anil_yaduvanshi_gailpuriya

anil_yaduvanshi_gailpuriya � @सत्य_वचन ���

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मनेप्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमःअनिल यदुवंशी गैलपुरिया की तरफ से आप सभी क्षेत्रवासिय...
04/09/2026

ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया की तरफ से आप सभी क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हम सबके आराध्य, सबके प्रिय यदुकुलनंदन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की मंगलकामनाएं।

आज पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी, हर तरफ कृष्ण ही कृष्ण दिखेंगे और पूरा दिन कृष्णमय हो जाएगा।

हमारा सौभाग्य है कि हमने उनके ही कुल में जन्म लिया और हर बार चाहूंगा कि मुझे इसी यादव कुल में जन्म मिले जहां शुरू से ही ये सिखाया जाता है कि

किसी के साथ अन्याय न करें और न ही किसी को दुःख पहुंचाए अगर कोई व्यक्ति संकट में है तो उसकी हरसंभव मदद करें।

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
जिला उपाध्यक्ष खैरथल तिजारा श्री कृष्ण यादव महासभा (रजि.)

🚩 जय यादव 🚩 जय माधव 🚩

🦚 ॥ श्रीकृष्ण वंदना ॥ 🦚

वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।

🌸 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌸

अनिल यदुवंशी ई-मित्र & मनी ट्रांसफर गैलपुर की तरफ से सम्पूर्ण जगत के पालनहार, लीलाधर एवं योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी श्रद्धालुओं एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🌺🙏

🦚 मुरलीधर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा समस्त चराचर जगत पर सदैव बनी रहे।
प्रभु की कृपा से सबका मंगल एवं कल्याण हो तथा सभी के जीवन में प्रेम, करुणा, शांति एवं भक्ति का संचार हो—इसी पावन अवसर पर प्रभु से यही प्रार्थना है। 🙏💙

🌺 नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🌺

🚩🙏 जय श्रीकृष्ण!
🚩🙏 जय यादव! जय माधव!

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #जययादव #जयमाधव यदुकुल कृष्णभक्ति 🦚🚩🙏

अनिल यदुवंशी ई-मित्र & मनी ट्रांसफर गैलपुर
📞 8302646400

टपूकड़ा निकाय चुनाव 2026 | आत्मीय मुलाकातटपूकड़ा नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 को लेकर बीते कल  दिनांक 27 अगस्त 2026 को चु...
28/08/2026

टपूकड़ा निकाय चुनाव 2026 | आत्मीय मुलाकात

टपूकड़ा नगर पालिका निकाय चुनाव 2026 को लेकर बीते कल दिनांक 27 अगस्त 2026 को चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के जिला प्रभारी आदरणीय #अशोक_सैनी जी, नगर पालिका टपूकड़ा के प्रभारी आदरणीय #अर्जुन_सिंह_यादव जी एवं SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अलवर ग्रामीण से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी आदरणीय #रामकिशन_मेघवाल जी से आत्मीय मुलाकात हुई।

इस दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को मजबूत करने और टपूकड़ा में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों से मुलाकात सदैव नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करती है।

एकजुट रहें — संगठन को मजबूत करें
भाजपा को जिताएं — टपूकड़ा का विकास सुनिश्चित करें। 🚩

जय भाजपा!
जय टपूकड़ा!
जय भारत! 🇮🇳

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
भाजपा आईटी सेल टीम

Ashok Saini Ramkishan Tapukara

 #टपूकड़ा निकाय चुनाव 2026 | वर्षों बाद हुई आत्मीय मुलाकातटपूकड़ा  #निकाय_चुनाव_2026 को लेकर बीते कल दिनांक 27 अगस्त 202...
28/08/2026

#टपूकड़ा निकाय चुनाव 2026 | वर्षों बाद हुई आत्मीय मुलाकात

टपूकड़ा #निकाय_चुनाव_2026 को लेकर बीते कल दिनांक 27 अगस्त 2026 को चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पधारे भाजपा के जिला प्रभारी आदरणीय #अशोक_सैनी जी से लंबे अर्से बाद पुनः मुलाकात हुई। इस मुलाकात ने वर्ष 2017 की पुरानी यादों को एक बार फिर ताज़ा कर दिया।

वर्ष 2017 में जब आदरणीय अशोक सैनी जी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे, उस समय मैं तिजारा से विधायक रहे आदरणीय #मास्टर_मामन_सिंह_यादव जी की टीम में मंडल गैलपुर के आईटी सेल के दायित्व पर कार्य कर रहा था।

उस समय जयपुर में आदरणीय मुख्यमंत्री #श्रीमती_वसुंधरा_राजे जी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं की तहसीलवार बैठक आयोजित की गई थी। उसी कार्यक्रम के दौरान आदरणीय अशोक सैनी जी से मुलाकात हुई थी।

आज करीब लंबे अंतराल के बाद टपूकड़ा में पुनः मुलाकात हुई तो वर्ष 2017 की वे सभी पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। संगठन के पुराने साथियों से वर्षों बाद मिलना हमेशा ही एक अलग आत्मीयता और ऊर्जा प्रदान करता है।

संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंध ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। 🚩

जय भाजपा!
जय टपूकड़ा!
जय भारत! 🇮🇳

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
भाजपा आईटी सेल टीम

Vasundhara Raje Ashok Saini Ma. Maman Singh Yadav Ramkishan Tapukara Mahant Balaknath Yogi अनिल यदुवंशी गैलपुरिया anil_yaduvanshi_gailpuriya 083026 46400 BJP Rajasthan

चुनाव कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन — भाजपा  #टपूकड़ा दिनांक 27 अगस्त 2026 को टपूकड़ा नगर पालिका निकाय चुनाव क...
28/08/2026

चुनाव कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन — भाजपा #टपूकड़ा

दिनांक 27 अगस्त 2026 को टपूकड़ा नगर पालिका निकाय चुनाव कार्यालय का तिजारा के लोकप्रिय #विधायक #महंत_बालक_नाथ_योगी जी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों से आह्वान किया गया कि भाजपा के प्रत्येक उम्मीदवार को अपना पूर्ण समर्थन एवं मत देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

एकजुट रहें — संगठन को मजबूत करें
भाजपा को जिताएं — टपूकड़ा का विकास सुनिश्चित करें।

🇮🇳 जय भाजपा!
जय टपूकड़ा!
जय भारत!

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
भाजपा आईटी सेल टीम

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया Mahant Balaknath Yogi 083026 46400 anil_yaduvanshi_gailpuriya

28/08/2026

चुनाव कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन — भाजपा टपूकड़ा

आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को टपूकड़ा नगर पालिका निकाय चुनाव कार्यालय का तिजारा के लोकप्रिय विधायक महंत बालक नाथ योगी जी द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों से आह्वान किया गया कि भाजपा के प्रत्येक उम्मीदवार को अपना पूर्ण समर्थन एवं मत देकर भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

एकजुट रहें — संगठन को मजबूत करें
भाजपा को जिताएं — टपूकड़ा का विकास सुनिश्चित करें।

🇮🇳 जय भाजपा!
जय टपूकड़ा!
जय भारत!

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
भाजपा आईटी सेल टीम

Mahant Balaknath Yogi

🌿 श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 🌿आज भिवाड़ी में यादव समाज समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव, साम...
26/08/2026

🌿 श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 🌿

आज भिवाड़ी में यादव समाज समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव, सामूहिक मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भगवान श्री कृष्ण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने, समाज में एकजुटता एवं भाईचारा बढ़ाने तथा समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस सुंदर एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए यादव समाज समिति के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का हृदय से अभिनंदन एवं साधुवाद।

समिति द्वारा प्रदान किए गए मान-सम्मान एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏

आप सभी का आशीर्वाद, प्यार और प्रेम ही हमें समाजहित, अहीर रेजिमेंट की मांग एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा, सामर्थ्य और प्रेरणा प्रदान करता है।

जय श्री कृष्ण 🚩
जय यदुवंशी समाज 🚩

सादर
अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
जिला उपाध्यक्ष, खैरथल-तिजारा
श्री कृष्ण यादव महासभा (रजि.)
ग्राम पंचायत मसीत

🌿 क्रीड़ा भारती जिला खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व 🌿क्रीड़ा भारती जिला खैरथल-तिजारा की कार्य...
25/08/2026

🌿 क्रीड़ा भारती जिला खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व 🌿

क्रीड़ा भारती जिला खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी में मुझे जिला उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान करने के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का जिला मंत्री डॉ विक्रम भड़ाना जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए क्रीड़ा भारती को जिला स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का निरंतर प्रयास करूंगा।

क्रीड़ा भारती एक राष्ट्रव्यापी खेल संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1992 में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई थी। संगठन का प्रमुख ध्येय वाक्य है—

“क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का।”

क्रीड़ा भारती का उद्देश्य देश में खेल संस्कृति का विकास करना, स्वदेशी एवं पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना तथा युवाओं में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

आप सभी के मार्गदर्शन, सहयोग एवं आशीर्वाद से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। 🙏

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
जिला उपाध्यक्ष
क्रीड़ा भारती, खैरथल-तिजारा

#क्रीड़ा_भारती #खैरथल_तिजारा #खेल_से_राष्ट्र_निर्माण #अनिल_यदुवंशी_गैलपुरिया

प्रतिभा एवं वीरांगना सम्मान समारोह 🇮🇳आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) द्वारा ग्राम ढाकी, तिजारा...
15/08/2026

प्रतिभा एवं वीरांगना सम्मान समारोह 🇮🇳

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) द्वारा ग्राम ढाकी, तिजारा में आयोजित प्रतिभा एवं वीरांगना सम्मान समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय श्री जगदीश यादव जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्णा यादव महासभा एवं पूर्व अध्यक्ष, ओबीसी आयोग, दिल्ली सरकार तथा आदरणीय श्री संदीप यादव जी, पूर्व विधायक तिजारा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान श्री कृष्णा यादव महासभा , एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री हेमंत यादव जी एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री दिनेश यादव जी, जिला अध्यक्ष खैरथल तिजारा श्री अशोक यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता युवा प्रदेश सचिव भाई अजय यादव जी, सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों की , भारी संख्या में ग्रामवासियों की सादर उपस्थिति रही।

श्री कृष्णा यादव महासभा द्वारा समाज की प्रतिभाओं एवं वीरांगनाओं को सम्मानित कर समाज के उत्थान और युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का जो कार्य किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। इसके लिए महासभा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏

कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्णा यादव महासभा द्वारा मुझे जिला खैरथल-तिजारा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए आदरणीय श्री जगदीश यादव जी एवं श्री संदीप यादव जी एवं श्री अशोक यादव जी का हृदय से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि इस पद की गरिमा एवं जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखते हुए समाज के उत्थान, एकजुटता एवं समाजहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा।

समाज ने जो मान-सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी मुझे प्रदान की है, उसके लिए मैं समस्त यादव समाज एवं श्री कृष्णा यादव महासभा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

जय श्री कृष्ण! 🙏🚩
जय यादव समाज! ✊🚩
जय यादव जय माधव 👑♥️
अहीर रेजिमेंट हक है हमारा 👑

अनिल यदुवंशी गैलपुरिया
जिला उपाध्यक्ष, खैरथल-तिजारा
श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.)

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गैलपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प...
15/08/2026

आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गैलपुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा दिए गए मान-सम्मान के लिए मैं तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। 🙏

अपनी ओर से छोटी-सी भेंट के रूप में कक्षा 12वीं एवं 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली होनहार छात्राओं को ₹500-₹500 की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया। 💐📚

महादेव की कृपा और आशीर्वाद से ये सभी बच्चे निरंतर मेहनत और लगन से पढ़ाई कर आगे बढ़ें तथा अपने गाँव, विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामना है। 🙏🚩

आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳

जय हिंद! 🇮🇳 जय भारत! 🇮🇳

अनिल यदुवंशी
ई-मित्र & मनी ट्रांसफर, गैलपुर

महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्नआज दिनांक 12 अगस्त 2026 को भाजपा कार्यालय, गैलपुर पर आगामी 16 अगस्त को अलवर में आयोजित...
12/08/2026

महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को भाजपा कार्यालय, गैलपुर पर आगामी 16 अगस्त को अलवर में आयोजित होने वाली आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की सभा तथा आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

बैठक में पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव जी, जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी श्री पवन सिंह यादव जी, सभा की तैयारियों को लेकर मंडल प्रभारी गैलपुर श्री भूरा सिंह पटेल जी, जिला प्रवक्ता श्री विक्रम यादव जी, केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी की टीम से PA श्री युवराज सिंह जी, श्री आलम शौकीन जी, मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री रामसिंह गुरु जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री दयानंद जी, मंडल महामंत्री श्री अशोक जी, आईटी टीम से श्री अनिल यदुवंशी गैलपुरिया जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री जयपाल जी, मंडल प्रभारी श्री उदय सिंह जी, प्रिंस जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 16 अगस्त की सभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने तथा पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

भारतीय जनता पार्टी — मंडल गैलपुर
एकजुट भाजपा कार्यकर्ता • सशक्त संगठन • विजयी संकल्प 🚩

#भाजपामंडलगैलपुर

Amit Shah Bhajanlal Sharma Bhupender Yadav BJP Mahant Balaknath Yogi Ma. Maman Singh Yadav Arjun Singh Rajput

Address

Gailpur
Tapukara
301707

Telephone

+918302646400

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when anil_yaduvanshi_gailpuriya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to anil_yaduvanshi_gailpuriya:

Shortcuts

Share

Category