The Amazing India : द अमेजिंग इंडिया

The Amazing India : द अमेजिंग इंडिया Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Amazing India : द अमेजिंग इंडिया, Photography Videography, Sawai Madhopur.

  ...चौथ माता की अगर बात की जाए तो पूरी दुनिया चौथ माता को करवा चौथ के रूप में जानती है .. और कई बार करवा चौथ के दृश्य फ...
02/02/2021

...चौथ माता की अगर बात की जाए तो पूरी दुनिया चौथ माता को करवा चौथ के रूप में जानती है .. और कई बार करवा चौथ के दृश्य फिल्मों में भी दिखाए जा चुके हैं ... अगर चौथ माता के मंदिरों की बात की जाए तो पूरी दुनिया में चौथ माता के बहुत से मंदिर है जिनमें से सबसे बड़ा मंदिर भारत के राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित है ...अर्बुदांचल की पहाड़ियों में स्थित यह भव्य मंदिर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है ....और भारत ही नहीं विदेशों तक से लोग यहां चौथ माता के दर्शन करने आते हैं....हर महीने की चौथ पर यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है... और साल में चार बड़ी चौथ पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु चौथ माता के दर्शन करने पहुंचते हैं ....विशेषकर करवा चौथ और संकट चतुर्थी के अवसर पर 5-6 लाख श्रद्धालु हर बार यहां दर्शन करने आते हैं.. हालत यह रहती है कि मंदिर में तथा सीढ़ियों पर पैर रखने की जगह तक नहीं रहती है... मंदिर के आसपास का प्राकृतिक वातावरण भी बड़ा ही मनोहारी है जिसे देखकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुखद अनुभव मिलता है..

अगर भारत के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों की बात की जाए तो अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर का स्थान काफी पहले आएगा.. यहां देशी...
13/12/2020

अगर भारत के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों की बात की जाए तो अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर का स्थान काफी पहले आएगा.. यहां देशी और विदेशी पर्यटक लगातार पूरे साल भर आते रहते हैं ..साथ ही अमृतसर में जलियांवाला बाग और कुछ ही दूरी पर वाघा बॉर्डर होने की वजह से ही यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा होती है....
श्री हरमंदिर साहिब अर्थात स्वर्ण मंदिर बनाने का मुख्य उद्देश्य पुरुष और महिलाओ के लिये एक ऐसी जगह को बनाना था जहा दोनों समान रूप से आराधना कर सके |
कहा जाता है पहले स्वर्ण मंदिर को अमृत सरोवर में बनाने का सपना तीसरे सिख गुरु, श्री अमर दास जी का था...परंतु इसका निर्माण चौथे सिख गुरु रामदास साहिब जी ने बाबा बूढा जी के देखरेख में पूर्ण करवाया था ...श्री हरमंदिर साहिब का निर्माण 1570 में शुरू हो गया था ...जो 1577 में पूर्ण हुआ था...यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर का इतिहास गौरवमयी है। ....यह अपनी संस्कृति और लड़ाइयों के लिए बहुत प्रसिद्ध रहा है। अमृतसर अनेक त्रासदियों और दर्दनाक घटनाओं का गवाह रहा है।.... भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नरसंहार अमृतसर के जलियांवाला बाग में ही हुआ था। जो जनरल डायर ने करवाया था ...इसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच जो बंटवारा हुआ उस समय भी अमृतसर में बड़ा हत्याकांड हुआ।.... यहीं नहीं अफगान और मुगल शासकों ने इसके ऊपर अनेक आक्रमण किए और इसको बर्बाद कर दिया।... इसके बावजूद सिक्खों ने अपने दृढ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से दोबारा इसको बसाया। ....हालांकि अमृतसर में समय के साथ काफी बदलाव आए हैं लेकिन आज भी अमृतसर की गरिमा बरकरार है।

राजस्थान के टोंक जिले में हाथी भाटा राजस्थान के पर्यटन स्थलों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह टोंक जिले से लगभग 25 कि...
09/12/2020

राजस्थान के टोंक जिले में हाथी भाटा राजस्थान के पर्यटन स्थलों में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। यह टोंक जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर ककोड़ गांव के पास स्थित है । इतिहास की माने सन 1200 में रामनाथ सलत द्वारा इस स्मारक का निर्माण करवाया गया था। इसके साथ-साथ कुछ इतिहासकार इसे महाभारत काल से भी जोड़कर देखते हैं और बताते हैं कि यहां पांडवों ने अपने अज्ञात वास के दौरान ऋषियों को भोजन करवाया था। इस हाथी भाटा स्थल की प्रमुख बात यह है कि यहां पूरे एक पत्थर पर नक्काशी करके हाथी का निर्माण किया गया है । इस हाथी के दाहिने कान पर लिखे हुए शिलालेख हाथी भाटा की ऐतिहासिक कहानी को बयां करते हैं। हाथी भाटा से कुछ ही दूरी पर खेड़ा की पहाड़ियों की चट्टानों पर अस्पष्ट शैलचित्र के अलावा शैलाश्रय के बाहर उत्कीर्ण की गई आकृतियों का भी पता लगाया जा रहा है । ताकि यहां के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके
यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो प्लीज पेज को फॉलो जरूर करें और यदि आप यहां का वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक से विडियो भी देख सकते हें।
https://youtu.be/LMgq2xoU7Dg

23/09/2020

कुशाली दर्रा...

 #सीता_माता_मंदिर.. सवाई माधोपुर के प्राकृतिक स्थलों की बात करें तो  #सीता_माता मंदिर का अपना एक प्रमुख स्थान है... सवाई...
15/09/2020

#सीता_माता_मंदिर.. सवाई माधोपुर के प्राकृतिक स्थलों की बात करें तो #सीता_माता मंदिर का अपना एक प्रमुख स्थान है... सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल से लगभग 4 किलोमीटर दूर रमणीक पहाड़ों के बीच स्थित यह स्थान ...नीमली खुर्द गांव से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है ...बरसात के मौसम में यहां दो बड़े झरने गिरते हैं ...साथ ही छोटे-मोटे अन्य कई झरने आसपास गिरते हैं ...जिन्हें देखने और माता के दर्शन करने हजारों की संख्या में लोग सीता माता मंदिर पहुंचते हैं... यहां पहुंच कर आप पिकनिक कर सकते हैं साथ ही सीता माता मंदिर से कुछ पहले बनाई गई भोजन शाला में भोजन का निर्माण भी कर सकते हैं ...इस भोजनशाला में आपको खाना बनाने के लिए बर्तन भी मिल जाते हैं ...साथ ही पानी की अच्छी सुविधा यहां पर मौजूद है...

सवाई माधोपुर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर श्योपुर मार्ग पर  कुशली दर्रा पडता है।सवाई माधोपुर में ऐसे बहुत सारी प्राकृति...
23/08/2020

सवाई माधोपुर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर श्योपुर मार्ग पर कुशली दर्रा पडता है।सवाई माधोपुर में ऐसे बहुत सारी प्राकृतिक जगह है जहां मानसूनी सीजन में घूमने जाया जा सकता है ।कुशाली दर्रा के आसपास मानसून में काफी मात्रा में पानी हो जाता है । इसलिए यहां मानसून सीजन में नहाते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए । यदि आप सुरक्षित रूप से कुशली दर्रा व आसपास एंजॉय करना चाहते हैं... तो इसके कुछ आगे चलकर आपको खुली जगह पर बहता हुआ पानी मिल जाएगा । वहां आप बड़ी आसानी से पानी में एंजॉय कर सकते हैं ...लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तेज बहाव के समय से कुशाली दर्रा व उसके आसपास के पानी में नहाना नहीं चाहिए । क्योंकि अत्यधिक तेज बहाव से नुकसान भी हो सकता है

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो रणथंभोर नेशनल पार्क या  यूं कहें रणथंभोर टाइगर प्रोजेक्ट का नाम शुरू के टॉ...
24/07/2020

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की बात की जाए तो रणथंभोर नेशनल पार्क या यूं कहें रणथंभोर टाइगर प्रोजेक्ट का नाम शुरू के टॉप - 10 में आ सकता है ...बरसात के मौसम में यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है...हालांकि कोरोना के बाद पर्यटन उद्योग पर काफी असर पड़ा है...पर रणथंभौर पुनः वापसी के लिए तैयार है

   (हिन्दी व अंग्रेजी में)टेलर बर्ड एक ऐसा पक्षी है जो हमारे घरों के आसपास लगातार घूमता रहता है और कई बार यह आपके घरों म...
21/06/2020

(हिन्दी व अंग्रेजी में)
टेलर बर्ड एक ऐसा पक्षी है जो हमारे घरों के आसपास लगातार घूमता रहता है और कई बार यह आपके घरों में होने वाले छोटे-छोटे पौधों के आसपास मंडराता हुआ नजर आता है।
यह पक्षी लगातार इधर-उधर फुदकता रहता है। इसलिए इसकी फोटो लेना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन एक अच्छे डीएसएलआर की मदद से यह संभव हो सका है। मैंने लगभग 30 फोटोस लेने के बाद यह फोटो क्लिक की है और पिछले 1 साल में खींची गई बेहतरीन फोटोस में इस फोटो को शामिल गया है। आप भी देखें यह फोटो । सवाई माधोपुर में टेलर बर्ड बहुतायत से पाये जाते है
The Taylor bird is a bird that constantly roams around our homes and sometimes it is seen hovering around the small plants that grow in your house.
This bird constantly puffs around here and there. So it is very difficult to take a photo But this has been possible with the help of a good DSLR. I clicked this photo after taking about 30 photos and this photo has been included in the best photos taken in the last 1 year. You also see this photo Tailor birds are found in abundance in Sawai Madhopur.

 #हमारा_गौरव__बनास ...राजस्थान की प्रमुख नदियों में शामिल बनास नदी सवाई माधोपुर जिले के बहुत से गांवों के पास से होकर बह...
11/06/2020

#हमारा_गौरव__बनास ...राजस्थान की प्रमुख नदियों में शामिल बनास नदी सवाई माधोपुर जिले के बहुत से गांवों के पास से होकर बहती है... टोंक जिले के टोडारायसिंह कस्बे के पास स्थित बीसलपुर बांध में जब पानी की अत्यधिक आवक होती है तो उसके गेट खोल दिए जाने पर बनास नदी में जलस्तर बढ़ जाता है... ऐसा ही एक नजारा 2019 में लगातार देखने को मिला जब बनास नदी का पानी देवली डिडायच मार्ग पर बनी पुलिया पर से एक माह से भी अधिक समय तक गुजरता रहा.. हालांकि नदी में इतना तेज बहाव और 1 महीने से भी अधिक समय तक पानी में डूबे रहने के बावजूद भी पुलिया में कोई नुकसान नहीं हुआ... यह नदी बाद में चंबल नदी से मिलकर फिर यमुना नदी में मिल जाती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में गिरती है... भौगोलिक दृष्टि से इस नदी की बहुत उपयोगिता है ....इस नदी में पाई जाने वाली रेत का उपयोग भवन निर्माण में व्यापक स्तर पर किया जाता है .. कुछ गांव के लिए इस नदी का पानी सिंचाई का प्रमुख साधन भी है।..

Address

Sawai Madhopur
322001

Telephone

+919414499919

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Amazing India : द अमेजिंग इंडिया posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share