01/12/2015
First Photo walk ABC (Any Buddy Can Click) at Rishikesh Sabji Mandi wth Rishikesh Photography Club
A photo walk organised by Rishikesh Photography Club under the banner of Inrishikesh.com at Choti Sabji Mandi Rishikesh!!
इन ऋषिकेश डॉट कॉम वेबसाइट के फोटोग्राफी वॉक इवेंट में प्रतिभागी छायाकारों ने ऋषिकेश सब्जीमंडी के अनछुए व अनदेखे दृष्यों को रचनात्मक एंगल के साथ कैमरे में कैद किया। विषेयाज्ञों ने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की तकनीक व उसमें निहित रोजगार की भी जानकारी दी। इस दौरान ऋषिकेश फोटोग्राफी क्लब का भी गठन किया गया। रविवार को इन ऋषिकेश डॉट कॉम वेबसाइट की ओर से फोटोग्राफी वॉक इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें ऋषिकेश, देहरादून व हरिद्वार से आए 20 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रतिभागियों ने ऋषिकेश सब्जीमंडी के दृष्यों को रचनात्मक एंगल व कहानी के साथ कैमरे में कैद किया। इस दौरान सब्जी बेच रहे विक्रेताओं, खरीदार, सब्जी रखने के उनके ढंग, ग्राहकों के साथ नोकझोंक, खरीदारों से अटी मंडी की गलियां, एक कतार में लगी ठेलियों के दृष्यों को बड़ी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया। कुछ छायाकारों ने ऋषिकेश सब्जीमंडी के 48 वर्ष पुराने इतिहास के चिह्नों को भी कैमरे में कैद किया। फोटोग्राफी विशेषज्ञ चन्द्रशेखर चौहान व पिछले वर्ष ऋषिकेश फोटोग्राफी इवेंट के विजेता मनीश कुमार लोदी द्वारा युवाओं को फोटोग्राफी की तकनीक व उससे जुडे रोजगार से भी रूबरू कराया। इस अवसर अंशुल गुप्ता, अर्चित राज, संदीप चन्द्रा, राघव शर्मा, आनंद बहुगुणा, सागर ठाकुर, सतीश संगठानी, आशीष लखेड़ा, राघव सितोरिया, त्रिभुवन जोशी, सूरज, सौरभ कंडवाल व मनीष आदि उपस्थित थे।
सब्जी मंडी दृश्यों को कै मरे में कैद करते फोटोग्राफर।