News Height Digital TV

Call Directions Website

News Height Digital TV IMPARTIAL JOURNALISM

29/08/2026

शुद्धि करण पर बवाल

BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत में फिर उबाल!

करण माहरा का पलटवार, सामने आया बड़ा बयान...

29/08/2026

मौलाना की धमकी पर गिरफ्तारी, साध्वी प्राची ने धामी सरकार को सराहा बोलीं कड़ी कार्रवाई से बचेगा उत्तराखंड

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जुलूस के दौरान मदरसों और अवैध मजारों पर हो रही कार्रवाई को लेकर कथित तौर पर सरकार को धमकी देने वाले

मौलाना की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद की प्रमुख सदस्य साध्वी प्राची ने धामी सरकार और उत्तराखंड पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है।

साध्वी प्राची ने कहा कि सरकार को खुलेआम धमकी देना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए

और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में कानून और संविधान के अनुसार ही व्यवस्था चलेगी।

साध्वी प्राची ने अवैध मजारों और मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का समर्थन करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई हो रही है, जो सराहनीय है

। साध्वी प्राची ने धामी सरकार, शासन और प्रशासन का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहनी चाहिए।

29/08/2026

*एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और सफलता*

*“किंग ऑफ उत्तराखण्ड“ गैंग का 25 हजार रू0 का ईनामी वांछित अभियुक्त आया दून पुलिस के शिकंजे में*

*गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने महाराजगंज, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार*

*गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा सहित अभियुक्त के 03 अन्य साथियों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल*

*गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक घटनाओं के 04 अभियोग है पंजीकृत*

*गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था अभियुक्त*

29/08/2026

हरीश रावत किस खेल की तैयारी कर रहें

उन्हें जबरन रिटायर करने क़ो आतुर लोगों के पेट में दर्द हो जाएगा ये वीडियो देखकर

हरीश रावत वीडियो जारी करके बोले

पुराना खिलाड़ी हूँ... कुछ लोगों को बैडमिंटन खेलते देखा, तो मन बैडमिंटन खेलने को मचल उठा, तो हाथ आज़मा लिए!

29/08/2026

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साधा निशाना

बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभा स्थल का कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किए जाने को

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा इस घृणित कृत्य को सही ठहराया जाना भाजपा की मानसिकता और उसकी राजनीतिक सोच को स्पष्ट रूप से उजागर करता है।

सुनिए क्या बोले

29/08/2026

- हरिद्वार के सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल में नामी गिरामी मैक्डोनाल्ड बर्गर के आउटलेट पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने

ना केवल मौके से सैंपल जुटाए बल्कि आउटलेट का फूड लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई कर दी।

प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि बर्गर बनाने के लिए सड़े गले प्याज के अलावा खराब ब्रेड का यहां प्रयोग किया जा रहा था।

विभाग के अनुसार बर्गर के सैंपल रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं जिनकी रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

29/08/2026

नेपाल की त्रासदी पर धर्मनगरी के संतों की प्रार्थना, मदद के लिए आगे आने का आह्वान

हरिद्वार। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी के बाद जहां पूरे विश्व में लोग नेपाल के जल्द इस संकट से उबरने की प्रार्थना कर रहे हैं,

वहीं धर्मनगरी हरिद्वार में भी संत समाज ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। युवा भारत साधु समाज के तत्वावधान में

आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संतों ने त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और नेपाल के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

29/08/2026

हरिद्वार डीएम ने किया सड़क निरीक्षण।

हरिद्वार में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग है।

बरसात का सीजन समाप्त होने के तुरंत बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नजीबाबाद रोड चिड़ियापुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे से निरीक्षण शुरू कर

हरिद्वार के तमाम चौक चौराहा पर गढ़ों की स्थिति जांचते हुए नारसन बॉर्डर तक निरीक्षण किया।

इस दौरान एनएचएआई, परिवहन विभाग समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को अर्ध कुंभ मेले से पहले सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शहर में सड़कों के अन्य गड्ढों और टूटी हुई सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।

देहरादून के मशहूर यूट्यूबर आसू UK Rider की दर्दनाक मृत्यु…बाइक पर व्हीली और 200+ की रफ्तार के लिए मशहूर रहे आसू UK Rider...
29/08/2026

देहरादून के मशहूर यूट्यूबर आसू UK Rider की दर्दनाक मृत्यु…

बाइक पर व्हीली और 200+ की रफ्तार के लिए मशहूर रहे आसू UK Rider का 28 अगस्त की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में निधन होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि हादसा उनकी Kawasaki ZX-10R पर हुआ। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 27 अगस्त को ही उन्होंने करीब ₹22 लाख की नई ZX-10R खरीदी थी !!

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुजीब को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकार को धमकाना पड़ा भारी
29/08/2026

रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने वाले मौलाना मुजीब को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकार को धमकाना पड़ा भारी

Address

Dehra Dun
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Height Digital TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category