31/05/2026
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। ये रिव्यू किसी और ने नहीं बल्कि दिग्गज फिल्म मेकर सुभाष घई ने दिया है। सलमान ने अपनी इस फिल्म के रफ कट वाली प्राइवेट स्क्रीनिंग रखी थी जिसे देखने के बाद सुभाष घई मूवी की तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया है।
घई ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की प्रशंसा करते हुए इसे 'मस्ट वॉच' कहा है। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें सूरज बड़जात्या, कबीर खान, डेविड धवन, रितेश देशमुख, चित्रांगदा सिंह और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे शामिल थे। इन्हें गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित फिल्म की एक झलक देखने का मौका मिला।
सुभाष घई ने फिल्म को लेकर रिएक्शन देते हुए X पर इस कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर की और फिल्म के लिए तारीफ और साथी प्रड्यूसर्स के साथ इसे देखने के अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा, 'आज फूड स्क्वायर में अपने चहेते निर्देशकों को एक साथ अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि का रफ कट देखना बेहद खूबसूरत था। इस फिल्म में सलमान खान लीज रोल में हैं और यह भारत-चीन के सैनिकों की अपने-अपने देशों और परिवारों के प्रति भावनाओं की एक मार्मिक कहानी है। यह फिल्म मस्ट वॉच है, जरूर देखें।'