Nafis Khan

Call Directions Website Contact the business

Nafis Khan As two of art's major mediums, painting and photography are typically perceived as entirely independent practices.

A photograph has picked up a fact of life, and that fact will live forever-Raghu Rai
एक तस्वीर ने ज़िंदगी की एक सच्चाई को उठाया है, और वह सच्चाई हमेशा ज़िंदा रहेगी- रघु राय Though it is not uncommon for an artist to dabble in both brushwork and camerawork separately, some creatives even combine the crafts within the same piece

हम रावण क्यों जलाते हैं? — कहते हैं, रावण बहुत विद्वान था, शिव का परम भक्त था और शक्तिशाली राजा भी। लेकिन उसके ज्ञान और ...
20/10/2026

हम रावण क्यों जलाते हैं? —

कहते हैं, रावण बहुत विद्वान था, शिव का परम भक्त था और शक्तिशाली राजा भी। लेकिन उसके ज्ञान और शक्ति पर जब अहंकार हावी हुआ, तो उसने अपनी मर्यादा खो दी। माता सीता का हरण उसके विनाश का कारण बना। भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके संसार को संदेश दिया कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

इसी स्मृति में हम हर वर्ष दशहरे पर रावण का पुतला जलाते हैं। लेकिन क्या रावण को जलाना केवल एक परंपरा है?

असल सवाल यह है कि क्या हमने अपने भीतर के रावण को जलाया? अहंकार, क्रोध, लालच, ईर्ष्या और अन्याय—जब तक ये हमारे भीतर जीवित हैं, तब तक रावण भी जीवित है।

दशहरा तभी सार्थक है, जब हम पुतले के साथ अपने भीतर की बुराइयों का भी अंत करें।

Happy Navratri आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ! गुजरात में नवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था, स...
11/10/2026

Happy Navratri
आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!
गुजरात में नवरात्रि केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था, संस्कृति और परंपरा का अनुपम संगम है। माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और सद्भाव का संदेश देती है।
माँ दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएँ। (फोटो सौजन्य: माँ शक्ति गरबा ग्राउंड )

"जो अपनी कला से आपका अपना बन जाए... अलविदा नाना!"अजीब सा अहसास होता है ना... जिनसे हम कभी ज़ाती तौर पर (व्यक्तिगत रूप से...
08/10/2026

"जो अपनी कला से आपका अपना बन जाए... अलविदा नाना!"
अजीब सा अहसास होता है ना... जिनसे हम कभी ज़ाती तौर पर (व्यक्तिगत रूप से) नहीं मिले, जिनका कोई खून का रिश्ता नहीं था, आज उनके जाने पर लगता है जैसे कोई बहुत घना, पक्का और जिगरी दोस्त हमेशा के लिए दूर चला गया हो।

कलाकार शायद होते ही ऐसे हैं... अपने सुख-दुख को ऐसे पर्दे पर उतार देते हैं कि उनकी हर एक खामोशी, उनकी हर एक चीख और उनका हर एक संवाद हमारा अपना लगने लगता है।

'परिंदा', 'क्रांतिवीर' और 'नटसम्राट' से लेकर असल जिंदगी के 'नाम फाउंडेशन' तक—नाना पाटेकर ने कभी अभिनय में मिलावट नहीं की और न ही अपनी सादगी में। जब वे बोलते थे, तो लगता था कोई आम इंसान अपनी आत्मा निचोड़कर सामने रख रहा है। जब वे किसी किसान के दर्द पर तड़पते थे, तो लगता था यह तड़प पूरे मुल्क की है।

आज मुंबई की चमक-दमक के बीच से सादगी का एक बहुत बड़ा मीनार ढह गया है।

नाना... आप पर्दे पर जो जीवंतता, जो तेवर और जो संवेदनशीलता छोड़ गए हैं, वह आने वाली नस्लों को सिखाती रहेगी कि इंसान और कलाकार में फर्क क्या होता है।

आप कहीं दूर नहीं गए हैं, जब भी कोई बेबाक आवाज़ उठेगी, जब भी कोई सच्चाई की बात करेगा—आपकी याद किसी पुराने दोस्त की तरह सामने आकर खड़ी हो जाएगी।

भावभीनी श्रद्धांजली!

सयाजी बाग की मॉर्निंग वॉक और रमेश भाई की 'जादुई' चाय! --कहने को तो हम सयाजी बाग में स्वास्थ्य सुधारने 😉और 'मजबूरी की वॉक...
04/10/2026

सयाजी बाग की मॉर्निंग वॉक और रमेश भाई की 'जादुई' चाय! --
कहने को तो हम सयाजी बाग में स्वास्थ्य सुधारने 😉और 'मजबूरी की वॉक' करने जाते हैं... लेकिन सच तो यह है कि हमारी वॉक का असली ईंधन (Fuel) हमारी फिटनेस नहीं, बल्कि रमेश भाई की चाय है!मैं (नफ़ीस) और बिपिन पटेल तो लगभग रोज़ ही पार्क के चक्कर काटते हैं, और कभी-कभी गायत्री भी इस 'चाय गैंग' का हिस्सा बन जाती हैं।अब एक राज़ की बात सुनिए—जिस दिन रमेश भाई अपनी लारी लेकर नहीं आते, उस दिन हमारे पैर जैसे ज़मीन में जम जाते हैं, एक कदम चलना दूभर हो जाता है! और जिस दिन रमेश भाई की गर्मागर्म चाय हाथ में आ जाए... अहा! मानो शरीर के कोने-कोने में ताज़गी की बिजली दौड़ जाती है।कभी-कभी लगता है कि हम दोस्तों को आपस में जोड़ने वाला फेविकोल दोस्ती नहीं, बल्कि यह चाय की चुस्की ही है! वॉक तो बस एक बहाना है, असल मक़सद तो रमेश भाई की चाय पर हँसी-ठिठोली जमाना है।वैसे, क्या आपकी मॉर्निंग वॉक का भी असली सीक्रेट कोई 'चाय वाला' है? 😉

02/10/2026

Street
30/09/2026

Street

मेरा सुन्दर वड़ोदरा
27/09/2026

मेरा सुन्दर वड़ोदरा

Colors of Devotion By VIPUL MANE वडोदरा के कलाप्रेमियों के लिए एक खास आमंत्रण!                                       हमा...
26/09/2026

Colors of Devotion By VIPUL MANE
वडोदरा के कलाप्रेमियों के लिए एक खास आमंत्रण!
हमारे अज़ीज़ दोस्त और जाने-माने विजुअल स्टोरीटेलर विपुल माने की एकल फोटो प्रदर्शनी "Colors of Devotion" आज से वडोदरा की आकृति आर्ट गैलरी (कीर्ति मंदिर) में शुरू हो चुकी है। गुजरात राज्य ललित कला अकादमी द्वारा प्रायोजित इस 3-दिवसीय प्रदर्शनी में महाराष्ट्र (पुणे और कोल्हापुर) की अनूठी लोक-परंपराओं, हल्दी के पीले रंगों में रंगे विठ्ठल बिरदेव उत्सव और काटे बारस की अटूट आस्था के जीवंत दृश्य देखने को मिलेंगे।
तारीख: 26, 27 और 28 सितंबर 2026
समय: सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक
आकृति आर्ट गैलरी, कीर्ति मंदिर, वडोदरा

रंगों के गुबार में बप्पा की विदाई...हवा में उड़ता लाल-पीला गुलाल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं का अटूट उत्साह! वडो...
25/09/2026

रंगों के गुबार में बप्पा की विदाई...हवा में उड़ता लाल-पीला गुलाल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं का अटूट उत्साह! वडोदरा में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति और हर्षोल्लास का ऐसा अनूठा नज़ारा देखने को मिला। 'गणपति बप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या!' 🌸🙏

कंधे और कान के बीच दबा फोन और बाइक का हैंडल... दो सेकंड की यह जल्दबाजी जिंदगी भर की खामोशी बन सकती है।एक कॉल तो दोबारा भ...
23/09/2026

कंधे और कान के बीच दबा फोन और बाइक का हैंडल... दो सेकंड की यह जल्दबाजी जिंदगी भर की खामोशी बन सकती है।

एक कॉल तो दोबारा भी आ सकती है, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी। थोड़ी सी देर, जिंदगी भर के दर्द से बेहतर है। सड़क पर चलते वक्त फोन छोड़ें, अपनों का ध्यान रखें।

Address

B-4 Bihari Apt R C Dutt Road Alkapuri
Vadodara
390007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nafis Khan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nafis Khan:

Shortcuts

Share

Category

Nearby photography services