Aamir Khan Journalist

Directions

Aamir Khan Journalist 🎥 Daily News Reaction Videos
😊 Digital Journalists & Politician
🙏 Please Support & Follow
https://youtube.com/?si=m8iX4r9SiTublyXS

15/10/2026

'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात भारत के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शत शत नमन।

15/10/2026

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान संयम बरतने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसा करके सरकार ने 'समझदारी' दिखाई है। शशि थरूर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा असल में इस प्रदर्शन की स्टार थीं।

बिहार के आरा में गुरुवार सुबह अपराधियों ने रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संग बिहार के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की गोल...
15/10/2026

बिहार के आरा में गुरुवार सुबह अपराधियों ने रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संग बिहार के अध्यक्ष राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने उन्हें बेहद करीब से गोलियां मारीं. उस समय उनका बेटा भी मौके पर मौजूद था. गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एयर फ्रांस एयरलाइन ने पाकिस्तान के पायलटों और केबिन क्रू (फ्लाइट स्टाफ) को इजराइल आने-जाने वाली फ्लाइट्स को उड़ाने या उन...
15/10/2026

एयर फ्रांस एयरलाइन ने पाकिस्तान के पायलटों और केबिन क्रू (फ्लाइट स्टाफ) को इजराइल आने-जाने वाली फ्लाइट्स को उड़ाने या उनमें काम करने से मना कर दिया है. एयर फ्रांस उन नियमों का कड़ाई से पालन कर रही है, जिनके तहत जिन देशों के आपस में राजनीतिक या कूटनीतिक संबंध नह हैं जैसे पाकिस्तान और इजराइल, उनके नागरिकों को उस रूट पर ड्यूटी नहीं दी जाएगी.

15/10/2026

अमेरिकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप के यूक्रेन में राष्‍ट्रपत‍ि बदलने वाले बयान के बाद अब क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने भी प्रत‍िक्रिया दी। उन्‍होंने कहा क‍ि यूक्रेन के नेतृत्व में कोई ऐसा व्यक्ति आगे आना चाह‍िए जो शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करें। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को दिए एक इंटरव्यू यह बात कही।

15/10/2026

सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के बीच, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालिकी ने सोमवार को बताया कि यमन के हूती समूह की ओर से दागे गए एक ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया गया।

15/10/2026

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया है। दोनों जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने लिए पहुंचे थे। उनके साथ कई और लोग भी थे, जो CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

ध्रुव राठी को गुरुग्राम आवास पर नए सिरे से नोटिस, 8 साल पुराने मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई
14/10/2026

ध्रुव राठी को गुरुग्राम आवास पर नए सिरे से नोटिस, 8 साल पुराने मामले में 17 अक्टूबर को सुनवाई

सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको की एक प्रशासनिक इमारत को मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिससे वहां आग लग गई। सऊदी ऊर्जा मंत्र...
14/10/2026

सऊदी अरब में तेल कंपनी अरामको की एक प्रशासनिक इमारत को मिसाइल से निशाना बनाया गया, जिससे वहां आग लग गई। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी गठबंधन के बीच मंगलवार रात हमले हुए। यह मध्य पूर्व में बढ़ते संकट में एक नई तेजी को दिखाता है। सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ गया है। मंत्रालय के मुताबिक, हमले का निशाना बनी इमारत देश के पूर्वी प्रांत में स्थित है, जो सऊदी अरब का प्रमुख तेल उत्पादन क्षेत्र है।

इससे पहले सऊदी अरब ने राजधानी रियाद और पूर्वी प्रांत की ओर आने वाली मिसाइलों को लेकर अलर्ट जारी किए थे। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि उसने रियाद, वादी अल-दवासिर और अन्य इलाकों की ओर दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया। रियाद के निवासियों ने धमाकों की आवाजें सुनने की भी जानकारी दी।

  | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 माह में पंचायत चुनाव कराने का दिया आदेशउत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबा...
14/10/2026

| इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 माह में पंचायत चुनाव कराने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। चुनाव होने तक ग्राम प्रधान प्रशासक के तौर पर काम करते रहेंगे। पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर करीब 4 घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

Address

Lucknow

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aamir Khan Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby photography services