20/10/2026
Post 1
Agar aap janna chahte hain islam ne aurat ko kitna buland makam dia hai to post ko dhiyan seb pura padhen
*औरत के बारे में इस्लाम का दरमियानी नज़रिया*
औरतों के संबंध में दुनिया की तारीख़ में दो क़िस्म के नज़रियात सामने आए हैं। आम तौर पर इंसानी समाज और इस्लाम के अलावा दूसरे मज़हबों में औरतों को ज़लील और हक़ीर समझा गया।
इस्लाम से पहले अरबों में औरतों की निहायत बदतर हालत थी। एक औरत होना दुनिया का सबसे बड़ा जुर्म था। औरतों को बुरी तरह मारने-पीटने का रिवाज आम था। बहुत से लोग अपनी बेटियों को गड्ढा खोदकर उसमें ज़िंदा दफ़्न कर देते थे, क्योंकि बेटी की पैदाइश बाप के लिए बहुत बड़ी शर्म और नदामत की बात मानी जाती थी।
शौहर अपनी बीवी को किसी माँगने वाले को देने का इख़्तियार रखता था। अगर किसी औरत का शौहर मर जाता था या उसे तलाक़ दे देता था, तो उस औरत को बस्ती से बाहर एक अँधेरी कोठरी में टाट के कपड़े पहनाकर एक साल के लिए छोड़ दिया जाता था। इस मुद्दत में उसे पाख़ाना और पेशाब करने तथा नहाने-धोने के लिए पानी भी नहीं दिया जाता था। बेवा औरतों के साथ इस तरह के और भी गंदे और बुरे बर्ताव किए जाते थे।
हिंदुस्तान में भी औरतों पर ज़ुल्म और ज़्यादती करना धर्म समझा जाता था। यहाँ के राजा-महाराजा औरतों को जुए में हार जाते, तो वे जीतने वाले के हवाले कर दी जाती थीं। सूदी क़र्ज़े अदा न होने पर भी बीवियों या बेटियों को क़र्ज़ख़्वाह को या तो बिल्कुल दे दिया जाता था या उनके यहाँ उन्हें गिरवी रखा जाता था।
यहाँ लड़की की शादी को ‘कन्यादान’ (कन्या दान) के लफ़्ज़ से ताबीर किया जाता था और आज भी ऐसा ही है। यानी यहाँ के क़दीमी बाशिंदों के धर्म में लड़की की शादी का मतलब उसे शौहर की बीवी बनाना नहीं है, बल्कि उसे दान करना यानी ख़ैरात करना और उसके शौहर को उसका मालिक और मुख़्तार बनाना है।
यहाँ बीवी को ‘दासी’ यानी बाँदी और कनीज़ समझा जाता है। यहाँ की पुरानी तहज़ीब में शौहर के मरने के बाद उसकी बेवा को शौहर की चिता में ज़िंदा जला दिया जाता था, क्योंकि यहाँ के पुराने मज़हब के मुताबिक़ शौहर के बग़ैर औरत की कोई क़ीमत नहीं है।
कुछ राजाओं की कई-कई रानियाँ होती थीं। उनके मरने पर उन सबको उनके साथ जलना पड़ता था। बेवा औरतों को निहायत दर्जा मनहूस और बदनसीब समझना यहाँ की तहज़ीब का अहम हिस्सा है। माहवारी के दिनों में औरत को अछूत क़रार दे देना हिंदुस्तानी धर्म है।
यहाँ की तहज़ीब में एक भाई की बीवी दूसरे भाई की भी जोरू बनकर रह सकती थी और वह भी उससे अपना नफ़्सानी मक़सद पूरा कर सकता था। यहाँ की भाषा में शौहर के भाई को ‘देवर’ कहा जाता है और देवर के मानी ही दूसरे, यानी दूसरे शौहर के हैं।
औरतों के बारे में हिंदुस्तान की क़दीमी किताबों में क्या-क्या लिखा हुआ है, मैं उसकी सारी तफ़सील में जाना नहीं चाहता। सिर्फ़ महाकवि तुलसीदास का एक क़ौल मुलाहिज़ा फ़रमाइए:
ढोल, गँवार, शूद्र, पशु, नारी।
ये सब ताड़न के अधिकारी॥
यानी तुलसीदास कहते हैं कि ढोल, गँवार, अछूत, जानवर और औरत—ये सब ठोकने और पीटने के लायक़ हैं।
औरतों और पिछड़ी जातियों के लोगों से संबंधित ज़िल्लत-आमेज़ बातें उनकी धर्म-पुस्तकों में जगह-जगह मौजूद हैं, जो पढ़े-लिखे लोगों से छिपी हुई नहीं हैं।
ईसाई तहज़ीब ने भी औरत को कोई मुक़ाम नहीं दिया। और तक़रीबन सभी देशों और इस्लाम के अलावा दूसरे मज़हबों ने औरत की हैसियत के साथ खिलवाड़ ही किया है।
592 ईस्वी में चीन में दस्तूर था कि शादी के वक़्त लड़की का बाप रेशम के कोड़े से अपनी लड़की को दामाद के सामने मारता था। फिर वही कोड़ा अपने दामाद के हाथ में दे देता था, ताकि वह उसे इस्तेमाल करता रहे।
To be continue......