Amit Kumar Annu

Amit Kumar Annu Amit_india♥️

17/08/2026

  ✨️❤️
04/08/2026

✨️❤️

बिहार की अक्षरा गुप्ता ने BCA महिला घरेलू क्रिकेट में रचा नया इतिहास, अंडर-19 वनडे में जड़ा तिहरा शतक*भागलपुर के सैंडिस ...
19/06/2026

बिहार की अक्षरा गुप्ता ने BCA महिला घरेलू क्रिकेट में रचा नया इतिहास, अंडर-19 वनडे में जड़ा तिहरा शतक*

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर आज से शुरू हुए बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट में बिहार की युवा बल्लेबाज अक्षरा गुप्ता ने घरेलू क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अक्षरा ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए नाबाद 306 रन की प्रभावी पारी खेली और महिला घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का अलग स्थान बनाया।

अक्षरा ने अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान 55 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 126 गेंदों की अपनी पारी में 242.86 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और कुल 233 मिनट तक मैदान पर बल्लेबाजी की।

अक्षरा की बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी तेज शुरुआत रही। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 34 गेंदों में शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जी ने अक्षरा गुप्ता की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की महिला क्रिकेट खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीसीए खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और इस तरह की पारियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री जिआउल अरफीन जी ने भी अक्षरा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीसीए महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफी की शुरुआत के साथ ही ऐसी प्रतिभाओं का सामने आना बिहार क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने अक्षरा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अक्षरा गुप्ता की यह पारी महिला घरेलू क्रिकेट की यादगार पारियों में शामिल हो गई है। उनकी इस पारी ने बीसीए महिला क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है।

इससे पहले महिला घरेलू क्रिकेट में बड़ा व्यक्तिगत स्कोर मुंबई की इरा गुप्ता के नाम दर्ज था। इरा गुप्ता ने घरेलू राज्य स्तरीय मुकाबले में नाबाद 346 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान उन्होंने 42 चौके और 16 छक्के लगाए थे।

अक्षरा गुप्ता की 306 रन की पारी और इरा गुप्ता की 346 रन की पारी अब महिला घरेलू क्रिकेट की बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से घरेलू क्रिकेट में नई मिसाल पेश की है।

सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

♥️
19/06/2026

♥️

18/06/2026

29/05/2026

Har Har mahadev

25/01/2026

Maha Aarti Patarghat
सरस्वती मंदिर 🙏

Address

Patarghat
Saharsa

Telephone

+919122487609

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amit Kumar Annu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category