14/06/2026
जयपुर में 15 जून को कॉकरोच जनता पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके की मौजूदगी में होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है। यह प्रदर्शन शाम 3:00 बजे शहीद स्मारक, जयपुर में आयोजित होगा, जहां शिक्षा, युवाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।