16/03/2026
तेजस्वी जी के राजद के पास मात्र 25 विधायक थे। एक राज्यसभा सदस्य जिताने के लिए बिहार में 41 विधायक के वोट का जरूरत होता है। फिर भी तेजस्वी जी ने राज्यसभा चुनाव लड़ने का प्लान बनाया और अपने पूर्व राज्यसभा सांसद ए डी सिंह जी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया।
तेजस्वी जी ने भरपूर कोशिश कर के कॉंग्रेस, लेफ्ट, iip, Amim यहां तक कि बसपा विधायक से भी अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कराकर 37 वोट लाया जबकि 1 राजद विधायक फैसल रहमान और 3 कॉंग्रेस विधायकों मतदान से ही अनुपस्थित हो गए।
इस तरह 4 विधायक अंत समय में धोखा दे गए वर्ना Tejashwi Yadav जी ने 37+4 =41 वोटों का जुगाड़ कर के अपना कैंडिडेट जीता ही लिया था।
किसी विधायक या कार्यकर्ता के चेहरे पर ये नहीं लिखा होता कि वो धोखेबाज या ग़द्दार निकलेगा।
इसलिए हम तो कहेंगे कि Tejashwi Yadav जी ने बहुत शानदार तरीके से इस बार राज्यसभा का चुनाव लड़ा लेकिन अंत में अपने ही कुछ ग़द्दार, बिकाऊ विधायकों के कारण मात खा गए।