Vinod Ramgarh 2

Vinod Ramgarh 2 Specialist in Wedding photography, Portfolio, Video Coverage, Portrait, Matrimonial, Sports and Political Rallies Photography.

विडंबना देखिए यह है कि अब कंप्यूटर ही इंसान को कह रहे है- “साबित करो बे कि तुम रोबोट नहीं हो...?”
17/05/2026

विडंबना देखिए यह है कि अब कंप्यूटर ही इंसान को कह रहे है-
“साबित करो बे कि तुम रोबोट नहीं हो...?”

पांच राज्यों में चुनाव हैं। चुनाव में यूँ तो दिलचस्पी नही बची है। मगर लगता है कि जहां जिसके पास जो राज्य है, वह बना रहेग...
28/04/2026

पांच राज्यों में चुनाव हैं।

चुनाव में यूँ तो दिलचस्पी नही बची है। मगर लगता है कि जहां जिसके पास जो राज्य है, वह बना रहेगा।

ऐसे में मुझे निराशा होगी। मेरी ख्वाहिश है कि हर जगह बीजेपी जीत जाये। जहां नही जीते, वहां भी सारे विधायक खरीद कर सरकार बना ले।

और चप्पा चप्पा भाजपा हो जाये।
●●
उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, पंचायत से संसद तक, हर ऑफिस, हर कोर्ट, हर थाने, हर रेजिमेंट में भाजपा के कार्यकर्ता बैठ जायें।

आकाश से पाताल तक भगवा लहराए। सारे दल नेस्तनाबूद कर दिये जायें। लोग कोर्ट जाना बंद कर दें। वोट देना बंद कर दें। वेतन मांगना बन्द कर दें। फरियाद करना बंद कर दें। राम राज्य में जो मिले, लेकर नमस्कार करें।

उस दिशा में जिधर, मोहल्ले में बुलडोजर खड़ा है। जिस पर पांच लफंगे, पुलिस सुरक्षा में नाच रहे हैं।।
●●
ये कई जगह हो गया है, कई जगह प्रक्रिया में है। लेकिन बंगाल केरल तमिलनाडु वगैरह फालतू रेजिस्ट कर रहे हैं। इससे प्रोसेस लम्बी खिंचती है।

और ये विपक्ष वाले कहीं कहीं, किसी किसी राज्य में जीतकर- देश की व्यग्रता और क्रोध को सेफ पैसेज दे देते हैं। लोगो मे सिस्टम पर आस्था फिर से पैदा होने लगती है। और कुकर से भाप निकल जाती है।
●●
यह भाप कहीं से भी नही निकलनी नही चाहिए। चुनने को कोई विकल्प बचना नही चाहिए। हर फैसला सबको पहले ही पता होना चाहिए।

चुनाव हो, मुकदमा हो, बहस हो, मत विभाजन हो। भाजपा आरएसएस को हर जगह जीतना चाहिए। उसे सरकार बनानी चाहिए, और अपने एजेंडे को छल, कपट, पैसे, दबाव और डर से बदस्तूर लागू करते रहना चाहिए।
●●
और इस तरह इतना गहरा खड्डा खोदना चाहिए

कि, जब ये उसमे गिरें, तो इस देश की आने वाली 100 पीढ़ियों को याद रहने लायक सबक देकर, ठीक वैसे गायब हो जाएं,

जैसे 1945 के बाद जर्मनी में नाजी
और इटली में फॉसिस्ट गायब हुए।
●●
क्योकि एक दशक और एक पीढ़ी बर्बाद हो चुकी है। उनका खोया अवसर लौटेगा नही। कभी भरपाई नही होगी।

64% युवाओ का डेमोग्राफिक डिविडेंट, अब ढलान पर है। पीक की एनर्जी, जवानी तो सस्ता नाजी बनने में निकल गयी। वे अब कुछ बन नही सकते।

सिवाय अगली पीढ़ियों के लिए नजीर बनने के।

तो अब कोई अवरोध नही। यह खेल फटाफट मुकम्मल होना चाहिए। सबको अपने हश्र पर जल्द पहुचना चाहिए।

जय जय श्रीराम 🚩🚩🚩🚩

राजीव के पास एक जोंगा जीप हुआ करती थी।निसान की जोंगा..  राजीव खुद चलाते। अक्सर परिवार के साथ..  1985 में जब वे प्रधानमंत...
15/04/2026

राजीव के पास एक जोंगा जीप हुआ करती थी।
निसान की जोंगा.. राजीव खुद चलाते। अक्सर परिवार के साथ.. 1985 में जब वे प्रधानमंत्री बने, तो लगभग 40 की उम्र थी। बच्चे छोटे थे, कई बार उन्हें साथ लेकर निकलते।

इस बार फैमली लेकर नैनीताल आये। पीएम शहर में हो तो कितना भौकाल होगा, सोच लीजिए। प्रदेश का पूरा पुलिस महकमा लगा था। शहर। छावनी बन गया। राजीव को अटपटा लगा। अफसरों को बुलाकर ताकीद की- इतने बजे शहर में निकलूंगा। किसी तामझाम की जरूरत नही। हमे नार्मल मूव करने दें।

"यस सर"

लेकिन सिक्युरिटी ब्लू बुक के अनुसार, प्रोटोकॉल के अनुसार जो होना है, कैसे छोड़ दें। राजीव निकले, तो देखा..शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस, गाड़ियां। एकदम से तमतमा गए। गुस्सा फूट पड़ा-

हू इज इंचार्ज हियर???

भन्नाये पीएम के सामने अब इंचार्ज कौन बने। डीजी, आईजी, डीआईजी सब मौजूद थे। लेकिन इंचार्ज के नाम पर जिला एसपी को भेड़ दिया गया। वे गए सैल्यूट किया। अब जो अंग्रेजी में वार्तालाप हुआ, वो यह है

-क्या मैंने साफ साफ नही कहा था कि मुझे इतनी सिक्योरिटी नही चाहिए??
- यस सर
- फिर भी आपने मेरी बात नही मानी
- यस सर
- क्या प्रधानमंत्री के आदेश की कोई कीमत नही
- सर...

IPS विक्रम सिंह बताते है, मैंने कहा-
"गाइडलाइन के अनुसार प्रोटेक्शन के लिए हमे जो करना है, वो हम कर रहे हैं। इसमें प्रोटेक्टी के भी अधिकार सीमित हैं। तो आपको अपनी सुरक्षा हटवाने का कोई अधिकार नही"

राजीव फक्क!!

"अगर आपकी ड्यूटी का मतलब, मेरा दिन खराब करना है, तो वह आपने बखूबी कर लिया है"
गुस्से में भनभनाये गाड़ी में बैठे, और उल्टे पांव वापस लौट गए। घूमने का प्लान कैसिंल।।

अफसरों में जरा भय था। जाने अब क्या होगा। आपस मे सलाह की। फिर संदेश गया कि अब सिक्युरिटी कम की जाएगी। वे घूम लें..

अफसरों ने तय किया कि सिक्युरिटी तो फुल रहे। मगर वर्दी में लोग न रहे। राजीव भी थोड़ा संयत हो चुके थे। आगे भीमताल का प्लान था। वे निकले ।

उन्होंने तो इजाजत बस इतनी दी, कि डीएम एसपी, उनके साथ, अलग एक गाड़ी में जा सकते है। इतना ही काफी था।
कई सिविल कार, मेटाडोर में सशस्त्र पुलिसवाले सादी वर्दी में बैठे। वे आगे आगे चले, लेकिन पीएम से ओझल बने रहे।

डीएम एसपी पीछे चले एक जीप में। राजीव परिवार सहित जोंगा में बैठे, और पुलिस का प्लान फेल।

जोंगा तो, ये जा, और वो जा।

उस दौर में जब एम्बेसडर और जीप ही भारतीय सड़कों पर राज करती थी। वो 60-65 की स्पीड पर खून फेंकने लगती। जोंगा 120 से अधिक तेज दौड़ने वाली रेसर कार समझ लीजिए।

तमाम सिक्युरिटी गाड़ियों के रेडियेटर फूटे, कोई गर्म होकर खड़ी हो गयी। बहरहाल जैसे-तैसे सब भीमताल पहुचे।

राजीव पहले ही पहुँच चुके थे। भुट्टा खाया, घूमे फिरे। सिक्युरिटी वाले उनके इर्द गिर्द। पर उन्हें पता नही था। जिनके पास बड़ी बंदूकें थी, कहीं भी ओट में छुपे रहे।

ट्रिप बढ़िया रहा।

वापसी के पहले राजीव नें फिर इंचार्ज को तलब किया। एसपी पहुचे। राजीव ने चाय पिलाई। और कहा
- सॉरी। यस्टरडे आई फ़ायर्ड अपऑन यू

उन्होंने एसपी साहब को फैमली बुलाने को कहा। सबके साथ फोटो खिंचाये।

राजीव के 5 साल शानदार रहे। एक कम्प्यूटर छोड़, उनकी लेगेसी पर कभी ज्यादा चर्चा हुई नही। पंचायती राज, विदेश नीति, इंदिरा आवास, जवाहर रोजगार योजना, नवोदय विद्यालय, आर्थिक खुलापन, टैक्स सुधार..

हर बॉल पे चौका छक्का। राजीव वाज ए ब्रिलिएंट एडमिनिस्ट्रेटर, एंड ए इनेक्सपीरियंसड पोलिटीशयन..

वो भारत देश के लिए एक स्वर्णिम दौर था। जिस पर जब भी लिखा बोला गया, वो शाहबानो, तुष्टिकरण, बोफोर्स के कीचड़ से सानकर, बदनीयती से लिखा गया।

पर जो उस दौर को जिये हैं, जानते हैं कि तो जिस धारा पर वो थे..
अगर एक पंचसाला और मिला होता, तो देश आज जहां है, वहां से 25 वर्ष आगे होता।

वैसा पीएम दूजा नही आया। वे होते तो देश ऐसा बंटता नही। भीतर से बिखरता नही। समेटने की काबिलियत उनमे थी।

लेकिन, उतना वक्त नही था।

अपनी सुरक्षा के प्रति बेपरवाही से उन्होंने परिवार को ही नही, इस देश के बहुसंख्य बौद्धिक, शांतिप्रिय, विकास चाहने वाले समाज को भी अनाथ छोड़ दिया।

वी ट्रूली मिस राजीव..

❤️❤️

11/03/2026

अयोध्या में रामरसोई बंद, हनुमानगढ़ी में लड्डू प्रसाद पर संकट…
अब बताओ देशद्रोही कौन—सवाल पूछने वाला या सच छिपाने वाला?

अगर आप नहीं जानते तो शेयर करोअगर जानते है तो कमेंट करें
08/03/2026

अगर आप नहीं जानते तो शेयर करो
अगर जानते है तो कमेंट करें

08/03/2026
08/03/2026
08/03/2026

LIVE: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का टारगेट, कौन बनेगा चैंपियन?

Address

Agarwaal Colony
Sirsa
125055

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod Ramgarh 2 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vinod Ramgarh 2:

Shortcuts

Share

Category