Lakhimpur Kheri News

Lakhimpur Kheri News लखीमपुर-खीरी की छोटी सी बड़ी खबरें देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें और खबर भेजने के लिए संपर्क करें6393103411

17/05/2026

NEET के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है। पर मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे।

धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए।

17/05/2026

लखीमपुर खीरी - शहर की कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा होते-होते टल गया

ट्रेन आने के दौरान जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार कर रहा एक ऑटो बीच फाटक में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ देर की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी

जल्दबाजी में ये ऑटो चालक लगातार अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं

गोला वन रेंज क्षेत्र तनसुखपुरवा में शुक्रवार को तेंदुए के हमले से घायल हुई थी किशोरी शुक्रवार  को लगाए गए कैमरे, शनिवार ...
17/05/2026

गोला वन रेंज क्षेत्र तनसुखपुरवा में शुक्रवार को तेंदुए के हमले से घायल हुई थी किशोरी शुक्रवार को लगाए गए कैमरे, शनिवार को वन विभाग टीम ने लगवाया पिंजरा।
Lakhimpur Kheri News

15/05/2026

मितौली। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता के खिलाफ लामबंद हुए लेखपाल
काफी उग्र है मितौली के लेखपाल
लेखपालों ने एसडीएम पर लगाया अभद्रता का आरोप
तहसीलदार आफिस के पास धरने पर बैठे लेखपाल
बंद कमरे में लेखपालों को मैनेज करने में जुटे एसडीएम
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बुलाया गया पुलिस फोर्स

15/05/2026

निघासन कस्बे के सिंगाही रोड पर दो गुटों में मारपीट, दरोगा मौके पर मौजूद लेकिन कार्रवाई नहीं।
मार खाए युवक को ही पुलिस ले गई कोतवाली।
दुकानदार द्वारा ग्राहक से मारपीट के बाद भी पुलिस ने ग्राहक को पकड़ा।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल।

07/05/2026

लखीमपुर खीरी
बाबा लिलौटी नाथ मंदिर परिसर में पेड़ों की कटाई को लेकर बवाल, महंतों ने लगाए अवैध कटान और गाली-गलौज के आरोप। श्रद्धालुओं में भारी रोष, प्रशासन से जांच और कटाई रोकने की

07/05/2026

*पलिया विधानसभा के ग्राम कांप टांडा अग्निपीड़ितों से मिले विधायक रोमी साहनी, अग्निपीड़ितों को एक-एक पीएम आवास, एवं एक-एक सोलर लाइट दिलाने व अपने पास से 50 हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता दी*

पलिया विधानसभा के ग्राम कांप टांडा पहुंचकर विधायक रोमी साहनी ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों को सरकारी आवास, सोलर लाइट की सुविधा दिलाने के साथ स्वयं की ओर से ₹50 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जो राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सरकारी आवास वह मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जनता को देते हैं। इसमें किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान या किसी अन्य व्यक्ति को एक भी पैसा देने की जरूरत नहीं है। अगर कोई आवास के नाम पर पैसे मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत मुझसे करें।

विधायक की बात सुनकर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

लखीमपुर खीरी: 3.20 करोड़ की लागत से बनेगी 4.2 किमी सेमरिया–अम्बारा सड़क, विधायक ने किया भूमि पूजनलखीमपुर खीरी के बिजुआ क...
07/05/2026

लखीमपुर खीरी: 3.20 करोड़ की लागत से बनेगी 4.2 किमी सेमरिया–अम्बारा सड़क, विधायक ने किया भूमि पूजन
लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में सेमरिया से अम्बारा तक 4.2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इस परियोजना पर कुल 3.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को गोला विधायक अमन गिरी ने अम्बारा गांव में विधि-विधान से भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की।

*खबर दृष्टिकोण संवाददाता पुनीत कुमार बिजुआ*

28/04/2026
15/04/2026

रेप केस में चार्जशीट लगाने के बदले इंस्पेक्टर साहब, रेप पीड़िता से अकेले में मिलना चाहते हैं। वो उसको 2, 4, 5, 10 हजार रुपए देने को भी तैयार हैं।

गजब है। UP पुलिस काफी फ्रेंडली हो गई है। मुकदमा भी करती है, चार्जशीट भी लगाती है और पीड़िता को पैसा भी देती है।

फिलहाल इंस्पेक्टर (क्राइम) नरेश मलिक सस्पेंड कर दिए गए हैं। मामला उत्तर प्रदेश में जिला बलिया का है।

Address

Naurangabad
Gonda

Telephone

+16393103411

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lakhimpur Kheri News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share