01/08/2023
सादर जय जिनेन्द्र,
क्षेत्र- कांदिवली
तप की ज्योति में तप कर,
आत्मा बनती है कुन्दन।
तप की महिमा है भारी,
तप से टूटे अघ बंधन।।
तीर्थंकर के प्रतिनिधि, करूणा के सागर आचार्य श्री महाश्रमण जी की कृपा से कांदिवली में तपस्या का ठाठ लगा हुआ है।
🔸दिनांक 23/7/2023 को
श्रीमती पुष्पा रोशन जी इंटोदिया की पुत्रवधु सोनल भावेश जी इंटोदिया के अठाई तप की अनुमोदना करने उनके निवास स्थान पर पहुँची।
*महिला मंडल से 25 बहनों की उपस्थिति रही* ।
🔸दिनांक 28/7/2023 श्रीमती *सज्जन देवी केसरीमल जी चपलोत के *मासखमण* की अनुमोदना करने कांदिवली *महिला मंडल की बहनें उनके निवास स्थान पर पहुंची।
*महिला मंडल से 30 बहनों की उपस्थिति रही*।
🔸दिनांक 31/7/2023 को *श्रीमती संतोष देवी धोका के *मासखमण* तप की अनुमोदना करने कांदिवली महिला मंडल की बहने उनके निवास स्थान पर पहुंची।
*मंडल से 40 बहनों की उपस्थिति रही*।
कांदिवली महिला मंडल सभी तपस्वियों की सुख साता पूछते हैं। 🙏