31/07/2026
पत्थर कहा गया कभी शीशा कहा गया
दिल जैसी एक चीज को क्या-क्या कहा गया
शेरों में उसके हुस्न को क्या-क्या कहा गया
बादल को जुल्फ फूल को चेहरा कहा गया
सोचो तो यह भी एक कफस ही तो है जिसे
तहजीब की जबान में कमरा कहा गया
एक बात इख्तियार से बाहर जो थी उसे
किस खूबसूरती से तमन्ना कहा गया
हैरत है उनके बज़्म ए मोहब्बत में जफर
मुझ से गुनहगार को अपना कहा गया
Upwalacchora