06/09/2026
#मनाली भाग 20
अब हम मनाली घूम चुके थे और अब हमें मनाली से वापिस मुड़ना था,
हिडिम्बा मंदिर घूमने के बाद हम वापिस होटल आ गए
Hotel से चेक आउट किया और फिर निकल लिए वापिस अपने शहर की तरफ, इन हसीन पलों की यादों को संजोकर,
क्योंकि Manali से हमारे शहर पहुंचने मे लगभग 2 दिन का समय लगाने वाला था
वापिस जाने का मन नहीं था, मन करता की यहां ही घूमते रहें हसीन वादियों में,
रास्ते में सड़क के दोनों ओर सेब के बाग को निहारते हुए वापिस जा रहे थे अपने शहर
फिर गाड़ी को रोका, क्योंकि अभी भी मन में कुछ कसक बाकी थी, कि कुछ फोटो और ली जाए, फिर सेब के इस बगीचा मे और फोटो खिंचे
अब रास्ते के छोटे छोटे को अपने कैमरा मे कैद करते हुए जा रहे थे, मन कह रहा था कि कुछ फोटो और खिंच लेते है क्योंकि अब धीरे धीरे पहाड़ियां कम होती जा रहीं थीं, थोड़ी ही देरी मे समतल भूमि आने वाली थी, इसलिए जो भी अच्छी दिखती, फोटो खींच लेते और आगे बढ़ जाते, ऐसे करते करते सोचते सोचते हम अपने घर पहुंच जाते है, बहुत सी यादों की गठरी बाँध कर
जो मैंने part 1 से लेकर 20 तक आप के साथ साझा की
तो अगर आप को हमारा यात्रा अच्छा लगा तो पेज को जरूर कर ले
मिलते हैं एक नई सीरीज के साथ
तब तक के लिए " जय श्री राम "