14/08/2026
फिल्म: अनाड़ी
वर्ष : 1959
गीतकार : शैलेन्द्र
संगीत: शंकर जयकिशन
गायक : मुकेश
मैने ये फिल्म कभी नहीं देखी, सुना है मेरे जन्म से एक साल पहले ही रिलीज़ हुई थी और हमारे पिताजी 1 साल के बच्चे को सिनेमा हॉल में फिल्म दिखाने के लिए ले ही नहीं जाते थे!
भला हो मेरे बेस्टी नंबर 1 का जो उसने ये गीत कैसियो पर सुना कर मुझे इस गीत के सौंदर्य से परिचित कराया!
बच्चा अभी सीख ही रहा है तो बजाते हुए कहीं कहीं गलतियां भी कर देता है! पर उसका उत्साह भरपूर है!
बताइएगा कि आपको उसका ये प्रयास कैसा लगा!