Jharkhandi Johar News

Jharkhandi Johar News झारखण्ड बोले,देश सुनें

28/08/2026

शीतला में खुला सुविधा का नया ठिकाना! 🛍️🔥
अरमान जनरल स्टोर का शुभारंभ, झामुमो युवा जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद ने किया उद्घाटन। नई शुरुआत से शीतला और आसपास के ग्रामीणों को अब जरूरी सामान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

नौकरी की मांग… अब बनी युवाओं की हुंकार! 🔥✊गांडेय में गरजी "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा", देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं के ...
27/08/2026

नौकरी की मांग… अब बनी युवाओं की हुंकार! 🔥✊
गांडेय में गरजी "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा", देवेंद्र नाथ महतो ने युवाओं के हक में उठाई आवाज।
“भर्ती में पारदर्शिता दो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!”

🚨 बड़ा हादसा टला: गांडेय थाना के पास मुख्य सड़क पर अचानक गिरा सूखा विशाल बरगद का पेड़गुरुवार को गांडेय थाना के समीप गांड...
06/08/2026

🚨 बड़ा हादसा टला: गांडेय थाना के पास मुख्य सड़क पर अचानक गिरा सूखा विशाल बरगद का पेड़

गुरुवार को गांडेय थाना के समीप गांडेय–जामताड़ा मुख्य सड़क पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वर्षों पुराना एक विशाल सूखा बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही गांडेय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से बिना देर किए पेड़ की डालियों व तने को कटवाकर सड़क से हटाया। ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से जल्द ही मार्ग को साफ कर आवागमन फिर से सामान्य कर दिया गया।
हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने सड़क किनारे खड़े सूखे और जर्जर पेड़ों की समय-समय पर पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई की जरूरत को फिर उजागर कर दिया।
📍 स्थान: गांडेय थाना के समीप, गांडेय–जामताड़ा मुख्य सड़क
✍️ रिपोर्ट: ताज हुसैन

🎉 गांडेय के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का ...
05/08/2026

🎉 गांडेय के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
गांडेय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को स्थापना दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दीप प्रज्ज्वलन एवं नवोदय विद्यालय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोक एवं समूह नृत्य, प्रेरक भाषण और सामाजिक संदेश से भरपूर नाटकों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एस. एन. मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक शैल त्रिवेदी एवं डॉ. रविंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अर्जुन बैठा तथा गांडेय प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच है।
समारोह के अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्थापना दिवस को विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और नए संकल्पों का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर श्याम पाठक, मुन्ना मंडल सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

🗳️ प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, आज से शुरू हुआ दावा-आपत्ति का मौका...विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लगभग एक मा...
05/08/2026

🗳️ प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, आज से शुरू हुआ दावा-आपत्ति का मौका...

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत लगभग एक माह तक चले इन्यूमरेशन और सत्यापन कार्य के बाद 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची गांडेय प्रखंड में भी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है, या नाम, पता, आयु अथवा अन्य विवरण में कोई त्रुटि है, तो निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से समय रहते सुधार कराया जा सकता है।
✅ 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां फॉर्म-6 भरकर पहली बार अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
वहीं, जो लोग SIR अभियान के दौरान इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं कर सके थे, वे संबंधित BLO या प्रशासन द्वारा निर्धारित विशेष शिविर में जाकर अब भी अपना प्रपत्र जमा कर सकते हैं।
अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें—मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांचें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज कराएं।

03/08/2026

🎉 गांडेय बाजार में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 'जायका फैमिली' रेस्टोरेंट एवं प्रिन्स टेलिकॉम एंड CSP पॉइंट का भव्य शुभारंभ 🎉
गांडेय बाजार स्थित जामा मस्जिद के समीप सोमवार को 'जायका फैमिली' रेस्टोरेंट एवं प्रिन्स टेलिकॉम एंड CSP पॉइंट का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक, सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी मो. उस्मान, पंचायत मुखिया अमृत लाल पाठक एवं उपमुखिया शमशेर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि ऐसे आधुनिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत क्षेत्र के विकास, स्थानीय रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देती है। उन्होंने दोनों संचालकों मोहम्मद मूर्तजा एवं मोहम्मद असलम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
'जायका फैमिली' रेस्टोरेंट में स्वच्छ एवं पारिवारिक माहौल के साथ चिकन बिरयानी, लच्छा पराठा, चिकन चिली, चाउमीन, रोल, चिकन मसाला, चिकन लॉलीपॉप, कोल्ड ड्रिंक्स सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन किफायती दरों पर उपलब्ध रहेंगे। वहीं प्रिन्स टेलिकॉम एंड CSP पॉइंट पर टेलिकॉम सेवाओं के साथ बैंकिंग एवं सीएसपी की सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिलेंगी।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी।
📍 स्थान: जामा मस्जिद के समीप, गांडेय बाजार (गिरिडीह)

🌿 जनसेवा को मिला सम्मान, पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मान-सम्मान 🌿गांडेय प्रखंड मुख्यालय सभागार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...
03/08/2026

🌿 जनसेवा को मिला सम्मान, पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मान-सम्मान 🌿
गांडेय प्रखंड मुख्यालय सभागार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गांडेय शाखा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बीडीओ निसात अंजुम, रीजनल हेड उमेश चंद्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं और बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है।
इस अवसर पर बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय, जनसेवा तथा ग्रामीण विकास को और सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया गया।
#जनसेवा #ग्रामीणविकास

📢 गांडेय पीएम श्री मध्य विद्यालय में SMC गठन की प्रक्रिया स्थगितगांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में...
03/08/2026

📢 गांडेय पीएम श्री मध्य विद्यालय में SMC गठन की प्रक्रिया स्थगित
गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन की प्रक्रिया अभिभावकों के बीच हुए विवाद के कारण स्थगित कर दी गई।
चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सहमति नहीं बनने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रक्रिया फिलहाल रोक दी। प्रशासन के आदेश के मुताबिक नई तिथि पर की जाएगी पूनर्गठन, अब सभी अभिभावकों और स्थानीय लोगों की निगाहें प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हैं। जिस दिन समिति का गठन निष्पक्ष और सर्वसम्मति से होगी।

10/07/2026

🏍️KAJAL HERO🏍️

🚀 अब गांडेय में भी मिलेगा स्मार्ट राइडिंग का नया अनुभव! 🏍️
नई Hero Super Splendor XTEC 2.0 Silent Start की शानदार एंट्री। दमदार माइलेज, आधुनिक फीचर्स और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ बाइक प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। क्या आप तैयार हैं अपनी अगली राइड के लिए?

Address

Gandey
Giridih
829107

Telephone

+919122409510

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhandi Johar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category