20/04/2024
*झारखंड के 11 जिलों में आगामी 21 अप्रैल को भयानक गर्मी रहेगी। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, मई से 15 जून तक और गर्मी बढ़ सकती है। हालांकि 22 अप्रैल को कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाये रहने के आसार हैं। गरम हवायें चलने की वजह से कई जिलों में लू की मार लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। डॉक्टरों की क्लीनिकों में पेशेंट की संख्या बढ़ने लगी है। गढ़वा, पलामू, चतरा, बोकारो, धनबाद, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पाकुड़, गोड्डा एवं सरायकेला में सितम ढाने वाली गर्मी आ सकती है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा गर्मी सरायकेला में रहा। यहां 43 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज किया गया है।*
*रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 21 अप्रैल को बहुत जरूरी ना हो तो दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना बेहद जरूरी हो तो टोपी या छाता लेकर निकले। किसी भी सूरत में शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें। बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रेगुलर पानी पीते रहे।*