13/07/2026
कड़ी मेहनत और पक्के इरादों से रचा नया इतिहास!"
पूरे इलाके और हमारे गाँव कुशवा के लिए आज बेहद गर्व और ऐतिहासिक दिन है। हमारे क्षेत्र के होनहार युवा श्री अमित भाटनू जी ने आज Math TGT (गणित शिक्षक) के रूप में विद्यालय में अपनी ऑफिशियल जॉइनिंग ले ली है।
अमित जी की इस सफलता ने न सिर्फ उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। माता-पिता के श्रेष्ठ संस्कारों और अमित जी की दिन-रात की कड़ी तपस्या का ही परिणाम है कि आज वे इस सम्मानीय पद पर सुशोभित हुए हैं।
विद्यालय परिवार और सभी ग्रामीणों द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत के साथ, हम अमित जी के सफल, सुखद और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे बच्चे गणित के विषय में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
अमित भाटनू जी को इस नई शुरुआत और जॉइनिंग की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! 🎉