04/07/2026
🌷🌷 🕉श्री राम जानकी जी के चरणों में कोटि कोटिवार नमन 🙏🌺 श्री अयोध्याधाम को ह्रदय से नमन 🙏🪷श्री पवन पुत्र हनुमान जी के चरणों में नमन स्वीकार हो 🙏🍁 माँ कौशल्या और राजा दशरथ जी के चरणों में कोटि कोटिवार नमन स्वीकार हो 🙏🌹 नित्य वन्दनीय श्री उर्मिला लक्ष्मण जी , श्री माण्डवी भरत जी , श्री श्रुतिकीर्ति शत्रुघन जी के पावन चरणों में सारा जीवन समर्पित 🙏🪷🪷🌷परम आदर्णीय श्री राम जानकी जी भगवान जी .," कभी पाना फिर पाकर बदल जाना अथवा उदासीन बन जाना या पाकर के फिर खो देना , खोने का दर्द बहुत ही बुरा होता है जो न कहते बनता है और ना ही सहते बनता है | हे सीता राम जी ! संसार बहुत ही विचित्र है जिसे समझ पाना बहुत ही जटिल होता है | आपकी कृपा -दृष्टि होने पर सच्चाई का पता लगता है तब कहीं जाकर के भक्तों को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है | संसार में सब लोग अपने धर्म ,मत और विश्वास के नाम पर दल बनाने में लगे हुए हैं और सभी को ऐसा लगता है कि हम स्वर्ग को ही जायेंगे पर ऐसा बहुत कम ही होता है क्योंकि परमपिता परमेश्वर निर्दोष और सम हैं इसलिए हे सीता राम जी ! कलियुग में आपके राम नाम की भक्ति करने से मुक्ति मिलती है बाकी सब माया है ||