25/05/2026
“गंगा दशहरा को गंगावतरण के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है गंगा का अवतरण।”
“ब्रह्मपुराण के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को हस्त नक्षत्र में स्वर्गलोक से देवी गंगा का पृथ्वी पर प्रादुर्भाव हुआ था।”
“गंगा दशहरा देवी गंगा को समर्पित पर्व है तथा इस दिन को उस दिन के रूप में मनाया जाता है जब गंगा भगीरथ के पूर्वजों की शापित आत्माओं को शुद्ध करने हेतु पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।”
“पृथ्वी पर आने से पूर्व, देवी गंगा भगवान ब्रह्मा के कमण्डलु में निवास करती थीं तथा अपने साथ देवी गंगा स्वर्ग की पवित्रता को पृथ्वी पर लायी थीं।”