NTD हिंदी (http://ntdin.tv): Sharing Humanity and Hope
Send us videos and photos of moments that move you, whether it’s funny, heartwarming, interesting, inspiring, or a bit of everything. एनटीडी टेलीविजन भारत: मानवता, आशा और स्वतंत्रता का सन्देश पहुंचाते हुए!
एनटीडी टेलीविजन पर, हम मानवता के सन्देश को घर घर पहुँचाने का प्रयास करते है. हर मिनट, दुनिया के सभी कोनों में, मानव जाति और पृथ्वी के बीच
की भावनात्मक रूप से शक्तिशाली रिश्ते को दर्शाती, जागरूकता पैदा करनेवाली, प्रेरणादायक और आकर्षक कहानियां कही जाती है. यह रोमांचक घटनाएं हमारे दिल को छू जाती है और हमारी कल्पनाओं को उडान देती हैं. 6 साल की उम्र से 106 वर्ष की आयु के लोग अपने स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. और उसके ज़रिये विश्व में होते हुए क्रमों को एक दुसरे के साथ बाँट रहे है. हम उनमें से गिने चुने सर्वश्रेष्ठ आप के लिए यहाँ प्रस्तुत करते है.
इसके साथ ही, हम आप के लिए लाते है—अपने पारदर्शी, परीक्षण किये हुए स्वतंत्र समाचार का मॉडल, जो हमारे मूल्यों से ओत प्रोत है, और शास्त्रीय कला और संस्कृति.
एनटीडी टेलीविजन एक निर्लाभ संगठन है जो 2001 में न्यूयॉर्क शहर में स्थापित हुआ था. हमारे संस्थापक चीनी अमरीकी हैं जो चीन के तियानानमेन स्क्वायर (Tiananmen Square) की वास्तविकताओं, और चीन में फालुन गोंग अभ्यासियों पर हुए दमन और सरकारी सम्बंधित सेंसरशिप, अपप्रचार अभियान और प्रचार अभियान को अनुभव करते हैं. जानकारी के अन्य स्रोतों के अभाव से, दुनिया भर में मीडिया इस तरह की अफवाह को तथ्य के रूप में पेश कर रहा था. हमारे संस्थापकों ने दुनिया के साथ सच्चाई बाँटने के लिए अपने आप को कर्तव्यबद्ध समझा, जिसमें अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भलाई, करुणा और निस्वार्थता की कहानियां शामिल हैं. इसी के साथ, एनटीडी का जन्म हुआ.
तब से, हम चीन से बाहर, दुनिया की सबसे बड़ी चीनी मीडिया कंपनी बन गए हैं—एक दुर्लभ स्वतंत्र मीडिया कंपनी. और हम केवल यहां तक नहीं रुकने वाले.
एनटीडी एक US 501 (c)(3) है जो प्रायोजक और व्यक्तिगत दान द्वारा वित्त पोषित निर्लाभ संगठन है.