News123

Call Directions Contact the business

News123 खबर ऐसी जो सच बताये

20/09/2026
20/09/2026

देहरा ।। News123 ।। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माँ चिंतपूर्णी के दरबार में माता वैष्णो देवी क्लब जागराओ की तरफ से शनिवार रात 37वें विशाल जागरण का आयोजन किया गया मां वैष्णो देवी क्लब चिंतपूर्णी के दरबार में पिछले 37 सालों से हर वर्ष सावन में लेकर बाद विशाल जागरण का आयोजन करवाता है हालांकि करोना काल में एक जागरण यह क्लब नहीं करवा पाया जागरण के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि यह सब माँ चिंतपूर्णी की कृपा से हो रहा है और हर वर्ष जागरण में हजारों की तादाद में भगतगण पंजाब और अन्य राज्यों से जागरण की शोभा बढ़ाने के लिए मां के दरबार पहुंचते हैं इस बार जागरण में पंकज राज और रोशन प्रिंस ने माँ चिंतपूर्णी जी के भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया क्लब की तरफ से रजनीश कुमार सुनील कुमार,टीटू,जोगी,राजीव अग्रवाल कमेटी के सदस्य कमेटी के सदस्य ने बताया कि जागरण में पंजाब और जगराओं के लोगों के आशीर्वाद से ही यह भव्य जागरण का आयोजन किया जाता है हिमाचल में मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने पर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद पुजारी परिवार का सहयोग और स्थानीय लोगों का साथ ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होता है

20/09/2026

देहरा ।। News123 ।। देहरा शॉपिंग फेस्टीवल 2026 शुरू , परिवार संग आएं और शॉपिंग का मजा लें, एक छत के नीचे हर सामान

नशे में गाड़ी दौड़ाने वालों पर हरिपुर पुलिस का शिकंजाआठ माह में 54 वाहन चालक पकड़े, एल्को सेंसर से जांच के बाद काटे चाला...
20/09/2026

नशे में गाड़ी दौड़ाने वालों पर हरिपुर पुलिस का शिकंजा

आठ माह में 54 वाहन चालक पकड़े, एल्को सेंसर से जांच के बाद काटे चालान

हरिपुर। शराब पीकर सड़क पर वाहन दौड़ाने वाले बिगड़ैल वाहन चालकों के खिलाफ हरिपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले करीब आठ महीनों में पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में 54 वाहन चालकों के चालान किए हैं। देर शाम और रात के समय विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर पुलिस टीम एल्को सेंसर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर रही है।

नाकेबंदी के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य महज चालान करना नहीं, बल्कि नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाकर सड़क हादसों को रोकना है।

शराब के नशे में वाहन चलाना चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। इसके अलावा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क पर विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। पुलिस की लगातार नाकेबंदी से ऐसे वाहन चालकों में कमी देखने को मिल रही है।

एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से नाकेबंदी की जा रही है और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की नसीहत—शराब पी है तो वाहन न चलाएं

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद स्वयं वाहन न चलाएं। घर पहुंचने के लिए किसी सुरक्षित साधन का इस्तेमाल करें। कुछ मिनट की लापरवाही जिंदगीभर का पछतावा बन सकती है। खुद की जान के साथ दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने से बचें।

ड्रंक एंड ड्राइव पर दोहरी कार्रवाई

चालान कोर्ट में, लाइसेंस निलंबन के लिए RLA को भेजा जाता है

शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने वाले चालक के खिलाफ पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। चालान न्यायालय में भेजने के साथ ही संबंधित चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए RLA को भेजा जाता है। इसके बाद लाइसेंस को 6 माह के लिए निलंबित किए जाने की कार्रवाई की जाती है।

 #ज्वालामुखी : विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की टिप पंचायत में आयोजित मेले में युवा नेता रजनीश धवाला ने बतौर मुख्य अत...
19/09/2026

#ज्वालामुखी : विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र की टिप पंचायत में आयोजित मेले में युवा नेता रजनीश धवाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और मेले में मौजूद लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े आयोजनों के महत्व पर बात की।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने रजनीश धवाला का स्वागत किया।

ज्वालामुखी ।। News123 ।। पूर्व सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र रानी प्रतिभा सिंह ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर...
19/09/2026

ज्वालामुखी ।। News123 ।। पूर्व सांसद मंडी संसदीय क्षेत्र रानी प्रतिभा सिंह ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर लिया आशीर्वाद।

Address

Dehra Gopipur
177101

Telephone

+919129666666

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News123 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News123:

Shortcuts

Share