Koderma TODAY

Koderma TODAY Jhumri Telaiya Koderma News Sharing !!
(2)

ये टोटो वाले भी कहाँ हार मानने वाले हैं देखिये तस्वीर.......  फोटो लोकेशन:-नेशनल हाईवे-20 रांची पटना रोड झुमरीतिलैया की ...
14/06/2026

ये टोटो वाले भी कहाँ हार मानने वाले हैं देखिये तस्वीर.......
फोटो लोकेशन:-नेशनल हाईवे-20 रांची पटना रोड झुमरीतिलैया की l

सुप्रभात.... ऐसे बसों पर इतना समान लोड करना सही है या गलत....? फोटो लोकेशन :-NH-20 रांची पटना रोड की.
11/06/2026

सुप्रभात....
ऐसे बसों पर इतना समान लोड करना सही है या गलत....?
फोटो लोकेशन :-NH-20 रांची पटना रोड की.

कोडरमा:-प्रिंस सिंह उर्फ गोलू पिता रुदल सिंह ,सूरज पासवान पिता राजेश पासवान ,राहुल कुमार खटीक पिता कन्हैया खटीक ,राम जान...
10/06/2026

कोडरमा:-
प्रिंस सिंह उर्फ गोलू पिता रुदल सिंह ,सूरज पासवान पिता राजेश पासवान ,राहुल कुमार खटीक पिता कन्हैया खटीक ,राम जानकी मंदिर ब्लॉक रोड झूमरी तिलैया को 3 जून को एक ट्रक से मोबाइल चोरी करने के आरोप में किया गया गिरफ्तार ,ट्रक मालिक संजीत कुमार नालंदा निवासी ने ट्रक से मोबाइल चोरी होने का तिलैया थाना में कराया था मामला दर्ज l

झारखंड (कोडरमा):--:आवश्यक सूचना :-डीवीसी के 132/33 केवी विष्णुगढ़ ग्रिड अंतर्गत 33 केवी JSEB-I एवं JSEB-II लाइन में सैग ...
08/06/2026

झारखंड (कोडरमा):-
-:आवश्यक सूचना :-
डीवीसी के 132/33 केवी विष्णुगढ़ ग्रिड अंतर्गत 33 केवी JSEB-I एवं JSEB-II लाइन में सैग (Sag) दोष दूर करने हेतु 09 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक आपातकालीन शटडाउन लिया जाएगा।
इस दौरान कोडरमा जिला मुख्यालय, जयनगर, मरकच्चो, सतगावां एवं हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

झारखंड (कोडरमा)----जमीन विवाद में हत्या के 8 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार lकोडरमा।  कोडरमा थाना...
05/06/2026

झारखंड (कोडरमा)----जमीन विवाद में हत्या के 8 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार l
कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 8 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि 3 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे चितरपुर गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर राजकुमार यादव के पिता दशरथ यादव पर फरसा और कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी, जबकि राजकुमार यादव समेत अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद राजकुमार यादव की पत्नी रेणु देवी के आवेदन पर कोडरमा थाना कांड संख्या 113/2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों पक्षों के बीच पिछले आठ वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। विशेष टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपियों गोपाल यादव, भैरव यादव, गुलबी देवी, विजय यादव और सचिन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुदाल, लोहे का फरसा, दो मोबाइल फोन तथा एक खून लगा टी-शर्ट भी बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

झारखंड (कोडरमा)मंडल कारा में अवैध वसूली मामले की जांच तेज lआईजी के निर्देश पर पहुंची दो सदस्यीय टीम, बंदियों से पूछताछ औ...
03/06/2026

झारखंड (कोडरमा)मंडल कारा में अवैध वसूली मामले की जांच तेज l
आईजी के निर्देश पर पहुंची दो सदस्यीय टीम, बंदियों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच
कोडरमा। मंडल कारा में बंदियों से अवैध वसूली, नशीले पदार्थों की उपलब्धता और मुलाकात के नाम पर उगाही के आरोपों को लेकर बुधवार को दो सदस्यीय जांच टीम कोडरमा पहुंची। टीम ने करीब पांच घंटे तक जेल के अंदर जांच की और बंदियों, जेल कर्मियों व अधिकारियों से पूछताछ की।
शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट भी जांच टीम को उपलब्ध कराए गए। टीम ने मुलाकात रजिस्टर समेत कई दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के केंद्र में रहे प्रभारी जेलर प्रेम कुमार अवकाश पर बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि बंदियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जेल आईजी को सौंपी जाएगी।


झारखंड:-कोडरमा रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 4 से लावारिस अवस्था में 2 बैग से 87 बोतल शराब बरामद किया ,जिसकी कुल कीमत 2...
03/06/2026

झारखंड:-
कोडरमा रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 4 से लावारिस अवस्था में 2 बैग से 87 बोतल शराब बरामद किया ,जिसकी कुल कीमत 24990 बताया गया l

झारखंड:-कोडरमा में होगा  अस्मिता खेलो इंडिया  साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन 300 से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग 14 जून को ह...
03/06/2026

झारखंड:-
कोडरमा में होगा अस्मिता खेलो इंडिया साइक्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन
300 से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग
14 जून को होगा आयोजन l
कोडरमा- विश्व साइकिल दिवस एवं खेलो इंडिया के तहत कोडरमा में 14 जून को अस्मिता साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार निशांत ने दी। उन्होंने बताया कि खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन तथा झारखंड साइकल संघ के संयुक्त तत्वाधान में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग का आयोजन कोडरमा में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्व साइकलिंग पखवाड़ा के तहत किया जाएगा। इसका उद्देश्य खेलों के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है। महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच देना, फिटनेस व स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, महिलाओं में स्वस्थ जीवन शैली और नियमित शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने के साथ- साथ प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करना है। उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को जेजे कॉलेज से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक प्रातः 6:00 बजे से प्रतियोगिता कराई जाएगी । इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। इसमें 300 प्रतिभागियों के भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है । इच्छुक प्रतिभागी अपनी साइकिल के साथ कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए खेलो इंडिया द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पंजीकरण अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाने वाले प्रतियोगियों के लिए आयोजन स्थल पर मैन्युअल पंजीकरण की भी व्यवस्था रहेगी। मैन्युअल पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। संघ के सचिव प्रदीप कुमार रजक, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सदस्य जतिन कुमार माथुर, राम वर्णवाल, महबूब आलम, नारायण रजक, अशाेक कुमार, शुभम कुमार आदि आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

पहाड़पुर स्टेशन पर महिला यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को आरपीएफ के जवान ने स्टेशन पर ही पकड़ा, भेजा जेल।
02/06/2026

पहाड़पुर स्टेशन पर महिला यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे चोर को आरपीएफ के जवान ने स्टेशन पर ही पकड़ा, भेजा जेल।

झारखंड-/(कोडरमा )------------------------------------------पुलिस ने 30/31 मई  जिलेभर में विशेष अभियान "ऑपरेशन ऑल आउट-2" ...
31/05/2026

झारखंड-/(कोडरमा )------------------------------------------पुलिस ने 30/31 मई जिलेभर में विशेष अभियान "ऑपरेशन ऑल आउट-2" चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 39 वारंटी एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारियों में तिलैया थाना से 10, चंदवारा थाना से 7, कोडरमा थाना से 5, नवलशाही थाना से 4, डोमचांच थाना से 3, तिलैया डैम ओपी से 3, सतगावां से 3, मरकच्चो थाना से 2 तथा जयनगर थाना से 2 अभियुक्त शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कई लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी भी शामिल हैं। इनमें डोमचांच थाना क्षेत्र का एक वारंटी 16 वर्षों से फरार था, जबकि तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के दो वारंटी 7 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहे थे।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों के लिए कोडरमा जिले में कोई जगह नहीं है और कानून से बचने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साथ ही आम लोगों को जिले में शांति एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया गया।

Address

Domchanch
Kodarma
825418

Telephone

+919471366060

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koderma TODAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share