14/06/2026
मैंने अपने जीवन में आई तमाम कठिनाइयों, संघर्षों और मन को चीर देने वाले दुःखों को कभी कोसा नहीं। क्योंकि समय के साथ मैंने यह सीखा है कि यही तकलीफ़ें मेरे भीतर उस आग को जलाए रखती हैं, जिसने मुझे गिरकर फिर से उठना सिखाया, खुद को पहले से बेहतर बनाने की ज़िद दी।
अगर ये मुश्किलें न होता , तो शायद मैं कभी खुद को नया आकार देने की कोशिश भी नहीं करता । मैंने जाना है कि हर संघर्ष अपने साथ एक सबक लेकर आता है, हर दर्द भीतर कुछ नया गढ़ता है।
आज भी, हर नया दिन मुझे खुद का एक और बेहतर संस्करण बनने के लिए प्रेरित करता है। यह सफर कभी खत्म नहीं होगा, क्योंकि यह केवल मंज़िल तक पहुँचने का नहीं, बल्कि हर दिन खुद को बेहतर बनाने का सफर है—और यह सफर जारी है… हमेशा रहेगा।
शुभ रात्रि 🙏