Arki Anchal Update

Arki Anchal Update Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Arki Anchal Update, Photographer, Arki anchal update, Khunti.

नशे के कारोबार में अड़की पुलिस का बड़ा प्रहार करोड़ों के ब्राउन शुगर, अफीम नगद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ।
03/08/2024

नशे के कारोबार में अड़की पुलिस का बड़ा प्रहार करोड़ों के ब्राउन शुगर, अफीम नगद के साथ चार तस्कर गिरफ्तार ।

अड़की प्रखंड के उपरबालालोंग पंचायत अंतर्गत टिकनेया गांव में तिरिंगदिरी पहाड़ पर 20 वर्ष पूर्व प्रकट हुए स्वंयभू शिवलिंग ...
30/07/2024

अड़की प्रखंड के उपरबालालोंग पंचायत अंतर्गत टिकनेया गांव में तिरिंगदिरी पहाड़ पर 20 वर्ष पूर्व प्रकट हुए स्वंयभू शिवलिंग की पूजा करने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। सावन के खास मौके पर अगल-बगल के गांव के साथ ही तमाड़, बुंडू, सोनाहातु आदि स्थान से श्रद्धालु की बहुत ही भीड़ लग रही है। ग्रामीण बताते हैं कि इस पौराधिक स्थल को पहले सांपों का बसेरा माना जाता था। ग्रामीण को अक्सर उस स्थान पर नागदेव के दर्शन होते थे। इस कारण बहुत से लोग उस स्थान पर जाने से डरते थे। लेकिन 20 वर्ष पूर्व जब वहां एक ग्रामीण को शिवलिंग का दर्शन हुआ और उसने यह बात गांव के लोगों को बताई, तो गांव के लोग भोले की भक्ति के आगे सांपों से बेखौंफ हो गए।

अड़की प्रखंड के सिंदरी में युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली,विधायक ने स्वागत किया
19/07/2024

अड़की प्रखंड के सिंदरी में युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ली,विधायक ने स्वागत किया

19/07/2024

*अड़की से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा शुरू करने की मांग* ।
प्रखंड की ग्रामीण जनता ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत बस परिचालक सेवा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है इस योजना के शुरू किए जाने से वरिष्ठ नागरिक, छात्र- छात्राओं, दिव्यांग व्यक्ति सहित अन्य लोगों को इससे लाभ मिलेगा। इस को योजना के तहत अड़की सदर एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र से बस परिचालन होने से लोगों को आने- जाने में सहूलियत होगी। ग्रामीण सुभाष चंद्र हालदार कहते हैं कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी शुरू किए जाने से रोजगार का सृजन होगा। अड़की जनजातीय बहुल प्रखंड है। क्षेत्र से राजधानी या जिला पहुंचने के लिए इस योजना के तहत बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। यहां से रांची पहुंचने के दो रास्ते हैं। अड़की से खुंटी होते हुए रांची पहुंच जाता है जबकि दूसरा तमाड़ बुंडू के रास्ते जाया जाता है। दोनों रास्तों से राजधानी रांची जाने के लिए गाड़ी बदलनी पड़ती है जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भाड़ा एवं समय अधिक लगता है। ग्रामीण बूंदी राम मुंडा, युधिष्ठिर मानकी, गोपाल स्वर्णकार, चैतन हजाम, गौरांग माझी, रामकृष्ण मुंडा, काली पातर, विकास अहीर आदि लोगों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा से ग्रामीण बस सेवा जल्द शुरू किए जाने की मांग की है।

अड़की  प्रखंड सभागार भवन में सामाजिक कुरीति निवारण योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
16/07/2024

अड़की प्रखंड सभागार भवन में सामाजिक कुरीति निवारण योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

अड़की।बोहंडा में शहीद रमेश सिंह मुंडा के 16 वा शहादत दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट समापन  जिसमें पश्चिमी सि...
12/07/2024

अड़की।बोहंडा में शहीद रमेश सिंह मुंडा के 16 वा शहादत दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट समापन जिसमें पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला एवं अड़की प्रखंड सहित 90 टीमों ने हिस्सा लिया।

भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मस्थली अड़की प्रखंड के उलिहातु में शिविर का आयोजन।सरकारी योजनाओं से आमजनों को किया गया जागरूक, ऑ...
12/07/2024

भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मस्थली अड़की प्रखंड के उलिहातु में शिविर का आयोजन।

सरकारी योजनाओं से आमजनों को किया गया जागरूक, ऑन द स्पॉट कई सरकारी योजनाओं से लाभुकों को किया गया लाभान्वित।

पिछले साल प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हॉकी मैदान में बनाया गया था अस्थाई हेलीपैडहॉकी मैदान से हेलीपैड हटाने के लिए रोक...
12/07/2024

पिछले साल प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हॉकी मैदान में बनाया गया था अस्थाई हेलीपैड
हॉकी मैदान से हेलीपैड हटाने के लिए रोका अधिकारियों का रास्ता।

अड़की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बैल की मौत एक घायल हुंट पंचायत के हेमरोम बाजार के पास  अज्ञात वाहन द्वारा दो बैल...
10/07/2024

अड़की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बैल की मौत एक घायल
हुंट पंचायत के हेमरोम बाजार के पास अज्ञात वाहन द्वारा दो बैलों को धक्का मार दिया। जिसमें एक बैल की मौत होगी दूसरा का बुरी तरह से घायल हो गया। खूंटी तमाड़ रोड में अक्सर स्पीड से गाड़ीयां चलती है आए दिन सड़क पर दुर्घटना होती रहती है 20 जून को सोसोकुटी पंचायत के लेम्बा गांव के समीप अज्ञात वाहन द्वारा गर्भवती गाय को धक्का मार दिया था जिससे उसकी सड़क पर ही मृत्यु हो गई। इधर बेल मलिक शाम तेरोम और जादो मुंडा ने कहा मेरे पास सिर्फ दो बैल है जिससे वह खेती बारी का काम करके अपना जीवनयापन करता था एक बैल की मौत के बाद किसन सोंच में पड़ गया है कि अब वह खेत की जुताई कैसे करेगा वह अपने सभी खेतों की जुताई भी नहीं कर पाया हूं और यह दुर्घटना हो गया जो बेल घायल है उसका कमर का हड्डी टूट गया है जिसे खड़ा हो नहीं सकता किसान परिवार को चिंता अब सता रही है कि वह अब खेती-बारी कैसे करेंगे किसान परिवार ने संबंधित विभाग से जिविकोपार्जन के लिए मुआवजे की मांग की है।

अड़की प्रखंड क्षेत्र के खुंटी तमाड़ पथ पर सेरेंगहातु में अवस्थित आंगनबाड़ी के छत गिरने से ग्रामीण भयभीत।घटना के संबंध मे...
08/07/2024

अड़की प्रखंड क्षेत्र के खुंटी तमाड़ पथ पर सेरेंगहातु में अवस्थित आंगनबाड़ी के छत गिरने से ग्रामीण भयभीत।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी परिसर के एक तरफ पुरुष सप्ताहिक बैठक कर थे ठीक उसी समय दुसरी तरफ गांव महिलाएं भी बैठक कर रही थीं जबकि आस पास कुछ बच्चे खेल रहे थे जैसे ही महिलाएं बैठक समाप्त करके बाहर निकलती हैं आंगनबाड़ी केंद्र का क्षतिग्रस्त छत का मलवा जोरदार आवाज के गिरता है जिससे बगल में बैठक कर रहे पुरुष भी डर के मारे भाग खड़े होते हैं ईश्वर का लाख लाख शुक्र है कि आज रविवार था और आंगनबाड़ी केंद्र में पचास के आसपास आने वाले बच्चे और आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका नहीं आई थी वरना बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती थी।इधर गांव की महिला रीता कहती है अगर पांच मिनट और देर से हम निकलते तो हमारी जान भी जा सकती थी। वहीं गांव के ग्राम प्रधान जीतेंद्र सिंह मुंडा कहते हैं इस आंगनबाड़ी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को बताया गया है पर अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है अधिकारी कहते हैं इसका मरम्मतीकरण नहीं हो सकता नया आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो सकता है।गांव के बुजुर्ग बुंदीराम मुंडा कहते हैं अधिकारी कुछ सुनते ही नहीं हैं ना तो इसका मरम्मतीकरण किया जा रहा है और ना वैकल्पिक व्यवस्था।गांव जागरूक व्यक्ति रंजु कहते हैं कि आज बहुत बड़ा खतरा टल गया लेकिन इसका जिम्मेदार कौन है अगर महिलाएं या बच्चे इसकी चपेट में आ जाते तो बड़ी अनहोनी हो जाती।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा उलिहातु पहुंची
01/07/2024

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा उलिहातु पहुंची

अड़की के कटुई में सोमवार को बोरीबांध बनाने के बाद पानी देख खुश हुए ग्रामीण।
09/04/2024

अड़की के कटुई में सोमवार को बोरीबांध बनाने के बाद पानी देख खुश हुए ग्रामीण।

Address

Arki Anchal Update
Khunti
835225

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arki Anchal Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category