19/08/2026
पुरानी तस्वीरें, लेकिन यादें आज भी उतनी ही ताज़ा ❤️🙏
दिनांक 6 अप्रैल 2024 को अपने ननिहाली आराध्य देव, परम श्रद्धेय प्रभु श्री मधलयाडू घटोत्कच गाड़ावहणी महाराज जी के पावन सानिध्य में खिंचवाया गया यह फोटो मेरे लिए केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से जुड़ी एक अनमोल स्मृति है। 🙏
समय बीत गया, साल बदल गए, लेकिन प्रभु के साथ बिताए हुए वे पवित्र पल आज भी हृदय में वैसे ही बसे हुए हैं। यह तस्वीर जब भी सामने आती है, तो पुरानी यादें फिर से जीवंत हो जाती हैं और मन प्रभु के चरणों में श्रद्धा से झुक जाता है।
प्रभु श्री मधलयाडू घटोत्कच गाड़ावहणी महाराज जी का आशीर्वाद सदैव मेरे और मेरे परिवार पर बना रहे।
जय हो मेरे ननिहाली आराध्य देव की। 🙏🚩
जय श्री मधलयाडू घटोत्कच गाड़ावहणी महाराज जी। 🙏🚩