Bishnoism - An Eco Dharma

Bishnoism - An Eco Dharma वन व वन्यजीवों के संरक्षण को समर्पित समुदाय ‘बिश्नोई’ के बारे में जानने के लिए जुड़े.

bishnoism.org
Live, Advertisement And News: 8696872929

Managed by 29 Digital Network 🛜

हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभा...
30/08/2026

हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में कार्यवाहक कुलपति के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. नरसी राम बिश्नोई को पद से रिलीव कर दिया गया है। अब चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति डॉ. विजय कुमार GJU के कार्यवाहक कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

{ Jambheshwar University Hisar, prof narsiram Bishnoi, narsiram Bishnoi, gju hisar }

27/08/2026

रोशनी बिश्नोई की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुरुग्राम कोर्ट ने घर पर चस्पा कराया नोटिस

काजल हेड़ी गांव जिला फतेहाबाद को दुर्लभ कछुओं के कारण पहचान मिली, बड़े बड़े अफसर, जज इत्यादि इन्हें देखने आते है, पर बिश...
24/08/2026

काजल हेड़ी गांव जिला फतेहाबाद को दुर्लभ कछुओं के कारण पहचान मिली, बड़े बड़े अफसर, जज इत्यादि इन्हें देखने आते है, पर बिश्नोई गांव होने के बावजूद जीवों को सीवरेज जैसे गंदे पानी में रहना पड़ रहा है?

यहां कछुए गंदे काले पानी में ब्रेड खा रहे है, उनके लिए विभाग कोई व्यवस्था नहीं कर रहा, जबकि पक्षियों के लिए चुग्गा प्लेटफॉर्म बनाया जिसपे चुग्गा आजतक किसी ने नहीं डाला

10 जनवरी को बड़ा अफसर आया, उसने हालात देखे, मौके पर भी आदेश दिए, फिर पत्र भी जारी किया जिसका काजल हेड़ी का भाग यहां पोस्ट में लगा हुआ है....

वैसे गाम राम के आगे यह बड़ा मुद्दा नहीं है, एक दिन का काम है.... गंदा पानी बंद करके साफ पानी डाल दें, 2 ट्राली मिट्टी डाल दें ताकि गंदे पानी में ब्रेड ना खाए.....

हिसार के आजाद नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस...
16/08/2026

हिसार के आजाद नगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग पर तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रावतखेड़ा निवासी लवकेश उर्फ आशीष के रूप में हुई है।

{ Hisar, murder case, love marriage, Haryana, crime news, Hisar police }

16/08/2026
“साहब, रोटी जीम लो…” 💔भंवरी देवी की बेटी के मुँह से निकले ये चंद शब्द आज मन को झकझोर गए।नौ दिनों से अनशन पर बैठे आदरणीयक...
15/08/2026

“साहब, रोटी जीम लो…” 💔
भंवरी देवी की बेटी के मुँह से निकले ये चंद शब्द आज मन को झकझोर गए।
नौ दिनों से अनशन पर बैठे आदरणीयकिसनाराम बिश्नोई जी और उनके 115 साथियों को देखकर उस मासूम बेटी ने कहा—
“साहब, रोटी जीम लो…”
इन शब्दों में सिर्फ रोटी खाने का आग्रह नहीं था।
इन शब्दों के पीछे एक बेटी की चिंता थी—
“आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो साहब… आपको अभी लंबी लड़ाई लड़नी है, मेरी माँ को न्याय दिलाने की लड़ाई।”
शायद उस बच्ची को राजनीति की समझ नहीं, अनशन की पूरी जानकारी भी नहीं; लेकिन उसे इतना जरूर पता है कि जो लोग उसकी माँ के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वे भूखे हैं।
माँ को खो चुकी उस बेटी की यह मासूम पुकार शायद पूरी व्यवस्था से पूछ रही है—आखिर मेरी माँ को न्याय कब मिलेगा?
माँ तो माँ होती है…
माँ के बिना जीवन कितना अधूरा और कठिन होता है, यह दर्द वही बेटी समझ सकती है।
आज उस बच्ची की आवाज़ को सुनने की जरूरत है।
किसनाराम बिश्नोई जी स्वस्थ रहें, संघर्ष जारी रखें और भंवरी देवी को न्याय मिले—यही उस मासूम बेटी की पुकार का असली भाव है। 🙏
Kishna Ram Vishek Vishnoi Choudhary Kripa Shankar Patel जम्भेश्वर मन्दिर समेलिया धाम Jambhsar Media Sanjay Bishnoi Siggad Vinod Bishnoi Khichar

14/08/2026

महा‌सभा .... चुनाव की बातें निकली हवा-हवाई 🤔

14/08/2026

“बधाई हो अब अवैध नहीं टीपी कटवाकर काट सकेंगे पेड़” ...... सरकार की मौन स्वीकृति पेड़ कटाई पर जब आप परमिशन लेकर पेड़ काटोगे तो कोई नहीं रोक सकेगा.. ‌...

🌿 पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष की हुई जीत! 🌿खेजड़ी बचाने के लिए वर्षों से चल रहे पर्यावरण प्रेमियों और बिश्नोई समाज के स...
14/08/2026

🌿 पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष की हुई जीत! 🌿

खेजड़ी बचाने के लिए वर्षों से चल रहे पर्यावरण प्रेमियों और बिश्नोई समाज के संघर्ष को अब बड़ी सफलता मिली है। 🌳🙏

फरवरी 2026 में बिश्नोई समाज के आह्वान पर खेजड़ी संरक्षण के लिए ऐतिहासिक आंदोलन हुआ था, जिसमें लाखों लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और सरकार से खेजड़ी वृक्षों की कटाई पर सख्त कानून बनाने की मांग की थी।

उस जनआंदोलन की आवाज़ अब रंग लाई है। सरकार ने खेजड़ी के पेड़ों की कटाई को लेकर सख्त कानून बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

यह केवल एक पेड़ को बचाने की लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है।

🌳 खेजड़ी बचेगी, तो मरुधरा बचेगी।
🌱 प्रकृति बचेगी, तो भविष्य बचेगा।

बिश्नोई समाज और समस्त पर्यावरण प्रेमियों के संघर्ष को नमन। 🙏

धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती हैं जाम्भवाणी की शिक्षाएं : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवारावतखेड़ा में व...
09/08/2026

धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देती हैं जाम्भवाणी की शिक्षाएं : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

रावतखेड़ा में विराट जाम्भवाणी हरि कथा में हुए शामिल, संतों का लिया आशीर्वाद

हिसार। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को हिसार जिले के रावतखेड़ा स्थित श्री साथरी मंदिर में आयोजित विराट जाम्भवाणी हरि कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु जम्भेश्वर भगवान की शिक्षाओं को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस पावन अवसर पर उन्हें गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों, शिक्षाओं एवं जाम्भवाणी के संदेश को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु जम्भेश्वर भगवान ने मानव समाज को धर्म, अध्यात्म, सदाचार, जीव दया, प्रकृति संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण का अमूल्य संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जाम्भवाणी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं। धर्म, अध्यात्म, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने वाली ऐसी कथाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव को मजबूत करती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे संतों की शिक्षाओं और गुरु जम्भेश्वर भगवान द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज, प्रकृति और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विराट जाम्भवाणी हरि कथा के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं तथा सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Address

Nokha
334802

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Telephone

+918696872929

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bishnoism - An Eco Dharma posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bishnoism - An Eco Dharma:

Shortcuts

Share