03/11/2026
🇮🇳 आजाद हिंद फौज के वीर सेनानी त्रिवेणी प्रसाद बारी जी का बलिदान गुमनामी में नहीं रहने देंगे, दिलाएँगे ऐतिहासिक सम्मान। 🙏
देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने बलिदान दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अनेक स्वतंत्रता सेनानियों को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिला।
आज महाराजगंज प्रवास के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के वीर सेनानी स्व. त्रिवेणी प्रसाद बारी जी के आवास पहुँचकर उनकी पौत्रवधू आदरणीया संगीता बारी जी को सम्मानित किया।
जिन्होंने देश के लिए जेल की यातनाएँ सहीं, आज उनका परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है। परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया तथा उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने एवं स्मृति द्वार निर्माण हेतु शीघ्र पहल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष, जनपद प्रतिनिधि रामचंद्र बारी जी, सुनील रावत बारी जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
वीर त्रिवेणी प्रसाद बारी जी के त्याग और राष्ट्रभक्ति को कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳🙏