23/01/2023
#सतना_गौरव_दिवस के प्रथम दिवस के सायंकालीन कार्यक्रमों में बीटीआई ग्राउंड में स्थानीय कलाकारों, शैक्षणिक संस्थानों, संगीत संस्थाओं के कलाकारों द्वारा आर्केस्ट्रा के साथ गीत-संगीत की मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। गौरव दिवस कार्यक्रम में सांसद श्री गणेश सिंह,महापौर श्री योगेश ताम्रकार,निगम अध्यक्ष श्री राजेश चतुर्वेदी,कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा,नगर निगम आयुक्त श्री राजेश शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी - कर्मचारी स्थानीय कलाकार तथा बड़ी शहरवासी उपस्थित रहे।
Source