अपना चम्बा

अपना चम्बा अपना चम्बा

दुखद सड़क दुर्घटना : एक ही परिवार के पांच लोगों की एकसाथ मौके पर मौत। 💔😭
28/07/2026

दुखद सड़क दुर्घटना : एक ही परिवार के पांच लोगों की एकसाथ मौके पर मौत। 💔😭

बालटाल बेस कैंप जा रही अमरनाथ यात्रा की एक बस सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान क्षेत्र में एस-मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में ...
28/07/2026

बालटाल बेस कैंप जा रही अमरनाथ यात्रा की एक बस सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान क्षेत्र में एस-मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इस दुर्घटना में 30 श्रद्धालु घायल हो गए हैं.

पठानकोट-चंबा मार्ग पर हादसा, लाहड में कार गिरने से 5 की मौतचंबा। पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर बनीखेत के लाहड ...
28/07/2026

पठानकोट-चंबा मार्ग पर हादसा, लाहड में कार गिरने से 5 की मौत

चंबा। पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर बनीखेत के लाहड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार गैहरा क्षेत्र की है और इसमें 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया चुराह

🚨🌧️ भारी बारिश का कहर: चंबा–पठानकोट एनएच पर परेल और तड़ोली में टनों मलबा, यातायात प्रभावितडलहौज़ी हलचल | चंबालगातार हो र...
28/07/2026

🚨🌧️ भारी बारिश का कहर: चंबा–पठानकोट एनएच पर परेल और तड़ोली में टनों मलबा, यातायात प्रभावित
डलहौज़ी हलचल | चंबा
लगातार हो रही भारी बारिश ने चंबा–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर कहर बरपाया है। परेल और तड़ोली क्षेत्र में पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरी हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है।
🚜 सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। संबंधित विभाग और मशीनरी मार्ग को बहाल करने के लिए मौके पर जुटी हुई है।
⚠️ प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि चंबा–पठानकोट एनएच पर यात्रा करने से पहले सड़क की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य लें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
🌧️ मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

26/07/2026

Chamba Chamera 3

चम्बा भटियात के लाहडू के पास टिक्कर नामक स्थान पर रोड खोलने का काम जोरों से लगा है।
23/07/2026

चम्बा भटियात के लाहडू के पास टिक्कर नामक स्थान पर रोड खोलने का काम जोरों से लगा है।

🚨 चंबा: भारी बारिश से लाहड़ू–नूरपुर मार्ग पर सड़क ध्वस्त, टिक्कर गला में आवाजाही पूरी तरह बंदचंबा जिले में लगातार हो रही...
22/07/2026

🚨 चंबा: भारी बारिश से लाहड़ू–नूरपुर मार्ग पर सड़क ध्वस्त, टिक्कर गला में आवाजाही पूरी तरह बंद

चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश का असर सड़क नेटवर्क पर पड़ने लगा है। लाहड़ू–नूरपुर मार्ग पर टिक्कर गला के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।

सड़क को जल्द बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 3 पोकलेन मशीनें मौके पर तैनात कर दी हैं। मशीनों की मदद से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क बहाल होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और मौसम को देखते हुए केवल आवश्यक होने पर ही सफर करें।

#चंबा #हिमाचलप्रदेश #भारीबारिश #सड़कबंद #मानसून

21/07/2026

जिला चंबा में भारी बारिश के कारण लाहड़ू- सिहुता सड़क पनियाला नाला मंदिर के पास सड़क मार्ग भारी भूस्खलन से बंद हो गया है। इस मार्ग पर आवाजाही बंद।

🚜 बिंन्दोखी–हुटा–अल्लून–तेलका सड़क बहाल करने में जुटा PWD विभागभारी बारिश के कारण प्रभावित हुए बिंन्दोखी–हुटा–अल्लून–तेल...
21/07/2026

🚜 बिंन्दोखी–हुटा–अल्लून–तेलका सड़क बहाल करने में जुटा PWD विभाग
भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए बिंन्दोखी–हुटा–अल्लून–तेलका सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम लगातार कार्य कर रही है। सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए सुचारु बनाने का प्रयास जारी है।
यात्रियों से अपील है कि सड़क पूरी तरह बहाल होने तक सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

🚨 अपडेट: दुर्गेठी घार पर लगातार भूस्खलन, भरमौर–चंबा मार्ग बंद 🚨भरमौर: दुर्गेठी घार में लगातार हो रहे भूस्खलन और ऊपर से ग...
21/07/2026

🚨 अपडेट: दुर्गेठी घार पर लगातार भूस्खलन, भरमौर–चंबा मार्ग बंद 🚨

भरमौर: दुर्गेठी घार में लगातार हो रहे भूस्खलन और ऊपर से गिर रहे पत्थरों के कारण भरमौर–चंबा मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है।

⚠️ यात्रियों से अनुरोध है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा सड़क की आधिकारिक स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें।

Address

Chamba
176306

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अपना चम्बा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category