Alwar vande bharat

Directions

Alwar vande bharat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Alwar vande bharat, Khairthal.

हमारा उद्देश्य सामाजिक, जनहित एवं ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहता हूँ। मेरा उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुँचाना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना है।

 #विज्ञापन ks photography राजनीति रील बनवाये अपने प्लान के अनुसार 085040 85868 9460365868
16/10/2026

#विज्ञापन ks photography
राजनीति रील बनवाये अपने प्लान के अनुसार
085040 85868
9460365868

ग्राम पंचायत पेहल से पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। सरपंच पद के लिए लक्ष्मी नारायण सामरिया की दावेदारी ...
15/10/2026

ग्राम पंचायत पेहल से पंचायत चुनाव को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। सरपंच पद के लिए लक्ष्मी नारायण सामरिया की दावेदारी चर्चा में है।

गांव की राजनीति में अब सरपंच पद को लेकर समीकरण क्या रुख लेते हैं, यह आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं, विकास कार्य, सड़क, पानी, सफाई और युवाओं के लिए रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

“गांव की तस्वीर बदलने का दावा, विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरीं रेखा देवी पत्नी शेरसिंह चौधरी क्या रानोठ की जनता देग...
15/10/2026

“गांव की तस्वीर बदलने का दावा, विकास का संकल्प लेकर मैदान में उतरीं रेखा देवी पत्नी शेरसिंह चौधरी क्या रानोठ की जनता देगी इन्हें मौका ?”
सरपंच पद की दावेदार रेखा देवी ने सड़क, पानी, शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया है। अब सवाल है—क्या ये संकल्प रानोठ की सूरत बदल पाएंगे ?

 #खैरथल
15/10/2026

#खैरथल

ग्राम पेहल में सरपंच पद के लिए दिनेश खोड़ेवाल  ने पेश की दावेदारी!खैरथल-तिजारा जिले के ग्राम पेहल में सरपंच पद को लेकर र...
15/10/2026

ग्राम पेहल में सरपंच पद के लिए दिनेश खोड़ेवाल ने पेश की दावेदारी!
खैरथल-तिजारा जिले के ग्राम पेहल में सरपंच पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। दिनेश खोड़ेवाल ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
उन्होंने जनता के हित में आवाज उठाने के साथ-साथ विश्वास और गांव के विकास को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। अब ग्रामीणों की निगाहें आगामी पंचायत चुनाव और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर टिकी हैं।

जिला परिषद वार्ड 25 से धर्मसिंह चौधरी की दावेदारी, जनसेवा और वार्ड के ग्रामीण विकास को बताया लक्ष्यखैरथल-तिजारा। जिला पर...
15/10/2026

जिला परिषद वार्ड 25 से धर्मसिंह चौधरी की दावेदारी, जनसेवा और वार्ड के ग्रामीण विकास को बताया लक्ष्य

खैरथल-तिजारा। जिला परिषद चुनाव को लेकर ग्राम पेहल निवासी श्री धर्मसिंह चौधरी जिलापरिषद वार्ड संख्या 25 से अपनी दावेदारी को लेकर चर्चा में हैं। अब सूत्रो के मुताबिक़ कांग्रेस से धर्मसिंह चौधरी की तस्वीरे साफ़ होती नज़र आ रही है इनका राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वे ग्राम पंचायत पेहल के पूर्व सरपंच, मुंडावर पंचायत समिति के वर्तमान सदस्य तथा जाट समाज परगना जिंदोली के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा, वे वर्ष 2021 में कांग्रेस पार्टी से पंचायत समिति मुंडावर के प्रत्याशी भी रहे हैं। अब देखना होगा की धर्मसिंह के सामने कौन प्रत्यासी होंगे अखाड़े में

वार्ड नंबर 12 से रिंका देवी ने MPS पद के लिए ठोकी दावेदारीखैरथल-तिजारा में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मि...
14/10/2026

वार्ड नंबर 12 से रिंका देवी ने MPS पद के लिए ठोकी दावेदारी
खैरथल-तिजारा में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वार्ड नंबर 12 से रिंका देवी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से MPS पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उनके साथ संजय कुमार निवेदक के रूप में सामने आए हैं।
अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी वार्ड नंबर 12 से किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है।

ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला परिषद वार्ड 8 से मक्खन लाल ने कांग्रेस टिकट के लिए जताई दावेदारीखैरथल-तिजारा। आगामी जिला परिषद चु...
14/10/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला परिषद वार्ड 8 से मक्खन लाल ने कांग्रेस टिकट के लिए जताई दावेदारी

खैरथल-तिजारा। आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक मक्खन लाल ने जिला परिषद वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। वे जाटव समाज संस्थान, खैरथल-तिजारा में सचिव पद पर कार्यरत हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहे हैं।

मक्खन लाल ने जनता का समर्थन मिलने पर ग्रामीण विकास, पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, बिजली, शिक्षा, खेल सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी वार्ड 8 से किस दावेदार पर भरोसा जताती है।

जिला परिषद वार्ड 7 से ताराचंद खोड़ेवाल ने कांग्रेस टिकट के लिए ठोकी दावेदारी!खैरथल-तिजारा जिले में जिला परिषद सदस्य पद क...
14/10/2026

जिला परिषद वार्ड 7 से ताराचंद खोड़ेवाल ने कांग्रेस टिकट के लिए ठोकी दावेदारी!
खैरथल-तिजारा जिले में जिला परिषद सदस्य पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड नंबर 7 से ताराचंद खोड़ेवाल ने कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया है।
मजदूरों के हितों की आवाज उठाने वाले ताराचंद खोड़ेवाल मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक हैं। अब जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन करने के बाद उनकी दावेदारी चर्चा में है।

ग्राम पंचायत पेहल से सरपंच पद के उम्मीदवार मामराज मास्टर (B.A. एवं B.Ed.) ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साम...
14/10/2026

ग्राम पंचायत पेहल से सरपंच पद के उम्मीदवार मामराज मास्टर (B.A. एवं B.Ed.) ने गांव के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं। उनके प्रस्तावों में पेहल में अस्पताल शुरू करवाने, बस स्टैंड पर बस स्टॉप की व्यवस्था, पक्की सड़कें, नालियां, स्वच्छ पेयजल, घड़ी के मंदिर तक सीढ़ियां लगवाकर सल्फी प्वाइंट का विकास और गांव में हरियाली बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। जिनमें खास घोषणाएं पेहल में अस्पताल शुरू करवाने का प्रयास। गांव में बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल। युवाओं के लिए खेल मैदान और खेल सुविधाएं। गांव में लाइब्रेरी बनवाने का प्रस्ताव। सड़क किनारे पेड़ लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प। मामराज मास्टर ने गांव को स्वच्छ, हरा-भरा और विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है।

Address

Khairthal
301404

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alwar vande bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby photography services