02/11/2025
आज सुबह जब मैं टहलने निकला तो रास्ते में अचानक एक पक्षी की परछाई उड़ती हुई दिखी। ध्यान से देखा तो पता चला कि वो इंडियन नाइटजार था, जिसे हिंदी में “छप्पा” कहा जाता है। मैंने तुरंत अपने फोन से उसकी एक छोटी-सी वीडियो बना ली। यह पक्षी उल्लू की तरह होता है — जो रात को जागता है और दिन में सोता है। बाकी पक्षियों से इसका स्वभाव और रूप दोनों ही अलग होते हैं। इसे मैंने पहली बार हल्द्वानी में देखा, जो मेरे लिए बहुत खास और आश्चर्यजनक पल था। भले ही यह एक रिकॉर्ड शॉट था, लेकिन इस अनोखे अनुभव को आपसे साझा करना चाहता हूँ।