The Hindunama - हिन्दू हैं हम

The Hindunama - हिन्दू हैं हम This Page for video vlog.
(1)

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम आज अपनी स्थापना की वर्षगांठ मना रहा है. नीम करौली बाबा क...
15/06/2026

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम आज अपनी स्थापना की वर्षगांठ मना रहा है. नीम करौली बाबा को उनके भक्त संकटमोचन हनुमान जी का साक्षात स्वरूप मानते हैं. आइए इस पावन अवसर पर जानते हैं बाबा के जीवन और कैंची धाम से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प और अनसुनी बातें जो आज भी भक्तों के दिलों में उनके प्रति श्रद्धा को और गहरा

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/neem-karoli-baba-kainchi-dham/

मां धनलक्ष्मी कौन हैं जिनका देवराज इंद्र और कुबेर देव से गहरा संबंध है और किन उपायों को करके माता को प्रसन्न किया जा सकत...
12/06/2026

मां धनलक्ष्मी कौन हैं जिनका देवराज इंद्र और कुबेर देव से गहरा संबंध है और किन उपायों को करके माता को प्रसन्न किया जा सकता है. आइए इस लेख में इस बारे में विस्तार से जानें.

धनलक्ष्मी कौन हैं जिनका देवराज इंद्र और कुबेर देव से गहरा संबंध है और किन उपायों को करके माता को प्रसन्न किया जा सकता है. आइए इस लेख में इस बारे में विस्तार से जानें.

लक्ष्मी जी धन और वैभव की अधिष्ठात्री देवी है जिसके 8 अवतारों के बारे में शास्त्रों में चर्चा मिलती है. माता लक्ष्मी जगत पालक भगवान विष्णु के साथ वैकुंठ में वास करती हैं. माता लक्ष्मी के 8 अवतारों में से एक हैं मां धनलक्ष्मी जिसका देवराज इंद्र और कुबेर देव से गहरा संबंध बताया जाता है. मां धन लक्ष्मी के कुछ अचूक उपाय करें तो माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों सभी तरह की आर्थिक परेशानियों से दूर करती हैं.

माता लक्ष्मी के 8 स्वरूप हैं जिन्हें माता अष्टलक्ष्मी कहा जाता है. इन्हीं में से एक मां धनलक्ष्मी का स्वरूप है. आइए जानें अष्टलक्ष्मी के नाम जाने व देवी धनलक्ष्मी के बारे में विस्तार से जानकारियां हालिस करें.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/maa-dhanlakshmi-kaun-hain-upay-dhan-prapti/

देशभर में हनुमान जी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनकी महिमा से लोग भली-भांति परिचित हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में बजरंग बलि क...
11/06/2026

देशभर में हनुमान जी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिनकी महिमा से लोग भली-भांति परिचित हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में बजरंग बलि का एक ऐसा अनोखा मंदिर भी मौजूद है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. सभी जानते हैं कि बजरंग बली बाल ब्रह्मचारी हैं. लेकिन इस विशेष मंदिर में हनुमान जी की आराधना नारी स्वरूप में की जाती है. बड़े मंगलवार के अवसर पर जानिए इस अद्भुत मंदिर से जुड़ी खास कहानी…

दुनिया का एकमात्र मंदिर
कहा जाता है कि हनुमान जी का यह मंदिर दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां उनकी पूजा स्त्री स्वरूप में की जाती है. इस मंदिर में ‘देवी’ हनुमान की प्रतिमा स्थापित है. यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है. लोगों की इस मंदिर में गहरी आस्था है और मान्यता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है.

रतनपुर में स्थित हनुमान मंदिर
यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है. इस मंदिर की स्थापना से जुड़ी एक दिलचस्प पौराणिक कथा प्रचलित है. कहा जाता है कि यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा लगभग दस हजार वर्ष पुरानी है.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/hanuman-worshipped-as-goddess-unique-temple-mystery-story/

रामायण की कहानियां हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं. लेकिन जब बात रावण के उस चमत्कारी विमान और लंका के छिपे हुए रास्तों की ...
08/06/2026

रामायण की कहानियां हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं. लेकिन जब बात रावण के उस चमत्कारी विमान और लंका के छिपे हुए रास्तों की आती है, तो रोमांच और बढ़ जाता है. आज भी बहुत से लोग यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि क्या वाकई उस दौर में कोई ऐसा विमान था जो मन की गति से चलता था.

श्रीलंका के घने जंगलों और पहाड़ों के बीच आज भी कुछ ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिन्हें लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इन्हीं दुर्गम रास्तों के बीच रावण का शव और उसका वो रहस्यमयी विमान आज भी कहीं छिपा हुआ है.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/ravan-dead-body-sri-lanka-18-feet-coffin-nagvansh-mystery/

भगवान शिव और भगवान विष्णु को सनातन धर्म में सृष्टि की दो महान शक्तियों के रूप में देखा जाता है. धार्मिक ग्रंथों में दोनो...
06/06/2026

भगवान शिव और भगवान विष्णु को सनातन धर्म में सृष्टि की दो महान शक्तियों के रूप में देखा जाता है. धार्मिक ग्रंथों में दोनों को एक दूसरे का परम भक्त भी बताया गया है. लेकिन एक पौराणिक कथा ऐसी भी है, जब ब्रह्मांड की रक्षा के लिए इन दोनों दिव्य शक्तियों को आमने सामने आना पड़ा. ये प्रसंग भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार और भगवान शिव के शरभ अवतार से जुड़ा हुआ है.

शिव पुराण में वर्णित इस कथा के मुताबिक, जब नरसिंह भगवान का क्रोध शांत नहीं हुआ, तब महादेव को अवतार लेना पड़ा. इस रूप को शरभ अवतार कहा जाता है. इसे भगवान शिव के सबसे शक्तिशाली और रहस्यमयी अवतारों में गिना जाता है.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/shiv-narasimha-katha-when-lord-shiva-lifted-narasimha/

देश का एक प्रसिद्ध ज्‍योतिर्लिंग बीते 5 महीनों से बंद था और अब यह 15 जून 2026 से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा ...
04/06/2026

देश का एक प्रसिद्ध ज्‍योतिर्लिंग बीते 5 महीनों से बंद था और अब यह 15 जून 2026 से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहा है. यह भीमाशंकर ज्‍योतिर्लिंग है, जो महाराष्‍ट्र में अलौकिक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित है.

महाराष्‍ट्र में पुणे के पास स्थित प्रसिद्ध ज्‍योतिर्लिंग भीमाशंकर मंदिर जनवरी से बंद था. अब यह 15 जून 2026 से फिर से खुलने जा रहा है. प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पहाड़ी पर स्थित भीमाशंकर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंचते थे. अब भक्‍तों का इंतजार खत्‍म होने जा रहा है.

सिंहस्‍थ की तैयारियों के चलते बंद था मंदिर
महाराष्‍ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर तीर्थ में साल 2027 में सिंहस्‍थ कुंभ मेला लगने वाला है. यह कुंभ मेला जुलाई 2026 से अगस्‍त 2026 तक चलेगा. जिसमें भारी तादाद में श्रद्धालू आएंगे. इसके चलते महाराष्‍ट्र के सभी प्रमुख तीर्थों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं.

भीमाशंकर मंदिर को भी इन्‍हीं विकास कार्यों के लिए बंद किया गया था, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर में चल रहे विकास कार्य के दौरान असुविधा न हो. इसके साथ ही सुरक्षा कारण भी वजह थे.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/jyotirlinga-temple-kapat-open-15-june-darshan-start/

क्या आपने कभी ऐसा मंदिर देखा है जहां के पत्थर संगीत सुनाते हैं? जानिए हम्पी के श्री विजय विट्ठल मंदिर (Vitthala Temple) ...
03/06/2026

क्या आपने कभी ऐसा मंदिर देखा है जहां के पत्थर संगीत सुनाते हैं? जानिए हम्पी के श्री विजय विट्ठल मंदिर (Vitthala Temple) के म्यूज़िकल पिलर्स और इसके ऐतिहासिक स्टोन चेरियट (पत्थर के रथ) का पूरा सच.

जब भी हम भारत के पुराने मंदिरों के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में शानदार नक्काशी, ऊंचे शिखर और बरसों पुरानी परंपराएं आती हैं. लेकिन कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे एक ऐसा मंदिर है, जो आपको हैरान कर देगा. हम बात कर रहे हैं हम्पी के विट्ठल मंदिर की. यह मंदिर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एक ऐसे रहस्य के लिए मशहूर है जिसे देखकर आज के एक्सपर्ट्स भी दंग रह जाते हैं. यहाँ के पत्थरों से संगीत की धुनें निकलती हैं.

यह अनोखा मंदिर यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज साइट का हिस्सा है. इसे विजयनगर साम्राज्य की कलाकारी का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है. इतिहास और इंजीनियरिंग का यह ऐसा कॉम्बिनेशन है, जिसे लाइफ में एक बार तो जरूर देखना चाहिए.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/india-musical-temple-sa-re-ga-ma-stone-mystery/

भारत एक ऐसा देश है, जहां की सभ्यता और संस्कृति बहुत अलग है. यहां पर हर कोई अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करता है. देश ...
02/06/2026

भारत एक ऐसा देश है, जहां की सभ्यता और संस्कृति बहुत अलग है. यहां पर हर कोई अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करता है. देश के कोने-कोने में हर धर्म से जुड़े स्मारक-मंदिर मौजूद है. हमारे देश में ऐसे कई मंदिर हैं, जो देश की विरासत को संजोकर रखे हुए हैं. आज हम जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहा जाता है. आइए इस मंदिर की खासियत के बारे में आपको बताते हैं.

हर किसी को पता है कि खजुराहो मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मौजूद है. लेकिन इसके जैसा हूबहू मंदिर छत्तीसगढ़ में भी मौजूद है. इस लिए इसे छत्तीसगढ का खजुराहो कहा जाता है.

यह मंदिर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मौजूद है, इसे भोरमदेव मंदिर के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसकी नक्काशी और सुंदर शिल्पकला बिल्कुल खजुराहो मंदिर के जैसी है. इसलिए इसे छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहा जाता है.

भोरमदेव मंदिर की एक और सबसे खासियत यह है कि इसकी तुलना उड़ीसा के सूर्य मंदिर से भी की जाती है. यह मंदिर इतना खूबसूरत है कि इसे देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं. इस मंदिर में भगवान शिव जी की मूर्ति स्थापित है.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/chhattisgarh-ka-khajuraho-mandir-history-features-hindi/

उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों में स्थित तुंगनाथ मंदिर अपनी अद्भुत ऊंचाई और रहस्यमयी मौसमीय बंदी के लिए जाना जाता है. यह म...
01/06/2026

उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों में स्थित तुंगनाथ मंदिर अपनी अद्भुत ऊंचाई और रहस्यमयी मौसमीय बंदी के लिए जाना जाता है. यह मंदिर साल में सिर्फ कुछ महीनों के लिए खुलता है, जबकि बाकी समय भारी बर्फबारी के कारण बंद रहता है. “मिनी स्विट्जरलैंड” कहे जाने वाले इस क्षेत्र में इसकी खूबसूरती और आस्था दोनों लोगों को आकर्षित करती हैं.

उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों में स्थित Tungnath Temple दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिरों में से एक माना जाता है. यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है. यहां की हवा इतनी ठंडी और पतली होती है कि सामान्य लोगों के लिए यात्रा आसान नहीं होती, फिर भी श्रद्धा और आस्था के कारण हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते हैं.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/mini-switzerland-shiv-temple-india-open-few-months/

दूरदर्शन का सबसे हिट सीरियल महाभारत को आज भी लोग याद करते हैं. महाभारत में द्रौपदी चीर हरण सीन को सबसे ज्यादा देखा गया थ...
31/05/2026

दूरदर्शन का सबसे हिट सीरियल महाभारत को आज भी लोग याद करते हैं. महाभारत में द्रौपदी चीर हरण सीन को सबसे ज्यादा देखा गया था. इस सीन को करते समय रूपा गांगूली सच में रोने लगी थी.

B.R चोपड़ा की पॉपुलर टेलिविजन सीरीज महाभारत का हर एक किरदार पॉपुलर हुआ था. आज भी दूरदर्शन की महाभारत को पसंद किया जाता है. आज भी महाभारत के किरदार पॉपुलर है. सीरियल में नीतीश भारद्वाज ने श्रीकृष्ण किरदार निभाया, मुकेश खन्ना के भीष्म पितामह का किरदार मनाया था. द्रौपदी के किरदार रूपा गांगूली ने निभाया था. सीरियल में द्रौपदी के चीर हरण वाले सीन ने उस समय तहलका मचा दिया था.

रूपा गांगूली को चीर हरण का सीन समझा दिया गया था. सीन की शूटिंग शुरू हुई तो थोड़ी देर बाद वह रोने लगी थी. इस इतना ज्यादा इंटेंस था कि डायलॉग बोलने शुरू करते वह रोने लगीं. जब तक रूपा चुप नहीं हुई तब तक शूटिंग रोक दी गई थी. रूपा गांगूली ने इस सीन के लिए 20 मीटर लंबी साड़ी बनवाई थी. स्पेशल इफेक्ट्स के जरिए साड़ी की लंबाई बढ़ाई गई थी.

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें ... https://thesheikhpura.in/mahabharat-draupadi-cheer-haran-episode-history-million-views/

Address

Sheikhpura

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Hindunama - हिन्दू हैं हम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share