R.P. SAHU

R.P. SAHU SAHU PHOTO STUDIO GENDOLI BUNDI RAJASTHAN we are doing photography vediography lemination zerox internet and many more...

22/08/2025
22/08/2025

मूसलाधार बारिश से गेण्डोली में बाढ़ जैसे हालात

तालाब ओवरफ्लो, खेत बने समुद्र और सड़कें बनी दरिया

बूंदी–लाखेरी स्टेट हाईवे पर पाँच फीट पानी, बड़े तालाब की पाल टूटी

गेण्डोली। शुक्रवार तड़के से हो रही मूसलाधार बारिश ने गेण्डोली क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बरसाती पानी से खेत समुद्र जैसे नजर आ रहे हैं और सड़कें दरिया में बदल गई हैं।

कस्बे के राठोड़्या और चांचोलिया तालाब के ओवरफ्लो होने से बूंदी–लाखेरी स्टेट हाइवे पर पाँच फीट से अधिक पानी भर गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटला, अंचला और बड़े तालाब में भी लगातार पानी की आवक बनी हुई है, जिससे एक से दो फीट तक पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। चांचोलिया बालाजी मंदिर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

राठोड़्या तालाब के उफान से उपसरपंच किशन गोपाल माली का ढाबा जलमग्न हो गया और सामान बह गया। वहीं बड़े तालाब की पाल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तालाब का पानी तेज बहाव के साथ निकल रहा है। पंचायत प्रशासन और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं तथा तालाबों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

गूंथा तालाब भी लबालब होकर ओवरफ्लो हो गया है। फोलाई, जगन्नाथपुरा, भैंसखेड़ा, लोहली, गोपालपुरा, मोरखूंदना, गोठड़ा, मेणोली और बरयाणी सहित कई गांवों में हालात बिगड़े हुए हैं।

बाबडदा खाल की पुलिया पर पानी ओवरफ्लो होने से गेण्डोली–झालीजीकाबराना मार्ग बंद हो गया है। वहीं खटकड़ मेज नदी की पुलिया डूब जाने से गेण्डोली–खटकड़ मार्ग पर भी यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बरयाणी गांव में एक कच्चा मकान भारी बरसात से धराशायी हो गया।

मित्रो इस मोटर साईकिल का वास्तविक मालिक मिल गया है जो रेबारपुरा निवासी सूरजमल मीणा है उसके कागजात मिलान कर लिए है गाडी क...
17/01/2017

मित्रो इस मोटर साईकिल का वास्तविक मालिक मिल गया है जो रेबारपुरा निवासी सूरजमल मीणा है उसके कागजात मिलान कर लिए है गाडी को पहले गेण्डोली पहुंचाया बाद मे देहीखेडा थाने को सुपुर्द कर दिया । कुछ समय बाद इसे मालिक को सोप दिया जायेगा । यह गाडी करीब डेढ माह पूर्व रेबारपुरा से सुरजमल के घर के सामने से चोरी है गई थी गाडी मालिक ने खुशी जाहिर करते हुये पत्रकार रामप्रसाद साहू का आभार व्यक्त किया ।

18/09/2016
my family with my friend family...
09/05/2014

my family with my friend family...

Address

Gendoli
Bundi City
323803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R.P. SAHU posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to R.P. SAHU:

Share

Category