05/04/2022
क्या आप इस महिला कॉन्स्टेबल को जानते है अगर नही जानते तो जान लीजिए ये है A Solo Travllera उर्फ बिंदु । आज मंडी बस हादसा जब हुआ तो लड़की अपने दोस्तों के साथ कहीं से आ रही थी उसी समय इसने सड़क पर ये दुर्घटना देखी और तुरन्त अपने दोस्तों की कार से उतर कर मदद में जुट गई ,जबकि ये लड़की उस समय छुट्टी पर थी लेकिन फिर भी इसनें अपना फर्ज निभाया और तुरन्त राहत कार्य मे जुट गई और घायलों की मदद करने लगी ।
इसी घटना में एक और वाकया हुआ जब दो महिला कॉन्स्टेबल एक महिला कैदी को अपने साथ लेकर इसी बस में सवार हुई थी तो तीनों ही बुरी तरह घायल थी , एम्बुलेंस में वर्दी की बजह से दोनों कॉन्स्टेबल को तरजीह दी जा रही थी कि आप दोनों बैठो लेकिन वो दोनों नही बैठी क्योंकि उनकी जिम्मेदारी थी वो महिला कैदी ,जबकि वो महिला कैदी बुरी तरह घायल थी लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए उन दोनों महिला कांस्टेबल को अपनी ड्यूटी ज्यादा जरूरी थी और आखिरकार दोनों घायल अवस्था मे उस महिला कैदी के साथ ही हॉस्पिटल गई ।
इसी घटना में एक तीसरा शख्स भी था जिसने अपना फ़र्ज़ निभाया पर अफसोस वो इस दुर्घटना में बच न सका वो था इस बस का ड्राइवर , उसे जब मालूम हुआ कि बस की ब्रेक काम नही कर रही है तो उसने खाई में बस गिरने से बचाने के लिए बस को पहाड़ की तरफ मार दिया जिसमें उसकी खुद की जान चली गई लेकिन बस की बाकी सवारियां घायल है और शायद जल्दी ठीक भी हो जाएगी ।
जब हिमाचल प्रदेश की पुलिस में ऐसे जवान हो जिनके लिए उनका फ़र्ज़ ही सबकुछ हो तो दिल से सल्यूट उनके लिए अपने आप निकल जाता है ।
ड्राइवर को श्रद्धांजलि और इन तीनों पुलिस कर्मियों को दिल से सल्यूट