Bhojpuriya Media

Bhojpuriya Media Beuro Repoter

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना  ‘हमार जान महादेव’, हो गया वायरलभोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका ...
11/08/2023

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘हमार जान महादेव’, हो गया वायरल

भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं, जिसकी धुन पर उनके फैंस के साथ – साथ सावन मास में बोल बम जा रहे श्रद्धालु भी झूमते नजर आ जाते हैं। इसी बीच आज सोमवार के दिन अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। गाने के बोल हैं - ‘हमार जान महादेव’, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिव भक्ति में लीन नजर आईं हैं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाला है।

वहीं, गाना ‘हमार जान महादेव’ को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूँ। भोले बाबा की पूजा – अर्चना तो मैं करती ही हूँ, साथ में उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा काकाम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराईयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ‘हमार जान महादेव’ भी सुंदर और कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें। और इसे अपने परिवार के लोगों के साथ – साथ दोस्तों को भी सुनाएं। यही मेरी गाने की सफलता होगी।

आपको बता दें कि एक बार फिर से अक्षरा सिंह का गाना ‘हमार जान महादेव’ का गीत मनोज मतलबी ने बनाया है। मनोज अक्षरा के लिए इससे पहले भी एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। उनकी तरकश से यह खूबसूरत गाना भी निकला है। जहां अक्षरा की जुगलबंदी ने इस गाने को और भी बेहतरीन बना दिया है। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। उन्होंने बताया कि सावन में आए अक्षरा के सभी गाने ब्लॉक बस्टर चल रहे हैं। यह गाना भी दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है। उम्मीद है जल्द भी यह गाना भी रिकार्ड बनाएगा।

बंगलिनिया के बचाव में आई अक्षरा सिंह, तो गाना हुआ वायरलभोजपुरी की सुपर वायरल गर्ल अक्षरा सिंह का नया गाना 'दोष नईखे बंगल...
28/04/2021

बंगलिनिया के बचाव में आई अक्षरा सिंह, तो गाना हुआ वायरल

भोजपुरी की सुपर वायरल गर्ल अक्षरा सिंह का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' आज रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, जिसे महज एक घंटे में 1 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं। दरअसल इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बंगलिनिया को खूब कोसा जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उसी का जवाब प्रतीत होता है।

लेकिन जो भी हो यह गाना अक्षरा के फैंस के साथ - साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी खूब भा रहा है। तभी गाने के व्यूज हर मिनट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि इस गाने का म्यूजिक वीडियो अभी आना बांकी है, मगर इसके ऑडियो ने ही यूट्यूब पर धूम मचाने के संकेत दे दिए हैं। वैसे भी अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मात्र ऐसी सिंगर - एक्टर हैं, जिनके गानों के लिए लोग इंतज़ार करते हैं।

ऐसे में अक्षरा का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसमें संगीत प्रियांशु सिंह का है। गीत विष्णु विशेष का है।

कंपा देने वाली सर्दी में शूट के दौरान निरहुआ ने अक्षरा को कहा – ‘जान लेबू का’भोजपुरी इंडस्‍ट्री में दिनेशलाल यादव निरहुआ...
27/01/2021

कंपा देने वाली सर्दी में शूट के दौरान निरहुआ ने अक्षरा को कहा – ‘जान लेबू का’

भोजपुरी इंडस्‍ट्री में दिनेशलाल यादव निरहुआ का कोई जोड़ नहीं : अक्षरा सिंह

भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने यूपी की कंपा देने वाली सर्दी में जुबली स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहु‍आ से कहा कि ‘जान लेबू का’। दरअसल ‘जान लेबू का’ निरहुआ रिक्‍शावाला फेम निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) की आने वाली भोजपुरी फिल्‍म है, जिसकी शूटिंग इन दिनों लखनऊ से कुछ दूर शिवगढ़ पैलेश में हो रही है। जहां फिल्‍म के सेट पर अक्षरा ने एक बातचीत में फिल्‍म को तो बेहतरीन बताया। साथ ही दिनेशलाल यादव निरहुआ की भी जमकर तारीफ कर दी।

अ‍क्षरा ने निरहुआ को कहा कि मेरे पसंदीदा स्‍टार हैं। वे उस फलदार वृक्ष की तरह हैं, जिसकी डालियां फल से लदी हुईं और उनमें विनम्रता कूट – कूट कर भरी हैं। मुझे लगता है कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री के वे इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनका काम के प्रति विजन और डेडिकेशन स्‍ट्रांग है। उनका कोई जोड़ नहीं हैं। उन्‍होंने कई सुपर हिट फिल्‍में दी हैं। बावजूद इसके वे सबों के साथ सहज और सरल हैं। इसलिए इंडस्‍ट्री की सारी अभिनेत्री उनकी तारीफ भी करती हैं। मैं लंबे समय बाद उनके साथ काम कर रही हूं, जो बहुत एक्‍साइटिंग हैं। निरहुआ मेरे दोस्‍त भी हैं।

लिंक : https://youtu.be/QvbxLdXZz-Q

अक्षरा ने बताया कि वे यूपी की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी बेहद मेहनत कर रही हैं। बॉडी को जमा देने वाली सर्दी में एक्‍सप्रेशन देना आसान नहीं है। वो तो निर्देशक के डी का कमाल है कि हम सभी पूरी इनर्जी के साथ सेट पर जमे हैं। के डी के साथ मैंने पहली फिल्‍म ‘जान जाये पर बचन न जाये’ की थी। अब यह फिल्‍म कर रही हूं, जिसमें मुझे खूब मजा भी आ रहा है। मैंने उन्‍हें कभी सेट पर प्रेशर लेकर काम करते नहीं देखा है। उन्‍होंने कहा कि यह साल 2021 की मेरी पहली फिल्‍म है। साथ ही इस साल कई फिल्‍में रिलीज भी होने वाली हैं।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘जान लेबू का’ के निर्माता श्रेय श्रीवास्‍तव हैं। फिल्‍म के निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म में निरहुआ और अक्षरा के साथ महिमा गुप्‍ता, जोया खान, मनोज टाइगर, दीपक भाटिया, निलिमा पांडेय, इशा, जफर खान, शंकर मिश्रा और अरविंद वाहे मुख्‍य भूमिका में हैं। एक्‍शन प्रदीप खड़गे का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और कला रवि का है। कॉस्‍ट्यूम बादशाह का है। डीओपी मनोज कुमार और डायलॉग सुधींद्र वर्मा हैं।

27/10/2020
दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को हमने खो दिया : खेसारीलाल यादवभोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने भारतीय फिल्‍म इंडस्...
01/05/2020

दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को हमने खो दिया : खेसारीलाल यादव

भोजपुरी सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव ने भारतीय फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दो बड़े हस्‍ताक्षर ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हमने दो दिन में इतिहास के दो पन्‍नों को खो दिया। ऐसा लगता है कि दुनिया का सारा दुख हमारे फिल्‍म इंडस्‍ट्री पर ही आ गई है। वे इतिहास में सदा के लिए अमर हो गए।

खेसारीलाल ने कहा कि पहले इरफान खान सा‍हब ने इस दुनिया को अलविदा कहा, जो अप्रत्‍याशित था। उन्‍हें देखकर लगता था कि एक्टिंग क्‍या होती है। उन्‍होंने कभी एक्टिंग किया ही नहीं। उनकी अदाकारी को देखकर लगता था कि कुछ हो रहा है। उन्‍हें देखकर हिंदुस्‍तान में कई लोगों ने एक्टिंग सीखा और आज एक्टिंग कर अपना घर परिवार चला रहे हैं। मुझे लगता है वे सिर्फ हिंदुस्तान नहीं पूरी दुनिया को सूना कर चल गए। हम उनकी आत्‍मा के लिए दुआ करते हैं। उन्‍हें जन्‍नत नसीब हो।

खेसारीलाल ने कहा कि इरफान का गम से हम लोग अभी निकले भी नहीं थे कि अगले ही दिन कैंसर की हमारे पितातुल्‍य ऋषि कपूर साहब का निधन हो गया। यह काफी कष्‍टदायक था। शायद हम जब पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वे इंडस्‍ट्री में जलवाबरदार थे। पूरे देश ने उन्‍हें प्‍यार और सम्‍मान दिया है। उन्‍होंने कपूर खानदान की रवायत को बखूबी आगे बढ़ाया। वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जब तक धरती आसमान रहेगा, तब तक वे हमारे बीच रहेंगे।

अंत में उन्‍होंने कहा‍ कि तकलीफ बस इस बात की रह गई कि अगर दोनों महान कलाकार कुछ दिन और होते तो हमारी आने वाली पीढियां उनसे कुछ और प्रेरणा लेती। अब नई पीढियों को उनकी फनकारी देखने को नहीं मिलेगी। इन दोनों को देखकर कुछ करने का जुनून मिलता है। दोनों को ईश्‍वर जन्‍नत और स्‍वर्ग नसीब करे।

  Kapoor के अंतिम संस्कार ।😢
30/04/2020

Kapoor के अंतिम संस्कार ।😢

भोजपुरी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘काजल’ का वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर शनिवार शाम 7 बजे B4U परकोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में कल...
25/04/2020

भोजपुरी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘काजल’ का वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर शनिवार शाम 7 बजे B4U पर

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में कल 25 अप्रैल, शनिवार को डायरेक्‍टर ब्रज भूषण की भोजपुरी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘काजल’ का वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर B4U भोजपुरी पर होगा। इसकी जानकारी खुद फिल्‍म के डायरेक्‍टर ब्रज भूषण ने दी। उन्‍होंने बताया कि ‘काजल’ फेसबुक के ज़रिये मासूम लड़कियों के साथ धोखा दे कर उससे प्‍यार कर जिंदगी खराब कर दी जाती है। इसी ग्राउंड पर बेस्‍ड है, यह फिल्‍म है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया।

उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया आज कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। हम भी इस संकट से अपने – अपने घरों में रहकर लड़ रहे हैं। हमें उम्‍मीद है कि यह महामारी जल्‍द ही खत्‍म होगी और हम फिर से रोजमर्रा की जिंदगी में वापस लौट सकेंगे। बस थोड़ा सब्र करना होगा। इस दौरान भोजपुरी के दर्शकों के लिए हमारी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘काजल’ का वर्ल्‍ड टेलीवीजन प्रीमियर खास होने वाला है। टीवी के दर्शकों के लिए हमारी इस फिल्‍म का इंतजार कल शाम 7 बजे खत्‍म हो जायेगा, जब B4U पर इसका प्रीमियर होगा। हम चाहेंगे कि सभी लोग अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए इस फिल्‍म का आनंद पूरे परिवार के साथ लें।

निर्देशक ब्रज भूषण ने कहा कि ‘काजल’ एक पारिवारिक फिल्‍म है। इसलिए दर्शक इस फिल्‍म को परिवार के साथ सहजता के साथ देख सकेंगे। फिल्‍म ‘काजल’ को ए आर डिजिटल इंटरटेमेंट ने प्रस्‍तुत किया है, जिसमें मुख्‍य भूमिका में सिजलिंग काजल यादव और अभिनेता आदित्‍य मोहन हैं। फिल्‍म में सुपर हॉट काजल राघवानी और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का आइटम नंबर भी बेहद सराहनीय है। फिल्‍म ‘काजल’ के निर्माता अदील अहमद और स‍ह निर्माता अब्‍दुल्‍ला अहमद हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। फिल्म में काजल यादव,आदित्‍य मोहन, हर्षित , ग्रीश शर्मा,माया यादव ,अयाज खान,अनूप अरोरा, पुष्‍पा शुक्‍ला, मृदूल शरण ,उदय श्रीवास्‍तव और दिलीप सिन्‍हा मुख्‍य भूमिका में हैं। संगीत एस कुमार, गीतकार एस कुमार, रंजू सिन्हा फणीन्द्र राव व संतोष उत्पाती हैं ,छायांकन त्रैलोकी चौधरी ने किया है ! कोरियोग्राफर रामदेवन का है और संकलन गोविंद दुबे ने किया है। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने द.सिनेमा डिजिटल के यूटुब चैनल से रिलीज़ किया गया है ! जो दर्शक सिर्फ गाने देखना चाहते है वो द.सिनेमा डिजिटल के यूटुब चैनल पर देख सकते है ! इस फिल्म को बिहार झारखण्ड में फिल्म वितरक पप्पू पांडेय ने रिलीज़ किया था !

होली मिलन समारोह में लोक गायकों ने बिखेरा जलवाबक्सर।बसंती बयार संग फगुआ के फुहार से सोमवार को सराबोर हो उठे लोक गायकी के...
13/03/2020

होली मिलन समारोह में लोक गायकों ने बिखेरा जलवा

बक्सर।बसंती बयार संग फगुआ के फुहार से सोमवार को सराबोर हो उठे लोक गायकी के रसिक। मौका था राजपुर प्रखंड के हेठुआ पंचायत में भोजपुरी लोक गायकों द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का।आयोजन में शामिल भोजपुरी जगत के क्षेत्रीय कलाकारों ने होली, चहका, धमार के पारंपरिक लोक गायकी से ऐसा समां बांधा कि श्रोता एक से बढ़कर एक होली की धुन पर थिरकते नजर आये।भोजपुरी जगत के युवा गायक ब्रजेश सिंह द्वारा राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के लोक गायकों के सुरों का सुरूर श्रोताओं के सिर चढ़ कर बोलता रहा।कार्यक्रम का आगाज मंच के संचालक गुड्डू आजाद ने जानेमाने लोक गायक विनय मिश्रा को आमंत्रित कर कराया तो उन्होंने- आवेला मोर ललना,उड़ेला गुलाल न अयोध्या सुना सबको झूमने पर विवश कर दिया।जब बारी सासाराम की लोक गायिका पुष्पा राणा की आयी तो-सभे भांग धतूर रखा गइले, बम भोले बाबा बौरा गइले,ब्रजेश सिंह ने जैसे ही अपना चर्चित गीत भतीजवा के माई मौसियों जिंदाबाद चंदन यादव के साथ गाया तो श्रोताओं ने जमकर ठुमके लगाए।इसी क्रम में रोहित प्रधान, चंदन यादव, विशाल गगन ने भी एक से बढ़कर एक होली गा कर कार्यक्रम केअंत तक श्रोताओं को झुमाते रहे।

फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' को अभिनेता अभय तिवारी ने बताया फुल रोमांटिक, कहा - जरूर देखें रुद्रा फिल्म्स के बैनर तले बन र...
13/03/2020

फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' को अभिनेता अभय तिवारी ने बताया फुल रोमांटिक, कहा - जरूर देखें

रुद्रा फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' की शूटिंग यूं तो पूरी हो गयी है, लेकिन इस फ़िल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता भी खूब है। ऐसे में आज हमने फ़िल्म की कुछ पहलुओं पर फ़िल्म में निगेटिव रोल कर रहे अभिनेता अभय तीवरी से बातचीत की, जिसमें उन्होंने दिल ख़ोल कर अपनी बातें रखी और फ़िल्म के कुछ परतों को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश की।

रोमांटिक फिल्म है 'दिल तुझ पर क़ुर्बान'

भोजपुरी फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' एक रोमांटिक फिल्म है। यह फ़िल्म दर्शकों को खूब पंसद आएगी, क्योंकि फ़िल्म में सबों ने खूब अच्छा काम किया है। फ़िल्म में कुछ भी वल्गर नहीं है। दर्शकों के दिल को छू लेने वाली फिल्म है। फ़िल्म के गाने और संवाद भी बेहद रोमांटिक ही है। फ़िल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दर्शकों को फ़िल्म से जोड़ने का काम करेगी। इसलिए उम्मीद है दर्शक इस फ़िल्म को खूब प्यार देंगे। फ़िल्म के कुछ गाने मैंने भी किये हैं।

पारिवारिक फ़िल्म है

फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' दर्शकों को परिवार से जोड़ने का काम करेगा, क्योंकि यह एक पारिवारिक और सामाजिक फ़िल्म है। लव स्टोरी फ़िल्म में यकीनन है, मगर फ़िल्म दर्शकों को दिल से पसंद आएगी। फ़िल्म करने के बाद हमारा यही अनुमान है। बांकी हम दर्शकों से उम्मीद करेंगे कि वे अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमा घर में जाएं और जब भी फ़िल्म रिलीज हो। फ़िल्म का पूरा आनंद लें और अपनी प्रतिक्रिया भी दें।

रितेश से सीखा मैंने

रितेश पांडेय भोजपुरी इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और अभिनेता है। वे फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' में लीड रोल में हैं और मैं उनके अपोजिट निगेटिव रोल में हूँ। फ़िल्म में उनका अभिनय बहुत शानदार है। वे इंसान भी बेहद अच्छे हैं। उनके साथ काम करने का अनुभव यादगार रहा। सेट पर उनसे मुझे कई चीजें सीखने को भी मिली। वे इंडस्ट्री के बेहद उम्दा कलाकार हैं। हमारी टीम राजू चौहान जी के निर्देशन में अच्छा काम कर के ही आये हैं।

भोजपुरी को और समृद्ध बना मकसद

रुद्रा फिल्म कंपनी बनाने का एक ही मकसद है कि भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री को और समृद्ध बनाना। इंडस्ट्री अभी बहुत अच्छा कर रही है। मगर हम उसे और टॉप पर देखना चाहते हैं। जब मैं इसकी शुरुआत कर रहा था, इवन जब फ़िल्म बना रहा था। तब मेरे पापा ने एक बात कही थी कि बेटा फ़िल्म ऐसी बनाना जिसे हम दोनों मिलकर साथ बैठक कर देख सकें। तब मैंने संकल्प लिया कि रुद्रा फिल्म कंपनी अपना बेस्ट देगी और लगातार फिल्में बनाएगी। फिलहाल हम बैक टू बैक 5 फिल्में बनाने वाले हैं।

आने वाली फिल्में

फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' के बाद हम एक्शन मूवी शुरू करने वाले हैं - भईया नीलकंठ। इसमें संजय पांडेय जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आएंगे। फ़िल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। हमारे योजना है कि आगे हम भोजपुरी के बड़े स्टारों के साथ भी फ़िल्म करें। वहीं, एक अभिनेता के तौर पर मेरा मानना है कि अगर मुझे अच्छे ऑफर आते हैं, तो मैं दूसरे प्रोडक्शन की भी फिल्में करूँगा। और मेरी कोशिश होगी कि भोजपुरी फ़िल्मों को वो सम्मान मिले जो आज तक नहीं मिला।

आपको बता दें कि फ़िल्म 'दिल तुझ पर क़ुर्बान' की शूटिंग कोलकाता के दुर्गापुर और पानागढ के मनोरम लोकेशन पर हुई है। निर्माता अदिति राय हैं और निर्देशक राजू चौहान हैं। पटकथा राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फ़िल्म के लिए विनय बिहारी और सुमित चंद्रवंशी ने मिलकर कुल 8 गाने लिखे हैं, जिनमें संगीत मशहूर संगीतकार मधुकर आनंद ने दिया है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं और डीओपी नंद लाल चौधरी हैं। एक्शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफ़ी संजय कोर्वे का है। फ़िल्म में रितेश पांडेय और अभय तिवारी के साथ मोनिका राय, अमित शुक्ला, अयाज़ खान, दीपक सिन्हा, समर्थ चतुर्वेदी, सोनिया मिश्रा, आयुषी तिवारी और संगीता तिवारी भी हैं।

Nirahua Amrapali की नई फिल्म 'हो गइल बा प्यार Tik Tok वाली से' का मुहूर्त आज मुंबई में
12/03/2020

Nirahua Amrapali की नई फिल्म 'हो गइल बा प्यार Tik Tok वाली से' का मुहूर्त आज मुंबई में

होली पर रिलीज खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को मिली धमाकेदार शुरुआत, सभी शोज हॉउसफुलभोजपुरी पर्दे एक बार...
12/03/2020

होली पर रिलीज खेसारीलाल यादव की फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को मिली धमाकेदार शुरुआत, सभी शोज हॉउसफुल

भोजपुरी पर्दे एक बार फिर से सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का जलवा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ जब होली पर रिलीज हुई, तो फ़िल्म के सारे शोज देखते ही देखते हॉउसफुल हो गए। वहीं, दर्शकों का हुजूम सिनेमाघरों के बाहर दिखा, जिनमें महिला दर्शकों की संख्या बेहद ज्यादा थी। सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों के उत्साह से बना मौहाल उस वक़्त की याद दिलाता है, जब भोजपुरी फ़िल्मों पर अश्लीलता के दाग नहीं लगे थे। वहीं जो दर्शक भी फ़िल्म देख कर सिनेमा घर से बाहर आ रहे थे, वे फ़िल्म से काफी संतुष्ट दिखे और कहा कि फ़िल्म सुपर हिट है। उन दर्शकों को खेसारीलाल यादव और सहर आफसा की केमेस्ट्री बेहद पसंद आयी, तो आम्रपाली दुबे के लटके - झटके और ऋतु सिंह की भूमिका को भी दर्शकों ने पसन्द किया।

फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ को दर्शकों से मिले रेस्पॉन्स से फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्‍जवल बेहद खुश नजर आए और कहा कि यह फ़िल्म होली पर खेसारीलाल लाल यादव की तरफ से भोजपुरी ले लोगों को एक शानदार तोहफा है। लोग इसे पंसद कर रहे है। और वहीं फ़िल्म की माउथ पब्लिसिटी भी कर रहे हैं। ऐसा बेहद कम देखने को मिलता है। दर्शकों के बीच फ़िल्म का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा इस बात से लगा जा सकता है कि पटना के एक सिनेमाघर के बाहर लोग इस फ़िल्म की टिकट ब्लैक तक में खरीदते नज़र आये। उन्होंने कहा कि फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने जो भोजपुरी को पटरी पर लाने का बीड़ा उठाया है, उसमें इस फ़िल्म ने एक बार फिर से एक उदाहरण सेट कर दिया है। उम्मीद है यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

आपको बता दें कि यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के निर्माता निशांत उज्‍जवल और लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव और सहर के अलावा ऋतु सिंह, आम्रपाली दुबे, श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी भी हैं। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन - सर्वेश हैं। गीत विनय बिहारी, प्‍यारेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल और यादव राजा का होगा। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।

Address

Navi Mumbai

Telephone

7398229995

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuriya Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share