01/04/2023
नमस्कार
कल दिल्ली के एक होटल के संचालक ने फोटोग्राफर्स की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जिस पर तुरंत संज्ञान लिया गया
सर्वप्रथम मै संजीव ढल (फोटोग्राफर/छायाकार) संस्थापक एवं संगठन सचिव फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (रजि०), संस्थापक एवं संरक्षक आल हरियाणा फोटोग्राफर वेलफेयर संघ (रजि०), अध्यक्ष रोहतक फोटोग्राफर संघ (रजि०) तहे दिल से आभार व्यक्त करता हु अपने पिता तुल्य बड़े भाई श्री विजय सूरमा जी ( प्रेजिडेंट डायनामिक फोटोग्राफी क्लब दिल्ली व केशियर फोटोग्राफर्स वेलफेयर एसोसिएशन आफ इंडिया) का जिन्होंने इस ओर संज्ञान लेते हुए मेरा भी ध्यान आकर्षित करवाया उन्होंने व मैने स्वय संचालको से बात की व उन्हे उन की गलती के विषय मे ध्यान केंद्रित करवाया व अपनी देश की संस्था व अपनी सभी संस्थाओ के बारे मे बताया और अपने दिलो मे उन के द्वारा प्रदर्शित संदेश के बारे मे रोष के बारे मे बताया और भ्राता श्री विजय जी व मैने उन्हे विवश किया कि इस के लिए माफ़ी नामा प्रदर्शित करे और उन्होंने न सिर्फ माफी नामा प्रदर्शित किया अपनी सोशल मीडिया को चलाने वाली कम्पनी के संचाल्क को भी लिखा व मुझ से स्क्रीन शोट साँझा भी किया*
ये हमारी एकजुटता की व सजगता की जीत है
हम सभी को अपने व्यवसाय का मजाक न उड़ने देने व उस की छवि को खराब न होने देने के लिए प्रतिबद्ध होना ही चाहिए ताकि बार बार इस प्रकार की घटनाये न हो
जय भारत , जय पवई, जय हरियाणा, जय फोटोग्राफी, जय फोटोग्रफर्स एकता