28/07/2016
मोहम्मद शरीफ के फोटोग्राफ को अर्जेन्टीना में मिले दो गोल्ड मेड़ल
पिछले दो माह में 17 देशों में हुई 20 अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में मिले 20 अवार्ड़
जोधपुर 27 जुलाई। अर्ज़ेन्टीना एफ टू इन्टरनेशनल फोटोग्राफी कान्टेस्ट 2016 के मंगलवार 27 जुलाई को आये परिणाम में जोधपुर के फोटोग्राफर मोहम्मद शरीफ के फोटोग्राफ्स को दो गोल्ड मेड़ल से नवाजा गया है। मोहम्मद शरीफ ने बताया कि फोटो ट्रेवल केटेगरी में ‘डेजर्ट ट्रेवलर‘ (जैसलमेर के रेगिस्तान में ऊट ले जाते ग्रामीण) फोटो को पीसीए (फोटोग्राफी सोसायटी आॅफ अमेरिका) गोल्ड मेड़ल प्राप्त हुआ और दूसरा गोल्ड मेड़ल नेचर (प्रकृति) में ‘कैमेलियन लेयिंग एग्स‘ (गिरगिट अण्डे देते हुए) को मिला।
गौरतलब है कि स्वतंत्र फोटोग्राफी से जुड़े शरीफ के पिछले दो माह में भारत, यू‐के‐, आस्ट्रेलिया, मिस्र, अर्जेंटीना, यूक्रेन, तुर्की, स्वीजरलैण्ड, स्लोवाकिया, सिंगापुर, रिपब्लिक टेक़, प्राग, मोनटेनग्रो, हंगरी, ग्रेट ब्रिटेन, साइप्रस, बुलगारिया सहित 17 देशों में हुई 20 अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में 160 फोटो चयनित हुए। जिसमें शरीफ ने विभिन्न केटेगरी में गोल्ड़ सिल्वर, ब्रोन्ज, हानरेबलमेन्शन रिबिन एवं मेरिट सर्टिफिकेट सहित कुल 2.0 अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड जीतें।
इससे पूर्व भी तुर्की में हुई ‘अरबेल्ला छठी पास्ता अन्तर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी काॅम्पिटिशन‘ में ‘ग्लोबल फोटोग्राफी यूनियन‘ (जीपीयू) ने शरीफ के फोटो ‘डेजर्ट होली‘ को जीपीयू ’गोल्ड मेडल‘ व नकद एक हजार डाॅलर से नवाज़ा था। मोहम्मद शरीफ को फोटोग्राफी क्षेत्र में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के उपलक्ष में सोशल र्मीिडया में स्थानीय व देश भर के मीडिया जगत, फोटोग्राफर्स व प्रबुद्धजनों से सराहना मिल रही हैं।
Mohammed Sharif
(Photographer)
09828033939
Thanks for Your Suppor