24/06/2024
टिहरी गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिशन के आमंत्रण पर ब्लॉक सभागार चंबा में सम्मेलन का आतिथ्य स्वीकार कर प्रतिभाग किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शान्ति प्रसाद भट्ट जी के साथ विशिष्ट अतिथि श्री कुलदीप सिंह पंवार, शक्ति जोशी जी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।🌄
"फोटोग्राफी उन लोगों के लिए खास महत्व रखती है, जो किसी भी खूबसूरत चीज को या नजारे या पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते है,19 अगस्त को दुनियाभर में फोटोग्राफी दिवस के रूप मे मनाया जाता है, इसलिए आप सभी को भी इसी दिवस पर प्रति वर्ष अपना वार्षिक सम्मेलन रखना चाहिए,हमारा उतराखंड जो प्राकृतिक छटा, गंगा यमुनासहित अनेक नदियों, हिमनदो बुग्यालो, सघन वनों और प्रसिद्ध चारों धामों सहित अनेकों पर्यटक स्थलों पवित्र धार्मिक स्थलों, सहित टिहरी झील (सुमन सागर) के लिए प्रसिद्ध है, आप सभी नौजवान अपने कैरियर के रूप मे यहां बखूबी काम कर सकते है, टिहरी झील मे पर्यटन गतिविधियों, होमस्टे, नौकायन, सहित प्री वेडिंग सूटिंग का जिक्रकरते हुए कुलदीप पंवार ने फोटोग्राफर एसोसिशन का आह्वान किया कि आप यहां स्वयं रोजगार खड़ा करे और टिहरी को पर्यटन गतिविधियों मे प्रदेश और देश का एक बड़ा डेस्टिनेशन बनाएं, हम आपकी हर संभव मदद करने को तैयार है, आज भी जिले मे जितने सरकारी आयोजन होते है, उनके लिए जो फोटोग्राफर लिए जा रहें है वे सभी बहार से आ रहे है, क्या यह काम हमारा नौजवान नहीं कर सकता है, किंतु कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नही बोलता है,हम आपकी आवाज बनेंगे और हर मोर्चे पर मदद करेगें।
फोटोग्राफर एसोसिशन टिहरी गढ़वाल के मुख्य संयोजक अंकित बडोनी,अध्यक्ष मोहन डोभाल, सचिव ओम प्रकाश नौटियाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, सह सयोजक महादेव डोभाल चार उपाध्यक्ष चैन सिंह पंवार, विनय तिवाड़ी, आशीष बहुगुणा , जयनंद, उपस्थिति रहें ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने उपस्थिति सभी फ़ोटोग्राफ़रो को आइडी कार्ड व प्रमाणपत्र वितरित किए।