31/10/2026
*सरदार पटेल की जयंती पर कैंपियरगंज पुलिस ने निकाला ‘रन फॉर यूनिटी’ रोड शो, दिया एकता और अखंडता का संदेश*
गोरखपुर /कैंपियरगंज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को थाना कैंपियरगंज पुलिस की ओर से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ रोड शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन, पुलिसकर्मियों और युवाओं को एकता, भाईचारे तथा देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया रोड शो का शुभारंभ थाना कैंपियरगंज परिसर से हुआ। इसके बाद निर्धारित मार्ग से कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया।
*रिपोर्ट राजेश सोनी कैंपियरगंज*✍🏻✍🏻