16/10/2021
होना तो ये चाहिए कि हम कहते कि जो बेहतरीन टीम है वो जीते । हमें किसी खिलाड़ी से फ़र्क़ नहीं पड़ता ! प्रतिभा को मौका मिले । खेल भावना से मैच हो,, अंत में क्रिकेट जीते ।
पर अपना फंडा अलग है गुरु । सेंटीमेंट्स के कैलकुलेटर से हिसाब करते हैं । कभी कभी स्वार्थी हो जाते हैं । आज सॉफ्ट कार्नर csk को दे रहे थे। धोनी की वजह से !
जबरा Fan नहीं हैं धोनी के... ना ही कभी उसकी बैटिंग का अंदाज़ पसन्द आया ! पसन्द था तो उस की कीपिंग, DRS और फील्डिंग लगाने के वक़्त चपलता, हारते मैच में भी उसका कूल बने रहना । उसका वो औरा !!
धोनी हमारे बचपन का एकमात्र खिलाड़ी है IPL में । यूँ तो उथप्पा, रैना और दिनेश कार्तिक भी है। सब बेहतरीन खिलाड़ी हैं ,,पर उनसे इमोशन नहीं जुड़ा है अब तक ।
संभवतः ये धोनी का आखिरी आईपीएल था । वैसे हम नहीं चाहते कि माही जाए । पर हम ये भी जानते हैं कि वो काफी पहले जा चुका है । पिछले कुछ समय से वो केवल अपनी पुरानी साख के दम पर ही IPl खेलता रहा है ।
2019 वर्ल्ड कप की हार! फिर तुम्हारा बिना फेयरवेल का रिटायरमेंट ! तुम्हारी विदाई कुछ जमी नहीं ! अच्छा है IPL जीत कर तुम्हारी एक शानदार विदाई हो रही है । तुम अब इज़्ज़त से इससे सन्यास ले लो, 😄 !!
अपना क्या है ! तुम मैदान छोड़ दोगे तो क्या ! कुछ तो उपाय करेंगे ही हम । 2019 में तुम्हारे run out होने के बाद से मैच देखना लगभग बन्द कर दिया है । पर सुना है तुम मेंटर बन गए हो इंडिया की टीम के ! हो सकता है कोच भी बन जाओ ।
चलो ये भी काफी है । तुम्हें डग आउट में सिर्फ़ बैठा देखने के लिए भी हम मैच देखने आते रहेंगे ।
Vishu jogi❤️🙏