02/10/2026
सरहदें पार, आस्था एक समान! 🌍✨
यह देखना बेहद अद्भुत और गौरवपूर्ण था जब रूस 🇷🇺, इटली 🇮🇹 और जर्मनी 🇩🇪 से आए विदेशी श्रद्धालु गया जी की पावन धरती पर पहुंचे। उन्होंने पूरी श्रद्धा और सनातन विधि-विधान के साथ विष्णुपद देवघाट पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।
आस्था और संस्कृति का यह वैश्विक रूप सचमुच दिल को छू लेने वाला है। कैमरे की नज़र से कैद किए गए कुछ बेहद खास और आध्यात्मिक पल। 📸🙏