15/10/2025
कल का दिन स्वर्णनगरी कहे जाने वाले जैसलमेर पर कालिख पोत गया! जहां एक तरफ इतना भयानक हादसा घटित हुआ वहीं दूसरी तरफ घायलों के इलाज के नाम पर सिर्फ मरहम पट्टी की ही व्यवस्था कर पाते है और वो भी जिले के एक मात्र राजकीय अस्पताल में, जिस जिले में 2 विधायक बैठते है वहाँ के एक मात्र राजकीय अस्पताल की यह दुर्दशा शर्मनाक है, मेरा विचार है इसमें भी नेताओं से ज्यादा आम जनता की गलती है, जब हम पार्टी-धर्म के नाम पर वोट देंगे तो बेहतर सुविधाओं की उम्मीद बेमानी सी लगने लगती है। हम वोट देने से पहले ये नही सोचते कि फलां नेता मेरे बेहतर भविष्य, चिकित्सा, शिक्षा और सुरक्षा के लिए कोई कार्य करेगा या किया है क्या? हम बस यही देखते ओर सोचते हैं की फलां नेता मेरी पार्टी, धर्म या जान पहचान का है, आज हम दोष का ठीकरा एक दूसरे पर भले हो फोड़ दें उससे जो अपनी जिंदगी गवां चुके है वापिस नही आ पाएंगे और न ही उनके परिवारजनों की पीड़ा को कम कर पाएंगे परंतु इससे सीख जरूर लेनी चाहिए हम सभी को ओर नेताओं और स्वंय प्रशासन को की निकट भविष्य में इस तरह का कोई भी ह्रदयविदारक हादसा घटित न हो और एक मात्र राजकीय अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बने ताकि अब किसी को बेहतर इलाज के लिए अन्य जिलों का रुख न करना पड़े।
CMO Rajasthan