Neemuch Jila Photographr Association

Neemuch Jila Photographr Association photo

03/04/2019
06/09/2018
Workshop
01/09/2018

Workshop

13/09/2017
20/03/2017

समस्त सदस्यों कौ नमस्कार

15/07/2016

आप सभी मित्रों का धन्यवाद आप ने पेज कौ लाइक किया

29/04/2016

नवगठित नीमच जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन की अभिनव पहल

सदस्यों के लिये क्रिएटिव नि:शुल्क "सिहंस्थ-दर्शन" टूर का आयोजन

एक लाख रुपये का पुरुस्कार जितने का सुनहरा अवसर

नीमच/ नवगठित "नीमच जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन " के गठन के उद्देश्यों को सार्थक करते हुए एसोसिएशन द्वारा रजिस्टर्ड सदस्यों हेतु नि:शुल्क रचनात्मक व धार्मिक "सिहंस्थ दर्शन टूर" आयोजित किया जा रहा है. साथ ही "सिहंस्थ स्थल" पर फ़ोटोग्राफर्स अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर, राज्यस्तरीय और जिला स्तरीय पुरुस्कार भी प्राप्त कर सकेंगे.
"नीमच जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन" के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चुंडावत व सचिव कपिल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी दिनांक 15 मई 2016 को एसोसिएशन के रजिस्टर्ड सदस्यों हेतु आयोजित इस "सिहंस्थ दर्शन टूर" में फोटोग्राफर सदस्यों के नीमच से उज्जैन आने जाने तक की यात्रा, स्वल्पाहार व भोजन व्यवस्था की सम्पूर्ण व्य्वस्था भी एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क की गई है. इस टूर की विशेषता यह रहेगी की इसमें सम्मिलित होने वाले सभी फोटॉग्राफर्स को "सिंहस्थ स्थल" के दुर्लभ व रोमांचक, डे-नाईट क्षणों की फोटोग्राफी व विडीयोग्राफी करने का अवसर प्राप्त होगा. उत्कृष्ठ फोटोग्राफर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में एक लाख रुपये का पुरुस्कार प्राप्त करने का अवसर होगा. साथ ही जिला स्तर पर 3001/-, 2001 /-, व 1001 /- रुपये की नकद राशी भी प्रदान की जायेगी. सिहंस्थ स्थल पर फोटोग्राफी करने के लिये फोटोग्राफर्स स्वयं के उपकरणों के साथ ही ,एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध अत्याधुनिक केमरों व लेंस का प्रयोग भी कर पायेंगे. कोषाध्यक्ष शशिकांत दुबे ने बताया की यह नि:शुल्क "सिहंस्थ दर्शन टूर " नीमच, मनासा जावद व जिले के रजिस्टर्ड सदस्यों के लिये है. नीमच जिले का कोई भी फोटो/विडीयोग्राफर 2100/- रुपये का सदस्यता शुल्क जमा करवा कर एसोसिएशन का सदस्य बन सकता है.
"नीमच जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन" के नवीन शर्मा ( रूपम स्टुदिओ), विकास शर्मा(विनायक फोटो), गणेश खंडेलवाल, देवेंद्र फतनानी(देव स्टुदिओ), राकेश सिसोदिया (सिसोदिया स्टुदिओ), केसरीमल पाटीदार(पाटीदार विडीयो विज़न) सुनील जायसवाल(दीपक स्टुदिओ) ने नीमच जिले के समस्त फोटोग्राफर्स से एसोसिएशन का सदस्य बन कर इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है.

हिन्दू नव वर्ष आपके जीवन एवं आपके परिवार के लिए सुखमय, समृद्धशाली और कल्याणकारी हो!  ऐसी ईश्वर से मे प्रार्थना करता हूँ!...
08/04/2016

हिन्दू नव वर्ष आपके जीवन एवं आपके परिवार के लिए सुखमय, समृद्धशाली और कल्याणकारी हो! ऐसी ईश्वर से मे प्रार्थना करता हूँ! नव वर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

07/04/2016

"नीमच जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन" का हुआ गठन
नीमच. फोटोग्राफ़ी क्षेत्र में आये दिन होने वाले तकनीकी विकास का उपयोग करते हुए नीमच जिलावासीयों को फोटोग्राफी और वीडीयोग्राफी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व रचनात्मक परिणाम देने व फोटोग्राफर्स की समस्याओं के निदान और कल्याणकारी गतिविधीयों के संचालन के उद्देश्य से नीमच जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन किया गया है.
विगत दिवस गांधी वाटिका नीमच में आयोजित बैठक में नीमच जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का गठन किया गया. जिसमे सर्वसम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्री राजेंद्र सिंह चुंडावत (मधुरिमा स्टुडिओ) व सचिव पद पर श्री कपिल सिंह चौहान (साईं ओम मिडीया एंड एंटर्टेनमेंट) को मनोनित किया गया. साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर श्री शशिकांत दुबे (फोकस स्टुडिओ), सह- सचिव श्री राकेश सिसोदिया (सिसोदीया स्टुदिओ ), प्रवक्ता- श्री विकास शर्मा (विनायक स्टुडिओ) ,उपाध्यक्ष पद पर श्री दैवैश फतनानी (देव स्टूडियो ) एवं मिडिया प्रभारी -श्री संजय नागदा( दशपुर एक्सप्रेस) व कपिल नागदा को चुना गया.
11 सदस्यीय कार्यकरिणी में श्री केसरीमल पाटीदार , श्री सुनील जायसवाल , श्री प्रदीप जैन, श्री राज कटारिया, श्री नागेश्वर राठोर, श्री मुर्तुज़ा पापुलर, श्री देवेंद्र तिवारी, श्री विनोद आर्य, श्री रमेश पोरवाल व श्री आरीफ भाई को लिया गया है.
एसोसिएशन का संरक्षक वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री दिलीप जी दुबे व श्री गणेशजी खन्डेलवाल, श्री दीपकजी जायसवाल ,श्री नवीनजी शर्मा को बनाया गया. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिहं चुंडावत व सचिव कपिल सिंह चौहान ने बताया की यह मनोनयन फिलहाल कुछ ही समय के लिये किया गया है. दो माह के भीतर चुनाव अधिकारी के निर्देशन में चुनाव किये जायेंगे.
उक्त बैठक में फोटो-विडीयो की न्युनतम दरों का निर्धारण भी किया गया. जिले के समस्त फोटो स्टुडियो संचालको व ऑउट डोर फोटोग्राफर्स को रेट कार्ड व अनुबंध बूक प्रदान कि जायेगी और उसी अनुसार आयोजनो की बूकींग ली जायेगी. बुकिंग के पहले एड्वांस राशी, फोटो सिलेक्शन स्टुडिओ मे ही करने, पेन-ड्राइव, या व्हाट्स एप के माध्यम से फोटो नही प्रदान करने जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिये गये.
बैठक में निर्णय लिया गया की एसोसिअशन के माध्यम से जिले के फोटो-विडीयोग्राफर्स को प्रतिभा प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान किया

Address

Madhurima Studio Neemuch
Neemuch
458441

Telephone

09425123639

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Neemuch Jila Photographr Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category