12/07/2026
नमस्कार सलाम
आज हम बात करेंगे एक किताब के संबंध में। एक उपन्यास जिसका नाम है - कस्तूरी परिमल और इसके लेखक हैं चर्चित मराठी उपन्यासकार विश्वास पाटिल। यह उपन्यास पहले मराठी में लिखा गया फिर बाद में स्वयं विश्वास पाटिल जी ने इसका अनुवाद हिंदी में किया।
कस्तूरी परिमल अर्थात कस्तूरी की खुशबू। यह उपन्यास महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी के जीवन पर आधारित है। चार अध्यायों में बंटा यह उपन्यास महात्मा गांधी और कस्तूरबा के जीवन संघर्ष का लेखा-जोखा है। एक सधी हुई भाषा, संवेदनशील,मर्मस्पर्शी और जीवंत कथा चित्रण इस किताब की विशेषता है जो आपको अपने साथ बहा ले जाती है। एक बहुत बढ़िया किताब प्रकाशन विभाग ने छापी है। मैंने कुछ दिनों पहले इसे पूरा किया।आप भी इसे पढ़िए। बस इतना ही कहना है।