08/01/2026
कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण परिसर का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भ्रमण
पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर प्रखंड स्थित कैथवलिया में निर्माणाधीन विराट रामायण परिसर में आगामी 17 जनवरी को स्थापित होने वाले सहस्त्रलिंगम के अवसर पर आयोजित किया जा रहे भव्य कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुरक्षा मानकों सहित विधि- व्यवस्था का संपूर्ण परिसर में भ्रमण कर जायजा लिया गया एवं समीक्षा की गई तथा इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालुगण आएंगे जिनको दर्शन में कोई असुविधा नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए। स्थानीय प्रशासन को भीड़ नियंत्रण एवं सुगम यातायात की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा पार्किग व्यवस्था के लिए स्थल चिन्हित करने का निर्देश देते हुए वहां पर फ्लेक्स लगा देने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान वहां उपस्थित आम नागरिकों से भी फीडबैक लिया। भ्रमण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चकिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर,थाना प्रभारी कल्याणपुर सहित प्रोजेक्ट अभियंता भी उपस्थित थे।
District Administration,East Champaran,MotihariMotihari PoliceMithu GuptaRajnish Kumar