Ckp Network

Directions

Ckp Network ALL TYPES CKP MEMES AND IMPORTANT NEWS AND VIDEOGRAPHY AND PHOTOGRAPHY 3D ANIMATION VIDEOGRAPHY PHOTOGRAPHY MY INSTAGRAM PAGE PLEASE FOLLOW SUPPORT

चाईबासा,25 अप्रैल 2026, रविवार :जिला उपायुक्त के द्वारा आज सदर प्रखंड अवस्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण...
26/04/2026

चाईबासा,25 अप्रैल 2026, रविवार :जिला उपायुक्त के द्वारा आज सदर प्रखंड अवस्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा दाल भात केंद्र के रखरखाव, साफ सफाई, बैठने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल की व्यवस्था, किचन की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर जांच किया गया। उपायुक्त के द्वारा केंद्र संचालिका से वार्ता करके केंद्र संचालन में आ रही किसी प्रकार की समस्या से भी अवगत हुआ गया। उन्होंने जानकारी प्राप्त किया कि प्रतिदिन यहां कितने की संख्या में लोग भोजन ग्रहण करते हैं। उपायुक्त ने स्वयं, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी सदर के साथ दाल भात केंद्र में भोजन ग्रहण किया।

इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में करीब दस लाख यूजर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया lआम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बा...
25/04/2026

इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में करीब दस लाख यूजर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया l
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ा झटका लगा है। इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में करीब दस लाख यूजर्स ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में जाने वाले राज्यसभा सांसदराघव चड्ढासंदीप पाठकअशोक मित्तलहरभजन सिंहराजिंदर गुप्तास्वाति मालीव...
24/04/2026

राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में जाने वाले राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा
संदीप पाठक
अशोक मित्तल
हरभजन सिंह
राजिंदर गुप्ता
स्वाति मालीवाल
विक्रमजीत सिंह साहनी

चाईबासा,24/04/2026, शुक्रवार : जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में संत जेवियर्स हाई स्कूल चाईबासा के विद्यार्थियों ने बेहत...
24/04/2026

चाईबासा,24/04/2026, शुक्रवार : जैक बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में संत जेवियर्स हाई स्कूल चाईबासा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी 200 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं इस विद्यालय के कुमार कुणाल ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। 32 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 168 में 60 से 89 प्रतिशत के बीच नंबर हासिल किया है। विद्यालय टॉप 10 में कुमार कुणाल प्रथम, 477 अंक के साथ साकिब आलम द्वितीय, 473 अंक हासिल कर उत्कर्ष रंजन तीसरे स्थान पर है। कौशल शर्मा 469 अंक, साहिल पूर्ति 469 अंक, बलदेव सिंह कोड़ा 468 अंक, अरनव सिंह 465 अंक, प्रियांशु गुप्ता 463 अंक, राजपाल 462 और गुलशन लागुरी ने 461 अंक हासिल किया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर यूजिन एक्का ने इस सफलता के लिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

कारमेल स्कूल चक्रधरपुर की सूफिया परवीन जिले में छठी टॉपर बनी l
24/04/2026

कारमेल स्कूल चक्रधरपुर की सूफिया परवीन जिले में छठी टॉपर बनी l

चक्रधरपुर,24/04/2026, शुक्रवार: चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत स्थित शारदा हाई स्कूल बड़ोदा बाईडीह ने इस वर्ष जैक बोर...
24/04/2026

चक्रधरपुर,24/04/2026, शुक्रवार: चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत स्थित शारदा हाई स्कूल बड़ोदा बाईडीह ने इस वर्ष जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के टॉपर के रुप में जगबंधु सिंह सरदार ने 93.6 प्रतिशत अंक (500 में 469) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सुनील मुंडा ने भी 93.6 प्रतिशत अंक (500 में 468) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर जयसिंह स्वलंकी रहे, जिन्होंने 93 प्रतिशत (500 में 465) अंक प्राप्त किए।
प्रधानाध्यापक सह निदेशक भजन लाल महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 91 विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, जिनमें सभी 91 विद्यार्थी सफल रहे। इनमें 82 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। विशेष रुप से 6 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त

आज 22 अप्रैल है। दुनिया भर में 'विश्व पृथ्वी दिवस' की औपचारिकताएं निभाई जाएंगी। वर्ष 2026 के लिए पृथ्वी दिवस की वैश्विक ...
22/04/2026

आज 22 अप्रैल है। दुनिया भर में 'विश्व पृथ्वी दिवस' की औपचारिकताएं निभाई जाएंगी। वर्ष 2026 के लिए पृथ्वी दिवस की वैश्विक थीम "Our Future, Our Planet" (हमारा भविष्य, हमारा ग्रह) रखी गई है। यह थीम हमें कड़े शब्दों में याद दिलाती है कि यदि आज हमने अपनी धरती को नहीं बचाया, तो हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं रहेगा। लेकिन क्या दिल्ली और रांची के वातानुकूलित कमरों में बैठे नीति-निर्धारकों ने कभी पश्चिमी सिंहभूम की उन लाल होती नदियों और धूल से सनी सड़कों का हाल जाना है, जहाँ हर दिन प्रकृति और इंसान—दोनों दम तोड़ रहे हैं? आज का दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि व्यवस्था से जवाबदेही मांगने का है।

कोल्हान प्रमंडल (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) खनिज संसाधनों के मामले में दुनिया के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। यहाँ की धरती सोना और लोहा उगलती है, लेकिन विडंबना देखिए कि यहाँ के आदिवासियों के हिस्से में सिर्फ लाल जहर जैसा पानी और जानलेवा धूल आई

रांची: कुछ दिनों पूर्व जारी जेपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण सोनुवा की बबली महतो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(CDPO) बनी थी।...
21/04/2026

रांची: कुछ दिनों पूर्व जारी जेपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण सोनुवा की बबली महतो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(CDPO) बनी थी। आज रांची में एक समारोह के दौरान बबली महतो समेत अन्य को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में नियुक्त पत्र सौंपा गया। बबली महतो अपने पिता महुलडीहा गांव निवासी शिक्षा विभाग में सीआरपी से सेवानिवृत्त डॉक्टर महतो और मां रानी महतो के साथ नियुक्ति पत्र लेने पहुंची थी।

बिजली से जुड़े समस्या के निदान हेतु जिले के दोनों कार्यपालक विद्युत अभियंता सहित 18 प्रखंड के लिए बिजली विभाग के सहायक/क...
21/04/2026

बिजली से जुड़े समस्या के निदान हेतु जिले के दोनों कार्यपालक विद्युत अभियंता सहित 18 प्रखंड के लिए बिजली विभाग के सहायक/कनीय विद्युत अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया है,ताकि बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या त्वरित निष्पादित हो सके।

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ckp Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed photography service?

Share