Sabir Ali Nepali

Directions

Sabir Ali Nepali Photo Journalist

आदर्श विद्या मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी कराई : जालोर में लाल पोल स्थित आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्रा...
17/10/2026

आदर्श विद्या मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन कर भोजन प्रसादी कराई : जालोर में लाल पोल स्थित आदर्श विद्या मंदिर बालिका प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को पूज्य गोपाल नाथ महाराज के सानिध्य में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां नवदुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई गई। इस अवसर पर जिला व्यवस्थापक भरत गोयल, नगर निदेशक अजय कुमार गुप्ता, संभाजी राव पाटिल, अशोक जडिया, गणपत चंद सोनी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य शशिबाला ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

17/10/2026

केशवना-सायला मार्ग पर बस-पिकअप की टक्कर, कई लोग घायल : जालोर। केशवना-सायला मार्ग पर बस और पिकअप गाड़ी की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस पायलट पूरण सिंह, इकबाल खान और ईएमटी दिनेश कुमार व वसीम अकरम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार शुरू किया गया।

17/10/2026

जालौर शहर के रघुरतन होटल के पास पिकअप ट्रोला ने स्कूटी को लिया चपेट में, लोगो ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण को लेकर जताया विरोध...

पुलिस थाना भाद्राजुन द्वारा नोरवा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर 2 अभियुक्तगण को किया गि #रफतार। गांव के ही ...
17/10/2026

पुलिस थाना भाद्राजुन द्वारा नोरवा गांव में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा कर 2 अभियुक्तगण को किया गि #रफतार। गांव के ही युवक ने दिन में दिया था वारदात को अंजाम एवं माल मशरूका को किया बरामद।

जालोर जिला परिषद चुनाव : कांग्रेस की सूची जारी, संतोष कंवर और संगीता देवी जिला प्रमुख की दावेदार। जालोर। पंचायतीराज चुना...
17/10/2026

जालोर जिला परिषद चुनाव : कांग्रेस की सूची जारी, संतोष कंवर और संगीता देवी जिला प्रमुख की दावेदार। जालोर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की, जबकि भाजपा ने गुरुवार रात ही 43 में से 42 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए थे।
वार्ड 35 से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान संतोष कंवर और वार्ड 15 से संगीता देवी को जिला प्रमुख पद का दावेदार माना जा रहा है। वार्ड 13 से हेमंत कंवर को जालोर प्रधान पद के संभावित दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, वे पूर्व सरपंच भी रह चुकी हैं। वहीं वार्ड 5 से मुन्ना कंवर कांग्रेस प्रत्याशी हैं, उनके पति लालसिंह धानपुर प्रदेश महासचिव और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में राजनीतिक मुकाबले की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है।

17/10/2026

5-6 माह से पाइपलाइन टूटी, 800 रुपए में टैंकर मंगवा रहे मादलपुरा के ग्रामीण : जालोर। भागली सिंधलान ग्राम पंचायत के मादलपुरा में मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के सामने जल संकट खड़ा हो गया है। जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसकी 5-6 माह बाद भी मरम्मत नहीं हुई। इस पाइपलाइन से भागली चौराहा से भीलों का ढूणा तक के क्षेत्र में जलापूर्ति होती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने पाइपलाइन दोबारा नहीं बिछाई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। एक टैंकर के लिए करीब 800 रुपए खर्च करने से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने ठेकेदार या संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जलदाय विभाग को पाइपलाइन दुरुस्त कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश देने का आग्रह किया। भीलों का ढूणा स्थित राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।

17/10/2026

राधे कृष्णा मित्र मंडल के गरबा महोत्सव में भक्ति गीतों पर झूमीं मातृशक्ति : जालोर के सुभाष नगर में राधे कृष्णा मित्र मंडल की ओर से आयोजित नवरात्रि गरबा महोत्सव में महिलाओं और युवतियों ने धार्मिक गीतों पर गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजी मातृशक्ति के उत्साह से पंडाल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में संदीप जोशी, मदनलाल, दिनेश, किशोर मालवीय, पुनमाराम सोलंकी व नवजी देवासी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंडल कार्यकारिणी की ओर से महोत्सव का सुव्यवस्थित आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

17/10/2026

जिला परिषद सदस्य के लिए सिंबल जमा करने के बाद क्या बोले भाजपा के पदाधिकारी...

17/10/2026

जिला परिषद सदस्य के लिए सिंबल लेकर पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी क्या बोले...

रात करीब 3:30 बजे सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी 9 वर्षीय मासूम भोमाराम की जान...
17/10/2026

रात करीब 3:30 बजे सफल हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बच सकी 9 वर्षीय मासूम भोमाराम की जान...

Address

Jalore

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sabir Ali Nepali posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category